👉 यह भी पढ़ें:
- दिल्ली से सीधे बाढ़ प्रभावित रीवा पहुंचे सीएम यादव, राहत कार्यों की ली जानकारी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
- देशभर में फिर सक्रिय हुआ मानसून: हिमाचल-उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, असम में बाढ़ से बढ़ी चिंता; MP समेत कई राज्यों में बदले हालात
- Gujarat Flood News: भारी बारिश और बाढ़ ने मचाई तबाही, 40 लोगों की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी सेना और पुलिस
- IAF Aircraft Crash: असम के जोरहाट में इडियन एयरफोर्स का AN-32 एयरक्राफ्ट क्रैश, पांच जवान शहीद
- असम में यूसीसी बिल पास होने पर भड़के ओवैसी, सीएम सरमा ने कहा-सबसे पहले कांग्रेस ने ही उठाई थी मांग
- असम में यूसीसी की एंट्री, बहुविवाह पर रोक से लेकर लिव-इन रजिस्ट्रेशन तक कई बड़े बदलाव
0:00 left
नई दिल्ली। असम में भारी बाढ़ के चलते जनजीवन अस्तव्यस्त है। नदियों के उफान पर आने के चलते लोगों को अपना घर तक छोड़ने को मजबूर होना पड़ रहा है। राज्य में हालत ऐसी है कि बाढ़ के चलते 58 लोगों की जान जा चुकी है और 30 जिलों के 24 लाख लोग प्रभावित है।v इस बीच असम में बाढ़ की स्थिति पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा का बयान सामने आया है।
बता दें कि बाढ़ के चलते काजीरंगा में बड़ी संख्या में जानवर भी मारे गए हैं और कई घायल हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) ने शनिवार को बताया कि पिछले एक महीने में असम में बाढ़ की भयावह स्थिति ने पूरे राज्य में 58 लोगों की जान ले ली है। SDMA के अनुसार, शनिवार को छह और लोगों की जान चली गई, जिससे राज्य में मरने वालों की संख्या 52 से बढ़कर 58 हो गई।
प्रियंका गांधी ने लोगों की मौत पर जताया दुख
प्रियंका गांधी ने असम में बाढ़ की स्थिति के कारण लोगों की मौत पर दुख जताया है और पार्टी सदस्यों से राहत और बचाव कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेने का आग्रह किया।–
सैकड़ों घर हुए तबाह
विनाशकारी बाढ़ के पानी के कारण जानमाल का नुकसान भी बढ़ता जा रहा है। बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है। सैकड़ों लोगों के घर तबाह हो गए और सड़कें बंद हो गई हैं। फसलें और पशुधन को बड़ा नुकसान हुआ है।



