मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहा विपक्ष, आज इंडिया गठबंधन की बैठक में हुई चर्चा

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। वोट चोरी के आरोप-प्रत्यारोप के बीच विपक्ष ने अब मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहा है। संसद भवन में सोमवार सुबह इंडिया गठबंधन की बैठक में इसपर चर्चा की गई। गठबंधन के नेताओं ने माना कि जरूरत पड़ने पर नियमों के तहत महाभियोग प्रस्ताव लाकर मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।

उल्लेखनीय है लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को चुनाव आयोग के संवाददाता सम्मेलन के बाद आरोप लगाया कि आयोग पहले छुपकर वोट की चोरी कर रहा था लेकिन अब विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के नाम पर यह सरेआम हो रहा है। उन्होंने बिहार में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान औरंगाबाद के रमेश चौक पर एक सभा को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि वह न तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से डरते हैं और न ही चुनाव आयोग से डरने वाले हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि वर्ष 2023 में कानून में बदलाव करके मुख्य निर्वाचन आयुक्त और चुनाव आयुक्तों को कानूनी कार्रवाई के दायरे से मुक्त किया गया क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह नहीं चाहते कि वोट चोरी के कारण चुनाव आयोग पर किसी तरह की कार्रवाई है।

राहुल गांधी के आरोपों पर रविवार को चुनाव आयोग ने प्रेस कान्फ्रेंस कर जवाब दिया था। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा था कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का उद्देश्य उनमें सभी त्रुटियों को दूर करना है और यह गंभीर चिंता का विषय है कि कुछ दल इसके बारे में गलत सूचना फैला रहे हैं। उसने कहा था कि वोट चोरी का आरोप झूठा है और इससे न आयोग डरता है और न ही मतदाता। आयोग ने लोगों से अपील की थी कि वे अपने मतदान के अधिकार का जरूर इस्तेमाल करें। चुनाव आयोग ने इससे पहले राहुल गांधी के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए उनसे सबूत मांगे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

भोपाल में 146 करोड़ की लागत से वंदे भारत ट्रेनों का आधुनिक मेंटेनेंस डिपो बनेगा

भोपाल में वंदे भारत मेंटेनेंस डिपो के पहले चरण का निर्माण 146 करोड़ रुपये से शुरू। सितंबर 2027 तक छह अनुरक्षण लाइनें तैयार होंगी।

संविधान दिवस पर CM मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला, 100 बार संशोधन का आरोप

संविधान दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस पर भारतीय संविधान में 100 से अधिक संशोधन करने का आरोप लगाया। कार्यक्रम में कई मुद्दे उठे।

इंदौर-1 विधानसभा में वोटर लिस्ट में संदिग्ध नाम, कैलाश विजयवर्गीय क्षेत्र में जांच तेज

इंदौर-1 विधानसभा में मतदाता सूची में संदिग्ध नामों की जांच तेज हुई। निर्वाचन कार्यालय ने 23 नाम हटाने के आवेदन और नए फॉर्म-6 की पड़ताल शुरू की।

सिवनी में खवासा-टुरिया मार्ग पर सड़क पार करता बाघ, चालक रुके वाहन

सिवनी के खवासा-टुरिया मार्ग पर बाघ के सड़क पार करने से वाहन रुके। हिंदी फोकस कीफ्रेज: खवासा-टुरिया मार्ग पर बाघ। वीडियो वायरल।

केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने इंदौर को बताया स्वच्छता का ट्रेंडसेटर

स्वच्छता का ट्रेंडसेटर इंदौर को केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने देश के लिए मिसाल बताया। इंदौर लगातार 8 साल से सबसे स्वच्छ शहर बना हुआ है।

इंदौर में बढ़ी ठंड, रात का तापमान 10 डिग्री के करीब पहुंचा

इंदौर में बढ़ी ठंड के असर से रात का तापमान 10 डिग्री के करीब दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने सामान्य से 3 डिग्री कम तापमान बताया।

JK में जैश-लश्कर के 65 विदेशी आतंकी सक्रिय, सुरक्षा एजेंसियों ने सर्च ऑपरेशन तेज किया

जम्मू-कश्मीर में जैश-लश्कर के विदेशी आतंकी सक्रिय हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने 65 आतंकियों के खिलाफ तलाशी अभियान तेज किया है।

सीएम ने छोड़ा इंदौर का प्रभार, मंत्री विजयवर्गीय फिर भी खाली हाथ, चैतन्य काश्यप को मिली कमान

मध्यप्रदेश के CM ने इंदौर का प्रभार छोड़कर MSME मंत्री चैतन्य काश्यप को सौंप दिया है। कैलाश विजयवर्गीय इस बार भी खाली हाथ रहे।

सीएम मोहन यादव ने दिल्ली में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सहित कई मंत्रियों से की मुलाकात

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर राज्य के वित्तीय और जल संसाधन मुद्दों पर चर्चा की।

पुणे में बस स्टॉप पर खड़े छात्रों को ट्रक ने रौंदा, तीन की मौत, कई गंभीर

पुणे के बोपदेव घाट में ट्रक ने बस स्टॉप पर खड़े छात्रों को कुचल दिया। हादसे में तीन छात्रों की मौत, कई घायल। पुलिस जांच जारी।