0:00
0:00 left
ऑपरेशन सिंदूर: शतरंज की बिसात पर रणनीति
एयर चीफ मार्शल ए पी सिंह के बाद एक कार्यक्रम के दौरान जनरल द्विवेदी ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर खुलासा किया थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने ऑपरेशन सिंदूर को समझाने के लिए शतरंज का उदाहरण दिया।
उन्होंने कहा ऑपरेशन सिंदूर में हमने शतरंज खेला। हमें नहीं पता था कि दुश्मन की अगली चाल क्या होगी और फिर हम क्या करने वाले हैं। इसे ग्रे ज़ोन कहते हैं। ग्रे ज़ोन का मतलब है कि हम पारंपरिक ऑपरेशन नहीं कर रहे हैं, बल्कि उससे थोड़ा कम कर रहे हैं। हम शतरंज की चालें चल रहे थे, दुश्मन भी शतरंज की चालें चल रहा था। कहीं हम उन्हें शह और मात दे रहे थे, तो कहीं हम अपनी जान जोखिम में डालकर आगे बढ़ रहे थे — लेकिन यही तो ज़िंदगी है।
उन्होंने आगे बताया कि 25 तारीख को उत्तरी कमान का दौरा किया गया, जहां योजना, रूपरेखा और क्रियान्वयन की तैयारी की गई। इस दौरान नौ में से सात लक्ष्यों पर कार्रवाई की योजना बनाई गई। ऑपरेशन के दौरान कई आतंकवादियों को ढेर किया गया।
29 अप्रैल को टीम ने पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। जनरल द्विवेदी ने कहा कि “कैसे एक छोटा-सा नाम ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पूरे देश को जोड़ सकता है, यह प्रेरणादायक है। यही वजह थी कि पूरा देश कह रहा था — आपने इसे क्यों रोक दिया? इसका पर्याप्त उत्तर दिया गया है।”
👉 यह भी पढ़ें:
- NEET पेपर लीक पर घिरी सरकार! राहुल गांधी के धरने के बाद बदली रणनीति, सोनम वांगचुक से मुलाकात और संसद में चर्चा पर बनी सहमति
- Ahmedabad Breaking News: आधी रात चला बड़ा ऑपरेशन! 290 से ज्यादा संदिग्ध हिरासत में, 131 बांग्लादेशी घुसपैठियों का खुलासा
- अमेरिका में बड़ा एक्शन! ‘ऑपरेशन चेकमेट’ में 30 भारतीय ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार, अब होगी देश निकाले की कार्रवाई
- अफ्रीका में बड़ा आतंकवाद विरोधी अभियान, ट्रंप बोले– खूंखार आतंकी सरगना ढेर
- ऑपरेशन सिंदूर के एक साल बाद बदली भारत की युद्ध नीति, अब हर जवान के हाथ में होगा ड्रोन
- ऑपरेशन सिंदूर का एक साल , मोदी बोले — आतंक के हर वार का मिलेगा करारा जवाब




