👉 यह भी पढ़ें:
- मनोरंजन की दुनिया में आज बड़ा डिजिटल मोड़: ‘House of the Dragon’ Season 3 का फिनाले, OTT दर्शकों की नजर
- Kashmir Terror Funding Case: विदेशी टेरर फंडिंग नेटवर्क का बड़ा खुलासा! दुबई से UK और PoK तक जुड़े तार, 3 आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट
- RBI की ब्याज दर पर नजर, महंगाई और ग्रोथ के बीच बड़ी चुनौती
- पेपर लीक पर सरकार का बड़ा कदम, कानून और सख्त करने की तैयारी
- Bankipur की उम्मीदवार वीणा मानवी नामांकन भरते ही गिरफ्तार, तेज प्रताप यादव ने दिया था टिकट
- EPFO का बड़ा अपडेट! अब UAN Activation का तरीका पूरी तरह बदला, वेबसाइट से नहीं होगा काम… जानिए नया नियम
0:00 left
हैदराबाद में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम: दो आईएसआईएस से जुड़े संदिग्ध गिरफ्तार
हैदराबाद में एक बड़ी आतंकी साजिश को समय रहते नाकाम कर दिया गया। तेलंगाना और आंध्र प्रदेश पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आईएसआईएस से जुड़े दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सिराज उर रहमान (29) और सैयद समीर (28) के रूप में हुई है।

पुलिस को संदेह है कि दोनों का सऊदी अरब स्थित आईएसआईएस मॉड्यूल से संपर्क था। जांच के दौरान उनके पास से अमोनिया, सल्फर और एल्युमीनियम पाउडर सहित विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है। आरोप है कि दोनों हैदराबाद में एक डमी बम विस्फोट की योजना बना रहे थे।
सिराज को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम से और समीर को हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, सिराज ने विस्फोटक सामग्री विजयनगरम में खरीदी थी और दोनों को सऊदी अरब से निर्देश मिल रहे थे। वे हैदराबाद में धमाका करने की तैयारी में थे।
इस अभियान में तेलंगाना काउंटर इंटेलिजेंस और आंध्र प्रदेश इंटेलिजेंस की टीमों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।



