👉 यह भी पढ़ें:
- IRCTC New Website Update: टिकट बुकिंग होगी सुपरफास्ट! खत्म होंगे Captcha की झंझट और बार-बार डिटेल भरने की परेशानी?
- EPFO का बड़ा अपडेट! अब UAN Activation का तरीका पूरी तरह बदला, वेबसाइट से नहीं होगा काम… जानिए नया नियम
- Monsoon 2026: भारी बारिश के बावजूद नहीं भर रहे देश के बड़े बांध, सिर्फ 26% जल भंडारण ने बढ़ाई चिंता
- PM Modi का बड़ा ऐलान! भारत-न्यूजीलैंड बने Strategic Partners, FTA, Direct Flights और ₹35,000 करोड़ व्यापार लक्ष्य पर ऐतिहासिक समझौता
- US-Iran Tension: ट्रंप की चेतावनी के बाद ईरान का बड़ा ऐलान! ‘अमेरिका पर बिल्कुल भरोसा नहीं’, युद्ध की तैयारी का दावा
- Prabhas की ‘Fauji’ Shoot पर बड़ा हादसा! कीड़े के काटने से ICU में अभिनेता Rajesh Sharma, Akshay Kumar ने जताई चिंता
0:00 left
रेलवे टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव: 1 मार्च से बंद होगा UTS ऐप, RailOne बनेगा एकमात्र प्लेटफॉर्म
रेल यात्रियों के लिए एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। यूटीएस मोबाइल एप के जरिए अनारक्षित (जनरल) टिकट बुकिंग की सुविधा 1 मार्च से पूरी तरह बंद कर दी जाएगी। इसकी जगह अब RailOne एप को अनारक्षित टिकट बुकिंग के लिए एकमात्र अधिकृत मोबाइल एप बनाया गया है।
रेलवे बोर्ड के अनुसार, यह फैसला डिजिटल टिकटिंग प्रणाली को सरल, सुव्यवस्थित और एकीकृत बनाने के उद्देश्य से लिया गया है। अब तक यात्रियों को जनरल टिकट के लिए यूटीएस और आरक्षित टिकट के लिए आईआरसीटीसी जैसे अलग-अलग एप का उपयोग करना पड़ता था, जिससे अक्सर असुविधा होती थी।
नए सिस्टम के तहत RailOne एप से ही अब आरक्षित और अनारक्षित—दोनों तरह के टिकट बुक किए जा सकेंगे। इससे यात्रियों को अलग-अलग एप डाउनलोड करने और इस्तेमाल करने की परेशानी से राहत मिलेगी और रेलवे की डिजिटल सेवाएं और अधिक सुगम होंगी।



