0:00
0:00 left
अदाणी के घर पर हुई बैठक के बारे में शरद पवार ने किया खुलासा
महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और केंद्रीय मंत्री शरद पवार ने तीन साल पहले गौतम अदाणी के घर पर हुए डिनर को लेकर बड़ा खुलासा किया है। इससे पहले उनके भतीजे अजीत पवार ने इस डिनर की चर्चा की थी। पवार ने स्वीकार किया है कि वे गौतम अदाणी के घर पर डिनर के दौरान भाजपा नेता अमित शाह से मिले थे। उस दौरान उनके सहयोगी रहे प्रफुल्ल पटेल और अजित पवार भी मौजूद थे।पवार ने कहा कि उनके कुछ सहयोगी बीजेपी में शामिल हो गए थे। उन्होंने दावा किया है कि उनके कुछ सहयोगियों को आश्वासन दिया गया था कि उनके खिलाफ चल रहे केंद्रीय एजेंसियों के मामले वापस ले लिए जाएंगे। पर उन्हें इसका भरोसा नहीं था।
एक न्यूज पोर्टल को पवार ने बताया कि उनके सहयोगियों ने उनपर बीजेपी नेताओं से मिलकर यह ऑफर खुद सुनने का दबाव डाला था। इसके बाद ही पवार अमित शाह से मिलने गौतम अदाणी के घर डिनर पर गए थे।शरद पवार ने बताया कि 2019 में अमित शाह के साथ हुई राजनीतिक बातचीत उद्योगपति गौतम अदाणी के घर पर हुई थी। हालांकि, शरद पवार ने यह भी स्पष्ट किया कि अदाणी ने सिर्फ डिनर होस्ट किया था और वे राजनीतिक चर्चा में शामिल नहीं हुए थे। इससे पहले अजित पवार ने दावा किया था कि 2019 में बीजेपी और अविभाजित एनसीपी के बीच हुई राजनीतिक बातचीत में गौतम अदाणी भी शामिल थे।
👉 यह भी पढ़ें:
- Maharashtra Politics: क्या शरद पवार की NCP होगी NDA में शामिल? BJP के ‘प्लान’ की चर्चा से महाराष्ट्र की सियासत में हलचल तेज
- Lok Sabha Delimitation Bill 2026: सुप्रिया सुले का समर्थन, लेकिन रखी बड़ी शर्त! क्या बढ़ेंगी 850 लोकसभा सीटें और बदलेगा भारत का राजनीतिक समीकरण?
- महाविकास अघाडी से शरद पवार का राज्यसभा जाना लगभग तय, कांग्रेस और शिवसेना यूबीटी ने दिया समर्थन
- शरद पवार की सेहत में सुधार, चार दिन तक एंटीबायोटिक्स पर रहेंगे – सुप्रिया सुले ने दी राहत भरी अपडेट
- बीएमसी चुनाव से पहले शरद पवार को झटका, पूर्व पार्षद और मुंबई एनसीपी अध्यक्ष राखी जाधव भाजपा में शामिल
- शरद पवार ने अजित पवार के साथ आने की अटकलों से किया इनकार, कहा- वे भाजपा समर्थित गठबंधन का हिस्सा नहीं बनना चाहते



