👉 यह भी पढ़ें:
- सपा नेता अबू आजमी ने कहा-वंदे मातरम मुसलमान विरोधी नहीं, लेकिन उनकी धार्मिक मजबूरी है
- सपा विधायक अबू आजमी ने पहलगाम के आतंकियों के मारे जाने की टाइमिंग पर उठाए सवाल, कहा-वाह क्या कमाल है?
- महाराष्ट्र में औरंगजेब पर सियासत : अबू आजमी बजट सत्र तक विधानसभा से निलंबित, उद्धव ठाकरे बोले-हमेशा के लिए बाहर करो, विरोध में उतरे अखिलेश
- औरंगजेब वाले बयान पर भड़के यूपी के सीएम योगी, कहा-अबू आजमी को यूपी भेज दो, उपचार कर देंगे
0:00 left
मुंबई। महाराष्ट्र के सपा नेता अबू आजमी ने आरएसएस और संघ पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा जहर बोने का काम करती है। भाजपा जो भी करेगी, वह मुसलमानों के खिलाफ होगा। आरएसएस को लेकर उन्होंने कहा कि ये पूरे देश को एक रंग में रंगना चाहते हैं।
अबू आजमी ने आगे कहा कि दुनिया कहां से कहां जा रही है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हो गया है और हम लोग लगे हुए हैं हिंदू–मुस्लिम में, ऐसे चीज लाओ की नफरत बढ़े। आगे कहा कि मेरा कहना है कि बच्चों को मॉडर्न शिक्षा देनी चाहिए, उन्हें हिस्ट्री पढ़ाना चाहिए, आजादी के किस्से सुनाना चाहिए। उन्हें बताना चाहिए की आजादी के लिए किसने कुर्बानी दी है ताकि वो जान सके कि देश की आजादी के लिए किसने कुर्बानी दी है।
संघ पर निशाना साधते हुए कहा है कि संघ के लोग वही तो हैं जो संविधान को नहीं मानते हैं। कितने सालों तक इन्होंने झंडा नहीं फहराया, इस देश को ये लोग एक ही रंग में रंगना चाहते हैं, रोज इस तरह की चीजें हो रही है। उन्होंने कहा कि मैं समझता हूं कि ये देश सेक्युलर है, ऐसे में एक एक बच्चे को संविधान का पाठ अच्छे से पढ़ाना चाहिए ताकि देश में अमन शांति रहे।



