HB TV News is a trusted digital news platform delivering the latest updates from India and around the world. We cover breaking news, politics, business, technology, entertainment, sports, and more with accuracy and speed. Our mission is to provide reliable, unbiased, and timely information to our readers.
महाराष्ट्र निकाय चुनाव: महा विकास अघाड़ी गठबंधन में दरार, अकेले चुनाव लड़ने के संकेत
महाराष्ट्र में आगामी स्थानीय चुनावों से पहले महा विकास अघाड़ी (एमवीए) गठबंधन टूट की कगार पर पहुंचता दिख रहा है। शिवसेना (यूबीटी) के बाद अब एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने भी संकेत दिए हैं कि उनकी पार्टी अकेले चुनाव लड़ सकती है।
शरद पवार का बयान: शरद पवार ने कहा कि अगले 8-10 दिनों में एक बैठक होगी, जिसमें तय होगा कि एनसीपी गठबंधन के साथ चुनाव लड़ेगी या अकेले। उन्होंने स्पष्ट किया कि इंडी गठबंधन केवल राष्ट्रीय चुनावों के लिए बनाया गया था, और राज्य या स्थानीय चुनावों पर इसमें चर्चा नहीं हुई।
शिवसेना (यूबीटी) का रुख: शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि उनकी पार्टी स्थानीय चुनाव अकेले लड़ेगी। उन्होंने कहा कि गठबंधन में पार्टी कार्यकर्ताओं को पर्याप्त अवसर नहीं मिलते और इससे संगठन का विकास बाधित होता है। साथ ही, उन्होंने कांग्रेस की भूमिका पर भी सवाल उठाए, यह कहते हुए कि कांग्रेस ने महाराष्ट्र में गठबंधन को मजबूत करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए हैं।
गठबंधन में बढ़ती खटास: संजय राउत ने कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वे विधानसभा चुनावों में हार का ठीकरा सहयोगी पार्टियों पर फोड़ रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस से सवाल किया कि एक संयोजक नियुक्त करना और गठबंधन को संगठित रखना उनकी जिम्मेदारी क्यों नहीं थी।
दिल्ली चुनाव पर पवार का रुख: दिल्ली चुनाव के संदर्भ में शरद पवार ने कहा कि उन्हें लगता है कि एनसीपी को अरविंद केजरीवाल की मदद करनी चाहिए।एमवीए गठबंधन में उभरती दरार और सहयोगियों के बीच बढ़ते मतभेद महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा असर डाल सकते हैं।
भारत इस साल करीब दो दशकों के सबसे कमजोर मानसून की ओर बढ़ता दिख रहा है। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, जून से सितंबर के बीच देश में बारिश लंबे समय के औसत से करीब 15 फीसदी कम रह सकती है। अगर यह अनुमान सही साबित हुआ, तो 2009 के बाद यह भारत का सबसे कमजोर मानसून हो सकता है।
अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग (USCIRF) ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत के अमेरिका दौरे को लेकर चिंता जताई है। आयोग ने अमेरिकी सरकार से भागवत का वीजा रद्द करने और भविष्य में उनके अमेरिका प्रवेश पर रोक लगाने पर विचार करने की अपील की है।
यूक्रेन के विदेश मंत्री आंद्रिय सिबिहा ने भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर से फोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं के बीच काला सागर (Black Sea) की सुरक्षा स्थिति, समुद्री मार्गों की सुरक्षा और जहाजों की स्वतंत्र आवाजाही फिर से शुरू करने के तरीकों पर चर्चा हुई।
बुधवार सुबह रसुवा जिले में भोटे कोशी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। तेज बहाव के कारण बड़ी संख्या में यात्रियों के लापता होने की सूचना सामने आई है। नेपाल टूरिज्म बोर्ड के अनुसार, लापता लोगों में सैकड़ों विदेशी नागरिक और नेपाली नागरिक शामिल हैं।
तिब्बत से शुरू हुई अचानक आई विनाशकारी Flash Flood ने मध्य नेपाल में भारी तबाही मचा दी है। नेपाल पुलिस के मुताबिक, अब तक 157 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 750 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं। इनमें कम से कम 133 भारतीय नागरिक शामिल हैं। कई गांव और कस्बे तबाह हो गए हैं, 19 पुल बह गए हैं और करीब एक दर्जन Hydropower Projects को नुकसान पहुंचा है।
नेपाल-तिब्बत सीमा क्षेत्र में बुधवार को आई भीषण फ्लैश फ्लड ने बड़े पैमाने पर तबाही मचा दी। अचानक आई बाढ़ ने नदियों के आसपास बसे इलाकों, सड़कों, पुलों, घरों और बिजली तथा पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं को नुकसान पहुंचाया है।
कुछ फिल्में रिलीज़ होने के पहले ही इतनी चर्चा बटोर लेती हैं कि दर्शक फिल्म लगने के पहले ही तय कर लेता है कि फिल्म देखनी ही है। फिल्म आने के पहले ही कियारा आडवाणी और यश के तबाही तबाही गाने की इंटिमेसी ने सोशल मीडिया में तबाही मचा दी थी, जेन ज़ी और जेन अल्फ़ा के दर्शक बावले हो रहे थे, लेकिन फिल्म लगी तो दर्शकों ने कहा कि ठगा गये।
17 सितंबर से 18 अक्टूबर तक भाजपा का सेवा संकल्प अभियान शुरू हो रहा है। इसके लिए नगर टोली का गठन करते हुए नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने सांसद शंकर लालवानी के साथ खेला कर दिया है। इस टोली के संयोजक जीतू जिराती होंगे, जबकि सांसद लालवानी को सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।
सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार 26 अगस्त को शेयर बाजार हर निशान में नजर आया। आज बीएसई सेंसेक्स 236.01 अंकों की बढ़त के साथ 77,892.10 अंकों पर और एनएसई निफ्टी 7.40 अंकों की मामूली बढ़त लेकर 24,341.95 अंकों पर खुला। आज एटरनल, अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति सुजुकी जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों ने तेजी के साथ कारोबार शुरू किया।