0:00
0:00 left
मुंबई में ताइवान का ऑफिस खुलने पर चीन ने जताया एतराज
मुंबई में ताइवान के नए ऑफिस खुलने पर भारत में चीनी दूतावास की प्रवक्ता यू जिंग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट लिखते हुए कहा,दुनिया में एक ही चीन है और ताइवान चीन का अभिन्न हिस्सा है. चीन अपने साथ राजनयिक संबंध रखने वाले किसी भी देश के ताइवान के साथ आधिकारिक संपर्क का कड़ा विरोध करता है. इसमें एक-दूसरे के यहां कार्यालय खोलना भी शामिल है. हमने इस मुद्दे को भारत के समक्ष गंभीरता से उठाया है.
यू जिंग ने कहा है कि एक चीन सिद्धांत को लेकर भारत अपनी प्रतिबद्धता को जाहिर कर चुका है. यह भारत और चीन के बीच राजनीतिक संबंधों का आधार भी है.यू जिंग ने कहा, चीन का भारत से आग्रह है कि वह ताइवान से संबंधित मामलों को सही से सुलझाए और एक चीन सिद्धांत को लेकर अपनी प्रतिबद्धता का कड़ाई से पालन करे. भारत ताइवान से किसी भी तरह की आधिकारिक बातचीत ना करे और चीन के साथ संबंधों को बेहतर बनाने की प्रक्रिया को बाधित ना करे.
👉 यह भी पढ़ें:
- मुंबई में गणपति आगमन जुलूस में बड़ा हादसा, विशाल मूर्ति गिरने से 2 की मौत; 5 घायल
- चीन के किंघई में 5.6 तीव्रता का भूकंप, 10 किमी गहराई पर था केंद्र; जानें क्यों बार-बार कांपता है पश्चिमी चीन
- Mumbai के भायखला पुलिस स्टेशन में भीषण आग, जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं
- Donald Trump Big Claim: ‘चीन ने अमेरिकी चुनावी डेटा में लगाई सबसे बड़ी सेंध’, 22 करोड़ वोटरों की जानकारी लीक होने का दावा
- Red Fort Bomb Threat: लाल किले को बम से उड़ाने की धमकी! मुंबई से आए फोन के बाद मचा हड़कंप, दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर
- Breaking: सुपर टाइफून ‘बावी’ का कहर! 15 की मौत, भूस्खलन से तबाही… ताइवान, चीन और जापान हाई अलर्ट पर



