क्या इस बार भी ‘खिलौनों’ से खेलती रहेगी कांग्रेस, विधानसभा में एक बार फिर ‘गिरगिट’ लेकर पहुंच गए नेता प्रतिपक्ष सिंघार

Date:

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र आज यानी सोमवार से शुरू हो गया। जैसा का अंदेशा था पहले दिन कांग्रेस ने ओबीसी आरक्षण पर जमकर प्रदर्शन किया। आज नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार कांग्रेस विधायकों के साथ खिलौने वाला गिरगिट लेकर पहुंच गए। इससे पहले भी सिंघार सांप, बिच्छू और न जाने क्या-क्या लेकर विधासनभा में प्रदर्शन कर चुके हैं।

पिछले कुछ सत्रों में कांग्रेस के प्रदर्शनों को देख लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या खिलौना लेकर प्रदर्शन करने से सरकार पर इसका कोई असर पड़ता है। क्या जनता की समस्याओं का निराकारण हो पाता है। सच तो यह है कि नेता प्रतिपक्ष से लेकर कांग्रेस विधायकों तक को ऐसे प्रदर्शनों या दूसरे शब्दों में नौटंकियों से सिर्फ मीडिया और सोशल मीडिया में जगह मिल जाती है। पिछले सत्र में भी ऐसा ही हुआ था और इस बार भी लगता है कि कांग्रेस नौटंकी ही करती रह जाएगी और जनता के मुद्दे एक बार फिर हाशिए पर ही रह जाएंगे।

ओबीसी आरक्षण को लेकर जताया विरोध

मानसून सत्र के पहले दिन कांग्रेस विधायकों ने ओबीसी आरक्षण को लेकर सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। कांग्रेस विधायक विरोध जताने के लिए खिलौने वाले गिरगिट लेकर पहुंचे। कांग्रेस विधायकों ने गारी प्रतिमा के सामने सरकार के खिलाफ जमकर जारेबाजी की। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सरकार ओबीसी वर्ग को 27 फीसदी आरक्षण के मामले में बार-बार अपने रंग बदल रही है। विधानसभा की कार्यवाही दिवंगतों को श्रद्धांजलि के बाद मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।

सरकार कर रही वादाखिलाफी

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आरोप लगाया कि गिरगिट से भी ज्यादा भाजपा की सरकार रंग बदलती है। सरकार ने जो आरक्षण के वादे किए थे, वह पूरे नहीं किए। सुप्रीम कोर्ट ने जो कहा है, उसे सरकार लागू करे, लेकिन सरकार 27 फीसदी आरक्षण लागू नहीं कर रही। वकीलों को करोड़ों रुपए दे रही है कि ओबीसी को नौकरी में आरक्षण न मिले।

सारंग बोले-कांग्रेस ने सदन का माखौल

मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि सदन का कांग्रेस ने हमेशा माखौल उड़ाया है। राजनीति में ऐसी छोटी स्थिति में प्रदर्शन करना ठीक नहीं है। यदि सत्य है तो सदन में बात रखी जाए। सिर्फ सुखियों में बने रहे, इसलिए कांग्रेस के बड़े नेता ऐसा कर रहे हैं, तो यह उनका बचपना बताता है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सीवीसी रिपोर्ट: अदालतों में लंबित 7200+ भ्रष्टाचार मामले

सीवीसी रिपोर्ट में भ्रष्टाचार के 7,229 लंबित मामले। इनमें 409 मामले दो दशक से अधिक समय से अदालतों में रुके हैं।

निरंजन बने साइबर सेल एडीजी, 30 सूबेदारों का प्रमोशन

मध्य प्रदेश में साइबर सेल एडीजी का पदभार निरंजन बी. वायंगणकर को सौंपा गया है। 30 सूबेदारों का प्रमोशन भी किया गया है।

बैंक यूनियनों की 11 सितंबर को हड़ताल, सेवाएं प्रभावित

बैंक यूनियनों की हड़ताल से सेवाएं प्रभावित होंगी। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने 11 सितंबर को हड़ताल का आह्वान किया है।

अफगानिस्तान टी20 सीरीज: संजू सैमसन की भारतीय टीम में वापसी

अफगानिस्तान टी20 सीरीज में संजू सैमसन की वापसी भारतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में नई दिशा मिलेगी।

सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शनकारी छात्रों की FIR रद्द की

प्रदर्शनकारी छात्रों की एफआईआर रद्द होने से सुप्रीम कोर्ट ने छात्रों को राहत दी। कोर्ट ने नीट-यूजी पेपर लीक के विरोध में दर्ज एफआईआर को रद्द किया।

एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा की कर्ज निपटान योजना पर लगाई रोक

NCLT ने सुभाष चंद्रा की कर्ज निपटान योजना पर रोक लगाई। 5-सदस्यीय पीठ ने संपत्ति बिक्री पर भी रोक लगाई।

एससीओ में पीएम मोदी: आतंकवाद के खिलाफ दोहरे मापदंड खत्म हों

एससीओ शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ दोहरे मापदंड खत्म करने की अपील की। उन्होंने आतंकवाद के इकोसिस्टम को नष्ट करने पर जोर दिया।

गोवा-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट की मोपा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

गोवा-दिल्ली फ्लाइट के इंजन की खराबी से मोपा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित।

आरजीपीवी को तीन क्षेत्रीय विश्वविद्यालयों में बांटा जाएगा, कैबिनेट की बैठक में कई फैसले

आरजीपीवी का विभाजन, तीन क्षेत्रीय विश्वविद्यालयों में होगा। कैबिनेट ने इस फैसले की मंजूरी दी।

महू इन्फैंट्री स्कूल के 78वें स्थापना दिवस पर वीरों को नमन

महू इन्फैंट्री स्कूल के 78वें स्थापना दिवस पर वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यह संस्थान भारतीय सेना के लिए रणनीतिक प्रशिक्षण का मुख्य केंद्र है।