निवाड़ी में लड़के और लड़कियों के बीच कबड्डी प्रतियोगिता से मचा बवाल, केंद्रीय मंत्री की मौजूदगी में जिला प्रशासन ने किया था आयोजन

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। कभी-कभी लगता है कि एमपी सचमुच अजब है और यहां कभी भी कुछ भी गजब हो सकता है। राष्ट्रीय खेल दिवस के दिन निवाड़ी में जो कुछ भी हुआ, उसपर सबको आश्चर्य हो रहा है। बताया जाता है कि जिला प्रशासन ने लड़के और लड़कियों की कबड्‌डी प्रतियोगिता करा दी, जो नियम विरुद्ध है। ताज्जुब की बात यह है कि इस दौरान एक केंद्रीय मंत्री, कलेक्टर और एसपी बैठकर तालियां पीटते रहे।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का एक लड़की को बुरी तरह पटकता नजर आ रहा है। इसके साथ ही एक और लड़का कई लड़कियों से भिड़ता नजर आ रहा है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री और निवाड़ी के सांसद वीरेन्द्र खटीक मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। कलेक्टर और एसपी सहित जिले का पूरा प्रशासनिक अमला भी इस खेल का आनंद ले रहा था और तालियां पीट रहा था।

👉 यह भी पढ़ें:

राष्ट्रीय अंपायर ने पूरी तरह से गलत बताया

कबड्‌डी के राष्ट्रीय खिलाड़ी और अंपायर सुनील ठाकुर ने बताया कि यह पूरी तरह से गलत है। कबड्‌डी के नियमों में ऐसा कहीं उल्लेख नहीं है। चाहे मिनी जूनियर हो या जूनियर, कबड्‌डी के नियमों के अनुसार लड़का, लड़के के साथ और लड़की, लड़की के साथ ही खेल सकती है। सुनील ठाकुर 7 बार नेशनल खेल चुके हैं और इंदौर विक्रम स्पोर्ट्स क्लब का संचालन करते हैं। उन्होंने कहा कि आज तक ऐसा न देखा, न सुना।

कांग्रेस ने उठाए सवाल

कांग्रेस ने इस प्रतियोगिता पर सवाल उठाते हुए जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अवनीश सिंह बुंदेला ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा है कि देश के वरिष्ठतम सांसद केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक, कलेक्टर और एसपी इसका मजा लेते रहे, लेकिन लेकिन किसी ने इस मैच को रोकने के लिए नहीं कहा। यह बेहद शर्मनाक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

एमपी के पूर्व मंत्री डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल

डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वे मध्य प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मंत्री हैं।

डिप्टी सीएम देवड़ा के OSD दीपम रायचुरा सस्पेंड, शराब ठेके में गड़बड़ी के आरोप

डीप्टी सीएम देवड़ा के OSD दीपम रायचुरा पर शराब ठेकों में ₹1 करोड़ रिश्वत लेने और फर्जी FDR मामले में आरोप लगे हैं। जांच के बाद उन्हें सस्पेंड किया गया है।

वकील की चूक से हुई थी 1093 दिन की देरी, इंदौर हाईकोर्ट ने 50 हजार की कॉस्ट माफ की

इंदौर हाईकोर्ट ने वकील की चूक की वजह से 1093 दिन की देरी को माफ किया। कोर्ट ने 50 हजार रुपये की कॉस्ट लगाई और मामले को पुनः ट्रायल कोर्ट भेजा।

असम सीएम ने कांग्रेस शासित तीन राज्यों को कहा- इस्तीफा दें, फिर बैलेट पेपर से चुनाव करें

असम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कांग्रेस शासित राज्यों को इस्तीफा देने और बैलेट पेपर से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। उन्होंने चुनाव प्रणाली पर कांग्रेस के आरोपों को भी खारिज किया।

सुप्रीम कोर्ट में ECI के खिलाफ याचिका, राहुल-अखिलेश समेत कई नेताओं ने की है दायर

सुप्रीम कोर्ट में कल ECI के खिलाफ याचिका दायर की गई। राहुल गांधी और अखिलेश यादव समेत विपक्षी नेता इस मामले पर बहस करेंगे। मतदाता सूची में गड़बड़ी पर सवाल।

6 साल बाद बिपाशा बसु का बड़ा कमबैक, हंसल मेहता की क्राइम सीरीज में अहम रोल

बिपाशा बसु ने 6 साल बाद एक्टिंग में कमबैक किया है। हंसल मेहता की क्राइम सीरीज में उनका अहम रोल होगा। प्राइम वीडियो पर जल्द रिलीज।

संजय सिंह ने PM मोदी को लिखी चिट्‌ठी, वोट चोरी और पुलिस कार्रवाई पर विशेष सत्र बुलाने की मांग

संजय सिंह ने वोट चोरी और पुलिस कार्रवाई पर संसद में विशेष सत्र की मांग की है। उन्होंने पीएम मोदी को पत्र लिखकर चुनावी गड़बड़ी और पुलिस के दमन पर चर्चा की अपील की।

कैबिनेट की बैठक में सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा, कई बड़े फैसलों पर लगी मुहर

भोपाल में सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसलों पर मुहर लगी। सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा और सांदीपनि स्कूलों के बस किराये पर चर्चा हुई।

जंतर-मंतर पर अब धरना-प्रदर्शन बैन, दिल्ली पुलिस ने तीन नई जगह बताई

जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन बैन के बाद दिल्ली पुलिस ने तीन नई जगहें घोषित की हैं। गृह मंत्रालय की समिति की सिफारिश पर यह बदलाव किया गया।

शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 550 अंक टूटा, निवेशकों को झटका

शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच सेंसेक्स 550 अंक टूट गया। निफ्टी भी 140-176 अंक नीचे आकर बंद हुआ। निवेशकों को झटका लगा।