राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम ने प्रेमी राज से कहा था-विधवा हो जाऊंगी तो कर लेना शादी, आरोपियों ने किए कई खुलासे

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। इंदौर से शिलांग हनीमून मनाने गई सोनम ने ही अपने पति राजा की हत्या की साजिश अपने प्रेमी राज के साथ मिलकर रची थी। उसने प्रेमी से कहा था कि जब विधवा हो जाऊंगी तो मुझसे शादी कर लेना। सोनम और राज के बीच पांच महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था। राज ने कबूल किया कि सोनम से अफेयर 4 से 5 माह का था। पिता के हार्ट पेशेंट होने से सोनम लव मैरिज नहीं कर पा रही थी। पिता समाज में शादी करना चाहते थे इसलिए उसने राजा से शादी को हां कर ली थी।

शादी के बाद 16 मई को सुपर कॉरिडोर के कैफे में राजा की हत्या की साजिश रची गई। प्रेमी राज ने दोस्त विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी को साथ में लिया। उसी रात छह घंटे तक फोन पर सोनम को हत्या की पूरी योजना समझाई गई। हत्या के पहले राज ने आरोपियों को 50 हजार, एक कीपैड, एक एंड्रॉइड मोबाइल और नई सिम दिलाई। ये सब चीजें आरोपियों ने सोनम को दे दी। इसी नंबर और फोन से सोनम शिलांग जाने के बाद तीनों के संपर्क में रही थी। प्रेमी राज को जब सोनम ने 22 मई को शिलांग के लिए निकलने की बात कही तो राज ने आरोपियों के टिकट कराए, लेकिन ऐनवक्त पर खुद ने जाने से मना कर दिया। राज इंदौर से ही तीनों को डायरेक्शन देता रहा

राज ने ही तैयार किए सुपारी किलर

राज कुशवाह सोनम की कंपनी में ही बिलिंग का काम करता था। वहीं से राज और सोनम की दोस्ती हुई। राज कुछ साल पहले उत्तरप्रदेश से काम के सिलसिले में इंदौर आया था। पहले गोविंद नगर खारचा में किराए से रहता था लेकिन बाद में वह यहां से मकान खाली कर न्यू नंदबाग इलाके रहने चले गया। यहां अपनी मां और दो भाइयों के साथ किराए के मकान में रहता था। राज का दोस्त विशाल भी इंदौर में रहता था। वह चूंकि उप्र के ललितपुर का रहने वाला है। इसलिए राज से मिलना-जुलना बढ़ गया। धीरे-धीरे दोनों अच्छे दोस्त बन गए। विशाल रेपिडो चलाता था। इंदौर से पकड़ाया तीसरा आरोपी आकाश बेरोजगार है। आकाश भी न्यू नंदबाग इलाके में ही रहता है। चौथे आरोपी आनंद कुर्मी (20) को बीना से गिरफ्तार किया गया था। आनंद का पूरा परिवार कई साल पहले ही इंदौर शिफ्ट हो गया था। आनंद भी बेरोजगार है।

सोनम ने किया था पैसे देने का वादा

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि सोनम ने राज, विशाल और आकाश से कहा कि उसके खाते में 14 लाख रुपए हैं। अगर वे राजा को खत्म कर देंगे, तो वह इन पैसों का आधा हिस्सा उन्हें दे देगी। पैसों के लालच में आकाश और विशाल भी राज के साथ इस खौफनाक साजिश में शामिल हो गए। सोनम ने पति राजा को जबरदस्ती हनीमून पर जाने और गुवाहाटी स्थित कामाख्या देवी के दर्शन करने का प्लान बनाया। राजा ने मना किया तब भी सोनम ने अपनी ओर से फ्लाइट के टिकट बुक करा दिए। वहीं चार आरोपियों राज कुशवाह, आकाश राजपूत, आनंद कुर्मी और विशाल चौहान का ट्रेन से टिकट बुक करा दिया। तीनों ने गुवाहाटी से ही राजा की हत्या करने के लिए पेड़ काटने वाला हथियार खरीदा। शिलॉन्ग में सोनम और राजा जिस होटल में रुके थे उससे कुछ ही दूरी पर तीनों आरोपी भी एक कमरा लेकर रुके थे।

सोनम ने पति का फोन बंद करा दिया था

सोहरा में जिस दिन राजा और सोनम के लापता होने की खबर सामने आई, उसी दिन राजा की हत्या कर दी गई थी। राजा और सोनम उस समय एक गाइड के साथ घूमने निकले थे। रास्ते में जानबूझकर सोनम ने अपनी सास उमा को कॉल किया और बातचीत के दौरान इशारों-इशारों में अपने साथियों को हमला करने का संकेत दिया। उस वक्त तीनों आरोपी- राज कुशवाह, विशाल चौहान और आकाश राजपूत- थोड़ी दूरी पर राजा और सोनम के पीछे-पीछे चल रहे थे। लेकिन गाइड की मौजूदगी के चलते वे तुरंत हमला नहीं कर सके। इसके बाद सोनम ने बहाना बनाकर गाइड को वहां से रवाना कर दिया। गाइड के जाते ही सोनम ने राजा से कहा कि उसके मोबाइल पर बहुत कॉल आते हैं, जिससे वे डिस्टर्ब हो जाते हैं। इसलिए बेहतर होगा कि वह अपना फोन बंद कर दे। राजा ने सोनम की बात मानकर फोन बंद कर दिया। इसके बाद सोनम उसे उस स्थान पर ले गई, जो पहले से तय था। जैसे ही मौका मिला, तीनों आरोपियों ने मिलकर राजा पर हमला किया, उसकी हत्या की और शव को रेलिंग के पार नीचे खाई में फेंक दिया।

हत्या के बाद फिल्मी अंदाज में फरारी

राजा की हत्या 23 मई को कर दी गई। उसी शाम सोनम शिलांग से गुवाहाटी पहुंची। वहां से ट्रेन पकड़ी और वाराणसी होते हुए गाजीपुर निकल गई। इस दौरान अपने मोबाइल फोन तोड़ दिए, ताकि पुलिस ट्रेस न कर सके। जांच के दौरान सोनम की सीसीटीवी फुटेज सामने आई, जिसमें वह आरोपियों से बात करती दिखी। फिर कॉल ट्रेसिंग से राज कुशवाह की लोकेशन इंदौर में मिली और उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जैसे ही सोनम को यह खबर लगी, उसने समझ लिया कि खेल खत्म हो चुका है। इसके बाद उसने यूपी के एक ढाबे में पहुंचकर खुद को सरेंडर कर दिया।

पटना के रास्ते ले जा रहे सोनम को

सोनम को मेघालय पुलिस सोमवार देर रात लेकर शिलॉन्ग के लिए रवाना हो गई। मेघालय पुलिस मंगलवार सुबह पटना पहुंची और यहां सोनम को फुलवारी शरीफ थाने में रखा गया है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

भोपाल में महिला तस्कर से 2.08 करोड़ की ड्रग्स जब्त, डीआरआई की कार्रवाई

भोपाल में डीआरआई ने महिला यात्री से 2.604 किलोग्राम नशीला पदार्थ जब्त किया। महिला को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।

अभिषेक शर्मा ने 69वां छक्का लगाकर टी20 में बनाया रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा ने टी20 में कैलेंडर ईयर रिकॉर्ड के बराबर छक्के लगाए। उन्होंने सबसे तेज 2,000 टी20I रन भी पूरे किए।

आप सांसद संजय सिंह ने दिल्ली पुलिस की बदसलूकी पर राज्यसभा समिति को पत्र लिखा

आप सांसद संजय सिंह ने दिल्ली पुलिस की बदसलूसी पर राज्यसभा समिति को पत्र लिखा है। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान पुलिस के रवैये पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

सीएम योगी बोले- धन के लिए धर्म नहीं त्यागूंगा, युद्ध में बम-गोले भी दागूंगा

सीएम योगी ने भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी समारोह में स्पष्ट कहा कि धन के लिए धर्म नहीं त्यागूंगा। उन्होंने युद्ध की स्थिति में बम-गोले दागने का संकल्प भी जताया।

इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक में आग के बाद DGCA का बड़ा फैसला, MOBIKINS MK-PB-04 मॉडल पर लगाई रोक

इंडिगो की फ्लाइट में पावर बैंक में आग लगने पर DGCA ने MOBIKINS MK-PB-04 मॉडल पर प्रतिबंध लगा दिया है। सुरक्षा कारणों से यह कदम उठाया गया है।

CJP 16 अक्टूबर को CP के सेंट्रल पार्क से तिरंगा यात्रा निकालेगी: अभिजीत दीपके

कॉकरोच जनता पार्टी 16 अक्टूबर को दिल्ली के CP से तिरंगा यात्रा निकालेगी। पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और नेताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन करेगी।

सिंधिया परिवार संपत्ति विवाद: प्रतिमा देवी को साक्ष्य पेश करना होगा, सुनवाई 29 अक्टूबर को

सिंधिया परिवार संपत्ति विवाद में प्रतिमा देवी को अदालत में साक्ष्य पेश करने का निर्देश मिला है। सुनवाई 29 अक्टूबर को होगी। मामले में ₹41,000 करोड़ की संपत्ति शामिल है।

राष्ट्रपति भवन में दिवाली पर होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की विशेष स्क्रीनिंग

राष्ट्रपति भवन में रामायण की स्क्रीनिंग 5 नवंबर 2026 को दिवाली पर प्रस्तावित है। रणबीर कपूर की मुख्य भूमिका वाली फिल्म की तैयारी जोरों पर है।

तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट, निवेशक सतर्क

तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट दर्ज हुई। निवेशक सतर्क हैं और बाजार में मुनाफावसूली देखी गई।

मध्यप्रदेश कर्मचारी आयोग का पुनर्गठन, मलय श्रीवास्तव बने अध्यक्ष

मध्यप्रदेश कर्मचारी आयोग का पुनर्गठन हुआ, मलय श्रीवास्तव बने अध्यक्ष। सेवानिवृत्त जज अरुण सिंह सहित अन्य सदस्यों की नियुक्ति।