राजा के हत्या के आरोपियों को स्पॉट पर ले गई शिलांग पुलिस, सोनम के इशारे के बाद आरोपियों ने राजा पर किया था वार

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। राजा रघुवंशी की हत्या में गिरफ्तार आरोपियों को शिलांग पुलिस मंगलवार को हत्या वाली जगह ले गई। सोहरा के वेई सावडोंग फॉल्स पर क्राइम सीन रीक्रिएट किया गया। शिलांग पुलिस के अनुसार सोनम ने राजा पर हमला करने का इशारा किया। इसके बाद विशाल उर्फ विक्की ने दोनों हाथों से वार कर दिया।

पूर्वी खासी हिल्स एसपी विवेक स्येम ने बताया कि घटना के वक्त सोनम सामने थी, राजा उसके पीछे था। विशाल राजा की दाईं तरफ था और आकाश उसके पीछे बायीं तरफ था। आनंद भी राजा की बायीं तरफ था। इसी समय विशाल ने राजा के सिर पर वार किया। राजा को मारा गया और खून निकलने लगा, तो सोनम वहां से दूर चली गई और कहाफिनिश जॉबये सुनते ही आनंद और आकाश ने वार किए। तीनों आरोपियों ने शव को नीचे फेंक दिया।

राजा के सिर पर तीन वार

स्येम ने बताया कि राजा के सिर पर तीन वार किए गए। पहला विशाल ने, दूसरा आनंद ने और आखिरी वार आकाश ने किया। हालांकि, आकाश का वार बहुत तेज नहीं थी। राजा की मौत तो शुरू के दो वार में ही हो चुकी थी।

सभी एंगल से कर रहे है जांच

मेघालय की डीजीपी इदाशीशा नोंग्रांग ने कहा कि जांच अधिकारी हत्या का कारण केवल लव ट्राएंगल ही नहीं मान रहे हैं। यह असामान्य है कि शादी के कुछ दिनों के भीतर ही सोनम अपने पति के प्रति इतनी दुश्मनी पैदा कर ले। हम इस हत्या के सभी संभावित एंगल की जांच कर रहे हैं। हमारे पास पर्याप्त सबूत हैं। डीजीपी ने बताया कि सोनम ने पति की हत्या की साजिश में शामिल होने की बात कबूल कर ली है। एसआईटी ने असम और कुछ अन्य राज्यों की पुलिस से सहायता मांगी है, जहां आरोपी हत्या करने से पहले और बाद में रहे हैं।

शिलांग पुलिस की टीम इंदौर आई

शिलांग पुलिस की एक टीम इंदौर में है। सोनम फरारी के दौरान जिस फ्लैट में रुकी थी, उस फ्लैट की तलाशी ली गई। वहां कुछ बरामद नहीं हुआ। अभी टीम वही रहेगी और सोनम और बाकी आरोपियों के परिवार से पूछताछ करेगी? सोनम ने 7 जून को फ्लैट छोड़ दिया था। तब उसने फ्लैट में रुकने के सबूत भी मिटा दिए थे। पुलिस जब पहुंची तो वहां कुछ कपड़े बर्तन मिले। पुलिस को अभी तक सोनम के दोनो मोबाइल, राजा के गहने नहीं मिले है। सोनम ने दोनो फोन और सिम तोड़ दी थी। वह राज का दिया फोन इस्तेमाल कर रही थी। पुलिस को वह फोन भी नहीं मिला है। इंदौर से गाजीपुर तक वह बगैर फोन के गई थी।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

खंडवा पुलिस ने 40 साल पुराने छेड़छाड़ के मामले में 64 वर्षीय आरोपी को किया गिरफ्तार

खंडवा पुलिस ने 40 साल पुराने छेड़छाड़ मामले में 64 वर्षीय आरोपी अशोक कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी 1986 से फरार था और अब जेल भेजा गया है।

भारत-चीन के बीच 6 साल बाद सीधी फ्लाइट शुरू, 21 सितंबर से Guangzhou-दिल्ली उड़ान

भारत-चीन के बीच 6 साल बाद सीधी फ्लाइट शुरू होने जा रही है। 21 सितंबर से Guangzhou-दिल्ली के बीच उड़ान सेवा बहाल होगी।

हेमंत खंडलेवाल जी, जरा इंदौर आकर देखिए हो क्या रहा है, धरने पर कैसे बैठ गए पार्षद कालरा?

इंदौर में भाजपा पार्षदों के बीच विवाद के कारण संगठन में असंतोष बढ़ा है। पार्षद कालरा ने संगठन के फैसले का विरोध करते हुए धरना शुरू किया है।

दमोह स्कूल हिजाब केस में MP HC ने FIR रद्द करने की मांग ठुकराई

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दमोह स्कूल हिजाब केस में एफआईआर रद्द करने की मांग को खारिज कर दिया है। छात्राओं के आरोपों की जांच जारी रहेगी।

एमपी में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें, सीएम मोहन यादव ने हेमंत से की गोपनीय चर्चा

मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा तेज हुई है। सीएम मोहन यादव ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत से गोपनीय चर्चा की।

इंदौर में तेज रफ्तार थार प्रतीक सेतु से 50 फीट नीचे गिरी, 4 घायल

इंदौर में तेज रफ्तार थार प्रतीक सेतु से 50 फीट नीचे गिर गई। हादसे में चार लोग घायल हुए हैं। पुलिस जांच कर रही है।

सागर में जंगल से 25 लाख की अवैध शराब बरामद, जहरीली शराब कांड के बाद बड़ा खुलासा

सागर में अवैध शराब बरामदगी से जुड़ा बड़ा खुलासा, पुलिस ने 25 लाख की शराब बरामद की। रवि लखेरा गिरफ्तार।

इंदौर में बैंक धोखाधड़ी मामले में ED ने 3.91 करोड़ की संपत्ति अटैच की

इंदौर में बैंक धोखाधड़ी मामले में ईडी ने 3.91 करोड़ की संपत्ति अटैच की है। यह कार्रवाई धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ी है।

इंदौर समेत 15 जिलों में मानसून लौटा, भारी बारिश का अलर्ट जारी

मध्य प्रदेश के 15 जिलों में मानसून वापसी के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इंदौर समेत कई जिलों में तीन दिन तक बारिश का पूर्वानुमान है।

पार्षद जीतू यादव की एमआईसी में वापसी, रमेश मेंदोला के आगे नहीं चला किसी का दम

पार्षद जीतू यादव को पुलिस की क्लिन चिट मिलने के बाद भाजपा में एमआईसी पद पर वापसी मिली। विधायक रमेश मेंदोला के समर्थन से विरोध के बावजूद जीतू यादव ने अपनी जगह बनाई।