इंदौर की राजनीति में नया ट्रेंड, जनसंपर्क विभाग ने मंत्री पुत्र को मान लिया मंत्री, प्रशासनिक अधिकारियों संग दौरे का जारी किया निमंत्रण

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। जनसंपर्क विभाग ने अपने वॉट्सएप ग्रुप पर मीडिया के लिए एक निमंत्रण जारी किया। इसमें बताया गया था कि विधानसभा एक में पूर्व विधायक यानी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के पुत्र आकाश आज एरोड्रम थाने के पीछे लक्ष्मी नगर रोड का दौरा करेंगे। यह दौरा जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ होगा।

जनसंपर्क विभाग के ऑफिशियल वॉट्सएप ग्रुप से जारी यह सूचना यह बताने के लिए काफी है कि विभाग ने मंत्री पुत्र को मंत्री मान लिया है। जहां तक पूर्व विधायक का सवाल है, वे विधानसभा एक के पूर्व विधायक नहीं हैं, विधानसभा तीन के हैं। और रही बात पूर्व विधायक के रूप में दौरे की तो यह सूचना सरकारी कैसे हो गई? क्या अब मंत्रीपुत्र और विधायक पुत्र ही प्राशासनिक अधिकारियों को निर्देश देंगे?

गोलू के बेटे ने भी ली थी बैठक

इससे पहले विधानसभा तीन के विधायक गोलू शुक्ला के बेटे अजनेश ने नगर निगम अधिकारियों की एक बैठक ली थी। इसमें उसने अपने तेवर भी दिखाए थे और अधिकारियों को निर्देश भी दिए थे। यह बात जब सीएम को पता चली तो उन्होंने गोलू को समझाइश भी दी थी और कहा था कि अगर ऐसे ही चलता रहा तो कोई अधिकारी नहीं आएगा।

पार्षद पति तक तो ठीक था…

महिलाओं को जब राजनीति में लाया गया तो एक समस्या यह आई थी मैदानी काम करने की समस्या आई थी। इसके बाद पार्षद पतियों ने मोर्चा संभाला। बाद में यह परंपरा सी बन गई और आज भी पार्षद पति ही मैदान में रहते हैं। लेकिन, अब इससे अलग इंदौर में एक नई परिपाटी मंत्री पुत्रों की चल निकली है।

सभी विधायकों को दे देनी चाहिए छूट

ऐसे में इंदौर ही नहीं पूरे प्रदेश के सभी विधायकों को अपने बेटों, रिश्तेदारों से काम कराने की छूट दे देनी चाहिए। तब किसी को कोई आपत्ति भी नहीं होगी और बेटों की लॉचिग में भी परेशानी नहीं आएगी। गोलू अपने बेटे को लांच कर ही रहे हैं, आकाश पहले से लांच हैं। मालिनी गौड़ को भी छूट दे देनी चाहिए कि एकलव्य गौड़ पूरे शहर में अधिकारियों के साथ दौरे करें। मधु वर्मा, महेंद्र हार्डिया, मनोज पटेल, उषा ठाकुर को भी अपना उत्तराधिकारी घोषित कर देना चाहिए।

फिर ‘बल्लेबाजी’ करने उतरे आकाश

इस नए ट्रेंड से अफसरों की मुसीबत बढ़ गई है। पहले से ही इंदौर में दो-दो मंत्री हैं। अब एक सुपर मंत्री के ‘बल्लेबाज’ पुत्र की भी सुननी पड़ रही है। नगर निगम अफसर तो पहले से ही डरे हुए हैं कि पता नहीं कब पूर्व विधायक जी बल्ला चला दें। कोर्ट-कचहरी का भी कोई फायदा नहीं, बाद में सब रफा दफा हो जाएगा। ऐसे में अफसरों के लिए काम करना भी मुश्किल हो रहा है। मंत्री की सुनें, विधायक की सुनें या उनके पुत्रों की सुनें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

उज्जैन में आयुर्वेद छात्रों ने स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर कॉलेज और अस्पताल पर ताला लगाया

उज्जैन में आयुर्वेद छात्रों ने स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर कॉलेज और अस्पताल पर ताला लगाया। आंदोलन आठवें दिन भी जारी रहा।

MP में सांदीपनि स्कूल बसों पर लग सकता है शुल्क, अभिभावकों में चिंता

मध्य प्रदेश में सांदीपनि स्कूल बसों पर शुल्क लगने की योजना ने अभिभावकों में चिंता बढ़ा दी है। प्रस्ताव कैबिनेट में विचाराधीन है।

इंदौर दशहरा मैदान में 111 फीट रावण के दस मुख तैयार, 250 फीट लंका बनेगी

इंदौर दशहरा मैदान में 111 फीट रावण के दस मुख तैयार कर लिए गए हैं। 250 फीट ऊंची लंका का निर्माण भी जोरों पर है। विजयादशमी को दहन होगा।

दिग्विजय सिंह बोले- सिंधिया और कमलनाथ के ईगो से गिरी मध्य प्रदेश सरकार

दिग्विजय सिंह ने बताया कि सिंधिया और कमलनाथ के ईगो के कारण मध्य प्रदेश सरकार गिरी। राजनीतिक मतभेदों और पदों को लेकर विवाद बड़ी वजह था।

इंदौर में इंस्टाग्राम रील बनाना बना धोखाधड़ी का जरिया, 10 लाख की हेराफेरी

इंदौर में इंस्टाग्राम रील बनाना धोखाधड़ी का तरीका बन गया है। सराफा थाना क्षेत्र में ₹10 लाख की हेराफेरी हुई। पुलिस जांच में जुटी है।

इंदौर में रात का पारा गिरा 15.8°C, 20 अक्टूबर से MP में बढ़ेगी ठंड

इंदौर में रात का पारा गिरकर 15.8°C रिकॉर्ड किया गया। 20 अक्टूबर से मध्य प्रदेश में ठंड बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। तापमान में गिरावट से मौसम ठंडा होगा।

सीहोर में वन विभाग की कार्रवाई पर शिवराज ने मुख्य सचिव से की बात, बोले- सीएम से करूंगा चर्चा

सीहोर में वन विभाग की कार्रवाई पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्य सचिव से बात की। उन्होंने मुख्यमंत्री से चर्चा कर दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया।

भारत ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हराकर बनाई 2-1 की बढ़त

भारत ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हराकर 2-1 की बढ़त बनाई। अभिषेक शर्मा और अर्शदीप सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया।

श्रमोदय आवासीय स्कूल के 13 बच्चों को उल्टी-पेट दर्द, खाने में छिपकली मिलने का दावा

भोपाल के श्रमोदय आवासीय विद्यालय में 13 बच्चों को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत। खाने में छिपकली मिलने का दावा किया गया। जांच जारी है।

विरोध प्रदर्शन के बाद राहुल गांधी बोले- पूरा भारत सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगा

राहुल गांधी ने पूरा भारत सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगा की घोषणा की है। विपक्ष ने चुनाव आयोग से जुड़ी मांगें रखी हैं।