जल जीवन मिशन से जुड़े रिश्वतखोरी मामले में मंत्री संपतिया उईके बोलीं-मुझे बेवजह किया जा रहा प्रताड़ित, पीएमओ की चिट्ठी के बाद सरकार ने ही शुरू कर दी है जांच

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। जल जीवन मिशन में घूस लेने के गंभीर आरोपों पर मंत्री संपतिया उईके ने कहा है कि उन्हें बेवजह प्रताड़ित किया जा रहा है। मंत्री उईके ने कहा कि मैं जनता की सेवा कर रही हूं। इस मामले में मेरा जवाब मुख्यमंत्री देंगे। मंत्री उईके ने बताया कि वह इस मुद्दे को कैबिनेट बैठक में भी उठाएंगी और प्रेस वार्ता कर एक–एक सवाल का जवाब देंगी।

उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश की आदिवासी मंत्री संपतिया उईके पर जल जीवन मिशन से जुड़े 1000 करोड़ रुपये की घूस लेने के गंभीर आरोप लगे हैं। ये आरोप पूर्व विधायक किशोर समरीते ने लगाए हैं, जिनकी शिकायत के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय ने राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी है। इसके बाद मध्यप्रदेश सरकार ने खुद अपनी मंत्री के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। अब पीएचई विभाग के अधिकारी पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं।

12 अप्रैल को हुई थी पीएमओ को शिकायत

पूर्व विधायक किशोर समरीते 12 अप्रैल को पीएम को शिकायत भेजी थी। इसमें कहा गया है कि मंत्री ने मिशन से एक हजार करोड़ की कमीशन वसूली की है। शिकायत में तत्कालीन प्रमुख अभियंता बीके सोनगरिया और उनके अकाउंटेंट महेंद्र खरे पर करोड़ों रुपए की घूसखोरी के आरोप लगाए गए हैं। साथ ही बैतूल में कार्यपालन यंत्री पर बिना किसी कार्य के 150 करोड़ रुपये निकालने का आरोप। छिदवाड़ा और बालाघाट में भी इसी तरह की अनियमितताएं। मुख्य अभियंता (मैकेनिकल) पर 2200 टेंडरों में बिना कार्य के राशि जारी करने का आरोप। और केंद्र सरकार को 7000 फर्जी कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र भेजने का दावा।

सरकार ने ही बिठा दी जांच

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) विभाग ने अपने ही विभाग की मंत्री के खिलाफ जांच बैठा दी है। प्रमुख अभियंता (ईएनसी) संजय अंधवान ने जांच के आदेश प्रधानमंत्री से की गई शिकायत और केंद्र की ओर से मांगी गई रिपोर्ट के बाद दिए हैं। प्रमुख अभियंता कार्यालय ने सभी मुख्य अभियंता पीएचई और परियोजना निदेशक मप्र जल निगम को इस मामले में चिट्ठी लिखकर सात दिन में रिपोर्ट देने को कहा। निर्देश में कहा गया कि भारत सरकार ने राज्य के जल जीवन मिशन को दिए 30 हजार करोड़ के खर्च की जांच की जाए। साथ ही पीएचई मंत्री संपतिया उईके और उनके लिए पैसा जमा करने वाले मंडला के कार्यपालन यंत्री की संपत्तियों की जांच के निर्देश दिए गए थे।

समरीते ने की है सीबीआई जांच की मांग

संयुक्त क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक किशोर समरीते ने अपने पत्र में लिखा था कि भारत सरकार द्वारा तेलगांना राज्य एवं दिल्ली राज्य में शराब घोटाले की जांच प्रवर्तन निर्देशालय तथा सीबीआई से करवायी गयी किंतु म.प्र. में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में जल जीवन मिशन में भारत सरकार द्वारा दिये गये 30 करोड़ रूपये मंत्री, अधिकारी तथा ठेकेदारों द्वारा दुरूपयोग कर लिया गया। इस मामले की जांच भारत सरकार द्वारा नहीं की जा रही है। म.प्र.शासन की विभागीय मंत्री संपतिया उइके एक हजार करोड़ रूपये इस योजना में कमीशन लिया तथा बड़ी राशि कार्यपालन यंत्री मण्डला भास्कर के माध्यम से ली गयीं। विभागीय मंत्री के अलावा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के प्रमुख अभियंता बी. के. सोनगरिया द्वारा इस योजना में ठेकेदारों से भारी कमीशन अपने अकाउंटेंट महेन्द्र खरे के माध्यम से लिया गया। यह राशि लगभग 2000 करोड़ की है। इसी लोक स्वास्थ्य यांत्र

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

जमुई पीड़िता की तस्वीर पर चर्चा, तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR की मांग

जमुई पीड़िता की तस्वीर पर चर्चा ने बिहार में राजनीति गरमाई। तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के खिलाफ FIR की मांग की।

मंडला में लोकायुक्त ने CMO गजानन नाफड़े को 2 लाख की रिश्वत लेते पकड़ा

मंडला में लोकायुक्त ने सीएमओ गजानन नाफड़े को 2 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा संदेश है।

BMC ने अजय देवगन के जुहू बंगले को किया सील, काम रोकने का आदेश

BMC ने अजय देवगन के जुहू बंगले को लेकर स्टॉप-वर्क नोटिस जारी किया है। बंगले में व्यावसायिक गतिविधि को बिना अनुमति शुरू करने पर कार्रवाई हुई है।

एशियन गेम्स 2026: कमलजीत-सुरुचि जोड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण जीता

एशियन गेम्स 2026 में कमलजीत-सुरुचि जोड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। यह भारत का पहला स्वर्ण पदक है।

हरियाणा बैंक घोटाले में छह IAS अधिकारियों पर गंभीर आरोप, CBI की चार्जशीट में खुलासा

हरियाणा बैंक घोटाले में छह IAS अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगे हैं। सीबीआई ने अपनी तीसरी चार्जशीट में वित्तीय अनियमितताओं का खुलासा किया है।

21 साल बाद एमपी की सड़कों पर ‘सरकारी बस’, केंद्रीय मंत्री गडकरी और सीएम यादव ने बदला ‘इतिहास’

मध्यप्रदेश में 21 साल बाद सरकारी बस सेवा का शुभारंभ हुआ। 7 शहरों में 351 बसें चलेंगी, जिनमें 180 इलेक्ट्रिक बसें शामिल हैं।

24 सितंबर की गिरावट के बाद आज शेयर बाजार में मामूली सुधार

24 सितंबर की गिरावट के बाद 25 सितंबर को शेयर बाजार में मामूली सुधार देखा गया। सेंसेक्स 315 अंक बढ़ा, निफ्टी में भी तेजी रही।

UP राजनीति: हसीन जहां ने शमी के चुनावी क्षेत्र से लड़ने की कर दी घोषणा

हसीन जहां ने शमी के चुनावी क्षेत्र से चुनाव लड़ने की घोषणा की है। यह कदम उत्तर प्रदेश की राजनीति में नया मोड़ ला सकता है।

आयुष्मान भारत योजना के 8 साल: 48 करोड़ कार्ड बनाए गए, 13 करोड़ ने लिया फायदा

आयुष्मान भारत योजना के 8 साल पूरे, 48 करोड़ कार्ड बनाए गए हैं। 13 करोड़ लाभार्थियों ने मुफ्त इलाज का लाभ उठाया है। योजना ने देश के स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ा बदलाव किया।

भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए को पहले टेस्ट में 162 रनों से हराकर बढ़त बनाई

भारत ए ने ऑस्ट्रेलिया ए को पहले टेस्ट में 162 रनों से हराकर बढ़त बनाई। कुमार कुशाग्र के शतक और शानदार गेंदबाजी से टीम ने दबदबा बनाया।