मंत्री शाह और डिप्टी सीएम देवड़ा के बयान के खिलाफ जुटे पूर्व सैनिक, सड़क पर उतरकर विरोध करने की चेतावनी

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह और डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के खिलाफ गुस्सा कम होने का नाम नहीं ले रहा। कांग्रेस लगातार इस मामले में भाजपा और सरकार पर हमलावर है। अब दोनों मंत्रियों के विरोध में पूर्व सैनिक भी उतर आए हैं। पूर्व सैनिकों ने सड़क पर उतरकर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी भोपाल में शनिवार को कांग्रेस सैनिक प्रकोष्ठ ने प्रेस कान्फ्रेंस कर दोनों मंत्रियों के बयानों पर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान मेजर जनरल श्याम श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय सेना किसी राजनीतिक दल या व्यक्ति की नहीं, बल्कि संविधान और राष्ट्र की सेवा करती है। सेना किसी नेता के चरणों में नतमस्तक नहीं होती, बल्कि वह सिर्फ भारत माता के प्रति समर्पित रहती है। बतौर पूर्व सैनिक हमें सेना के अपमान ने बहुत आघात पहुंचाया है। अगर नेताओं के खिलाफ जल्द कार्रवाई नहीं होगी, तो देशभर के पूर्व सैनिक सड़कों पर उतरेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की तोड़ मरोड़कर बयान पेश करने की दलील गलत है।सरकार ने नहीं की कोई ठोस कार्रवाई

👉 यह भी पढ़ें:

मेजर श्याम सुंदर ने कहा कि इस विवादित बयान पर अभी तक सरकार ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने कहा कि जब हमारी सेना देश की रक्षा में जान तक देने को तैयार है, तो फिर उसके सम्मान पर चोट करने वालों पर कार्रवाई क्यों नहीं होती? अगर सरकार ने समय पर कार्रवाई की होती, तो सैनिकों का मनोबल बना रहता। लेकिन इस चुप्पी से जवानों में दुख और आक्रोश है। मेजर श्याम सुंदर ने कहा कि यह मामला अब सिर्फ एक व्यक्ति का नहीं रहा, बल्कि यह साफ दर्शाता है कि वोट बैंक की राजनीति में अब सेना को भी खींचा जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि सेना देश के लिए नतमस्तक होती है, न कि किसी पार्टी के लिए। राजनीति में सीमा का ध्यान रखना चाहिए। जो देश के जवान के मनोबल को तोड़ने का काम करेगा, वह देशद्रोही के समान होगा।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

पटना से लखनऊ आ रही इंडिगो फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, नोज क्षतिग्रस्त

पटना से लखनऊ आ रही इंडिगो फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली के कारण नोज क्षतिग्रस्त हुआ। विमान को लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

सिंधिया परिवार की संपत्ति पर विवाद, बुआ की बेटी ने दस्तावेजों पर फर्जी हस्ताक्षर का आरोप लगाया

सिंधिया परिवार की संपत्ति विवाद में बुआ की बेटी ने दस्तावेजों पर फर्जी हस्ताक्षर का आरोप लगाया है। इस मामले ने परिवार के बीच तनाव बढ़ा दिया है।

इंदौर एलिवेटेड कॉरिडोर पर हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई पूरी, अब अंतिम आदेश का इंतजार

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर खंडपीठ में एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना की अंतिम सुनवाई पूरी हुई। अब कोर्ट के अंतिम आदेश का इंतजार है। परियोजना की तकनीकी और यातायात उपयोगिता पर विस्तार से विचार हुआ।

पीएम मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, उनके योगदान को बताया अहम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आडवाणी से आशीर्वाद लिया। उन्होंने आडवाणी के महत्वपूर्ण योगदान को सराहा और 25 साल की राजनीतिक यात्रा पूरी करने पर बात की।

नौरादेही में मध्य प्रदेश चीता प्रोजेक्ट का नया अध्याय, CM मोहन यादव ने छोड़े ‘वियोम’ और ‘नीरा’

नौरादेही में मध्य प्रदेश चीता प्रोजेक्ट ने नया अध्याय शुरू किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दो चीतों को छोड़ा। यह प्रदेश का तीसरा चीता आवास है।

योजना 171 और 77 के प्लॉट धारकों के बहाने भूमाफियाओं को फायदा पहुंचाने की तैयारी!

इंदौर विकास प्राधिकरण की योजनाओं 171 और 77 के प्लॉटधारकों के मुद्दे पर 13 अक्टूबर को बोर्ड बैठक होगी। भूमाफियाओं को फायदा पहुंचाने की आशंका जताई गई है।

हंदवाड़ा में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, आतंकियों का पुराना ठिकाना मिला, भारी हथियार जब्त

हंदवाड़ा में आतंकियों के पुराने ठिकाने का पता लगाकर सुरक्षाबलों ने उसे नष्ट किया। भारी हथियार और गोला-बारूद जब्त किया गया।

राहुल गांधी का दावा: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा

राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की है। विपक्ष ने चुनाव आयोग के SIR विवाद पर जोरदार विरोध किया।

रेपो रेट बढ़ने से बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 429 अंक टूटा

7 अक्टूबर 2026 को रेपो रेट बढ़ने से बाजार में गिरावट दर्ज हुई। सेंसेक्स 429 अंक टूटकर 72,638 पर बंद हुआ। जानिए पूरी खबर।

RBI MPC बैठक: भारत की अर्थव्यवस्था ग्लोबल चुनौतियों के बावजूद तेज़ गति से बढ़ेगी

आरबीआई एमपीसी बैठक ने भारत की अर्थव्यवस्था तेज़ गति से बढ़ेगी का अनुमान जताया है। रेपो रेट बढ़ाया गया और मुद्रास्फीति का संशोधित अनुमान दिया गया।