भोपाल के कारोबारी दिलीप गुप्ता के घर और दफ्तर पर ईओडब्ल्यू की रेड, फर्जी शेयर बेचकर निवेशकों के 35.37 करोड़ रुपए हड़पे

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। मध्य प्रदेश की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने भोपाल के कारोबारी दिलीप गुप्ता के दफ्तर और घर पर छापे मारे हैं। दो अलग-अलग टीमें शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे एमपी नगर जोन 2 में ऑफिस और चूना भट्‌टी में गुप्ता के घर पर पहुंची। गुप्ता पर फर्जी शेयर बेजकर निवेशकों के 35.37 करोड़ हड़पने के आरोप हैं।

ईओडब्ल्यू के मुताबिक गुप्ता और उनकी कंपनियों- मेसर्स डीजी माइंस एंड मिनरल्स प्राइवेट लिमिटेड और मेसर्स श्री मां सीमेंटेक प्राइवेट लिमिटेड ने 10 रुपए के शेयर को 12 हजार 972 रुपए में बेचकर निवेशकों को धोखा दिया। ऊंचे फायदे का लालच देकर निवेशकों की पारिवारिक संपत्तियां भी गिरवी रखवा दीं। बंद बैंक खातों से चेक जारी किए।

उल्लेखनीय है कि भोपाल निवासी विनीत जैन और उनकी मां लता जैन ने ईओडब्ल्यू से शिकायत की थी। जैन ने कहा था कि उन्होंने आईसीआईसीआई बैंक से 2.75 करोड़ और पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस से 4.45 करोड़ रुपए का लोन लिया। इसकी पूरी राशि गुप्ता को निवेश के लिए दे दी। जैन ने आरोप लगाया कि गुप्ता ने उन्हें भारी मुनाफे का झांसा देकर बैंक लोन लेने पर मजबूर किया। फर्जी चेक और कागजात तैयार कर धोखाधड़ी की।

10 रुपये के शेयर को 12,972 में बेचे

ईओडब्ल्यू ने करीब एक महीने पहले दिलीप गुप्ता और उनकी कंपनियोंमेसर्स डीजी माइंस एंड मिनरल्स प्राइवेट लिमिटेड और मेसर्स श्री मां सीमेंटेक प्राइवेट लिमिटेडके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। शिकायत के अनुसार, आरोपित ने निवेशकों को ऊंचे मुनाफे का लालच देकर भारी भरकम राशि वसूली और 10 रुपये के शेयर को 12,972 रुपये में बेचकर उन्हें गुमराह किया। चकर्ताओं का कहना है कि इसी लालच में कई निवेशकों ने अपनी पारिवारिक संपत्तियां गिरवी रख दीं। कुछ लेन-देन ऐसे खातों से जारी चेकों के जरिए किए गए, जो पहले ही बंद हो चुके थे।

प्रवर्तन निदेशालय भी कर रहा है जांच

इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी 31 अक्टूबर को ईसीआईआर दर्ज की है। जांच अधिकारी इस मामले में अब प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत छानबीन कर कालेधन को सफेद किए जाने के मामले में नए सिरे से पूछताछ करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

ओडिशा तट के पास गहरे समुद्र में प्राकृतिक गैस का बड़ा भंडार मिला

ओडिशा तट के पास गहरे समुद्र में प्राकृतिक गैस का भंडार मिला है। यह खोज महानदी बेसिन में समुद्र मंथन अभियान की पहली बड़ी सफलता है।

खाड़ी संकट के बीच भारत का पेट्रोल-डीजल निर्यात बढ़ा, कई देशों की निर्भरता बढ़ी

खाड़ी संकट के बीच भारत का पेट्रोल-डीजल निर्यात बढ़ा है, जिससे कई देशों की भारत पर निर्भरता बढ़ गई है। अगस्त 2026 में निर्यात 63.27% बढ़ा।

पूर्व ईडी डिप्टी डायरेक्टर निरंजन सिंह खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की पार्टी में शामिल

पूर्व ईडी डिप्टी डायरेक्टर निरंजन सिंह खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की पार्टी अकाली दल वारिस पंजाब दे में शामिल होने जा रहे हैं। यह कदम पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ संघर्ष को मजबूत करेगा।

दिल्ली हाई कोर्ट: भारत में मजदूरों को मिलता है सबसे कम वेतन, नहीं होती कद्र

दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि भारत में मजदूरों को सबसे कम वेतन और सम्मान नहीं मिलता। शारीरिक श्रम की कद्र समाज में नहीं होती।

बिजनौर की नूरानी मस्जिद के नीचे पुराने कुएं का दावा, हनुमान चालीसा पर विवाद

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में नूरानी मस्जिद के नीचे पुराने कुएं के दावे से विवाद उत्पन्न। हनुमान चालीसा पाठ पर प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता, श्रीलंका को 147 रनों से हराया

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। भारत ने श्रीलंका को 147 रनों से हराया।

सरकार ने तैयार किया विकसित भारत 2047 का रोड मैप, चिंतन शिविर 23-24 सितंबर को

सरकार ने विकसित भारत 2047 के लिए रोड मैप तैयार किया है। 23-24 सितंबर को दो दिवसीय चिंतन शिविर आयोजित होगा। इसमें योजना समीक्षा और सुधारों पर चर्चा होगी।

इंदौर मेट्रो का एक और कदम, टीबीएम ‘नर्मदा’ ने प्रारंभ किया टनल निर्माण

इंदौर मेट्रो ने TBM 'नर्मदा' के साथ भूमिगत टनल निर्माण की शुरुआत की। EPB तकनीक और सुरक्षा उपायों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

संजीव बालियान का राहुल गांधी पर तंज, कहा-देश में एक नया कॉमेडियन आया है

मुजफ्फरनगर में संजीव बालियान ने कहा कि राहुल गांधी से नहीं, कपिल शर्मा से खतरा है। उनके इस तंज ने राजनीतिक माहौल गरमाया है।

भारत ने जापान को 2 रन से हराया, कप्तान अय्यर ने पिच को बताया बेहद मुश्किल

भारत ने बारिश से प्रभावित मैच में जापान को 2 रन से हराया। कप्तान अय्यर ने पिच को बल्लेबाजी के लिए मुश्किल बताया।