इंदौर के आजाद नगर थाने का उप निरीक्षक धर्मेंद्र राजपूत एक लाख रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ाया, इंदौर लोकायुक्त टीम की कार्रवाई

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। लोकायुक्त की इदौर इकाई ने आजाद नगर थाने से उप निरीक्षक धर्मेंद्र राजपूत, को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथों पकड़ा है। उप निरीक्षक ने एक व्यक्ति से थाने में दर्ज एफआईआर में मदद करने के लिए यह रिश्वत मांगी थी। लोकायुक्त द्वारा आरोपी पर भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

इंदौर के लोकायुक्त एसपी राजेश सहाय से संतोष तोमर पिता रामचंद्र सिंह तोमर, केदार नगर, छोटा बांगड़दा ने शिकायत की थी। इसमें कहा गया था कि आवेदक से धर्मेंद्र राजपूत थाना आजाद नगर पर दर्ज प्रकरण अपराध क्रमांक 504/2025 में आरोपी की मदद के लिए रिश्वत मांगी जा रही है। यह प्रकरण आवेदक के पिता रामचंद्र सिंह तोमर के खिलाफ दर्ज है। सत्यापन में शिकायत सही पाए जाने पर सोमवार यानी 15 सितंबर को ट्रैपदल का गठन कर आरोपी को आवेदक से 1,00,000/- रुपए रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों पकड़ा गया। आरोपी के विरूद्ध भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम की धारा-7. के अंतर्गत कार्यवाही जारी है। ट्रैप दल में निरीक्षक सचिन पटेरिया, सहायक उपनिरीक्षक रहीम खान, आरक्षक विजय सेलार, आरक्षक कमलेश परिहार,आरक्षक मनीष माथुर, आरक्षक चेतन परिहार, आरक्षक कृष्णा अहिरवार, आरक्षक शैलेन्द्र बघेल,चालक शेरसिंह ठाकुर शामिल थे।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सुप्रीम कोर्ट में ECI के खिलाफ याचिका, राहुल-अखिलेश समेत कई नेताओं ने की है दायर

सुप्रीम कोर्ट में कल ECI के खिलाफ याचिका दायर की गई। राहुल गांधी और अखिलेश यादव समेत विपक्षी नेता इस मामले पर बहस करेंगे। मतदाता सूची में गड़बड़ी पर सवाल।

6 साल बाद बिपाशा बसु का बड़ा कमबैक, हंसल मेहता की क्राइम सीरीज में अहम रोल

बिपाशा बसु ने 6 साल बाद एक्टिंग में कमबैक किया है। हंसल मेहता की क्राइम सीरीज में उनका अहम रोल होगा। प्राइम वीडियो पर जल्द रिलीज।

संजय सिंह ने PM मोदी को लिखी चिट्‌ठी, वोट चोरी और पुलिस कार्रवाई पर विशेष सत्र बुलाने की मांग

संजय सिंह ने वोट चोरी और पुलिस कार्रवाई पर संसद में विशेष सत्र की मांग की है। उन्होंने पीएम मोदी को पत्र लिखकर चुनावी गड़बड़ी और पुलिस के दमन पर चर्चा की अपील की।

कैबिनेट की बैठक में सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा, कई बड़े फैसलों पर लगी मुहर

भोपाल में सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसलों पर मुहर लगी। सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा और सांदीपनि स्कूलों के बस किराये पर चर्चा हुई।

जंतर-मंतर पर अब धरना-प्रदर्शन बैन, दिल्ली पुलिस ने तीन नई जगह बताई

जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन बैन के बाद दिल्ली पुलिस ने तीन नई जगहें घोषित की हैं। गृह मंत्रालय की समिति की सिफारिश पर यह बदलाव किया गया।

शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 550 अंक टूटा, निवेशकों को झटका

शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच सेंसेक्स 550 अंक टूट गया। निफ्टी भी 140-176 अंक नीचे आकर बंद हुआ। निवेशकों को झटका लगा।

भारत-श्रीलंका दिसंबर वनडे सीरीज पर फैली झूठी खबर, BCCI ने दी सफाई

भारत-श्रीलंका दिसंबर वनडे सीरीज पर फैली झूठी खबर को BCCI ने खारिज किया है। सचिव देवजीत सैकिया ने मैच स्थानांतरण की अफवाहों को निराधार बताया।

दिल्ली में ‘समाजवाद’…पत्रकार, नेता, वकील-सब हिरासत में!

दिल्ली में सरकार ने विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए पत्रकारों, नेताओं और वकीलों को हिरासत में लिया। ट्रेनों और फ्लाइट्स पर भी कड़ी निगरानी रखी गई।

राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘चलो दिल्ली’ मार्च, चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

राहुल गांधी के नेतृत्व में चलो दिल्ली मार्च 12 अक्टूबर को हुआ। विपक्ष ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग की।

दक्षिण कोरिया ने घरेलू हाइपरसोनिक मिसाइल का पहला सफल परीक्षण किया

दक्षिण कोरिया ने अक्टूबर 2026 में घरेलू हाइपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। यह देश की रक्षा क्षमता को मजबूत करेगा।