कलेक्टर की रोक के बावजूद जूनी इंदौर एसडीएम ने प्राइवेट व्यक्ति को दे दी सीलिंग की जमीन, इसी पर बना है चंद्र लीला होटल व गार्डन

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। इंदौर में भूमाफिया जो भी कारनामा कर जाएं वह कम है। यहां सरकारी विभागों के साथ मिलीभगत कर बड़े-बड़े घोटालों को अंजाम दिया जाता रहा और यह सिलसिला अभी जारी है। एक ताजा मामला निपानिया का सामने आया है। इस सीलिंग की जमीन को कलेक्टर ने शासन में अधिग्रहित करने का आदेश दिया था, लेकिन जूनी इंदौर एसडीएम प्रदीप सोनी ने एक प्राइवेट व्यक्ति के आवेदन पर नक्शा संशोधन आदेश दे दिया। बताया जाता है कि इसी जमीन पर चंद्र लीला होटल व गार्डन बना हुआ है।

उल्लेखनीय है कि पूर्व कलेक्टर मनीष सिंह ने 4 नवंबर 2022 को नगर भूमि सीमा अधिनियम 1976 की धारा 19(5) तथा 20 (क) के तहत एक आदेश जारी किया था। इसमें कई जमीनों के खसरा नंबरों का उल्लेख कर कहा गया था कि इनकी सुनवाई कर गुण-दोष के आधार पर इन्हें शासन में वेष्ठित किया जाए। इस आदेश में संलग्न जमीनों की सूची में ग्राम निपनिया तहसील जूनी इंदौर की भूमि खसरा क्रमांक 279/1/1 की भूमि भी शामिल थी। इसमें सीलिंग के प्रकरण क्रमांक 4/अ 90/सी 1/ 19 (5)/ 1995-96 अनुसार अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को कहा गया था कि उपरोक्त भूमि के संबंध में भूमि सीमा अधिनियम 1976 की धारा 19(5) एवं 20 ( क) की शर्तों अनुसार भूमि को शासन में अधिग्रहीत करने का प्रस्ताव प्रस्तुत करें।

एसडीएम ने जारी कर दिया नक्शा संशोधन आदेश

इस मामले में एसडीएम जूनी इंदौर प्रदीप सोनी ने प्रकरण क्रमांक 0222/अ 6 अ/2024-25 में ग्राम निपनिया की भूमि सर्वे नंबर 279/1/1/1 व 279/1/2/3 को शासन में अधिग्रहीत करने का प्रस्ताव न भेजते हुए आवेदक मेसर्स कैच रियलिटी तरफे संजय पिता चंद्रगोपाल लड्डा के आवेदन पर उक्त भूमि के नक्शा संशोधन का आदेश जारी कर दिया। इसी जमीन पर चंद्र लीला होटल व गार्डन बना हुआ है।

लंबे समय तक छुपा कर रखा आदेश

एसडीएम ने यह आदेश तब निकाला था, जब आशीष सिंह कलेक्टर थे, लेकिन लंबे समय तक इसे छुपा कर रखा। बाद में मौका देखते ही इसे जारी कर दिया। इतना ही नहीं पहले आदेश में कुछ गलती मिली तो दोबारा 28 मार्च 2025 को संशोधन का आदेश भी जारी कर दिया। यह जांच का विषय है कि एसडीएम सोनी ने आखिर किस दबाव में वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश की अनदेखी करते हुए इस कार्य को अंजाम दिया है।

सोनी के पास कॉलोनी सेल का भी प्रभार

उल्लेखनीय है कि एसडीएम सोनी के पास कॉलोनी सेल का प्रभार है। सूत्र बताते हैं कि वे अपनी अधिकांश फाइलें एक फ्लैट में बैठकर निपटाते हैं। यह भी कहा जाता है कि सोनीजी वरिष्ठ अधिकारियों के नाम से भी सुपारी ले लेते हैं। सोनीजी यह दावा भी करते हैं कि कोई उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकता। अब सवाल यह है कि आखिर सोनीजी को किसका संरक्षण प्राप्त है।

लोकायुक्त तक पहुंची है शिकायत

बताया जाता है कि इस मामले की शिकायत लोकायुक्त में भी की गई है। इसमें एसडीएम के आदेश को चुनौती देते हुए कहा गया है कि पूर्व कलेक्टर मनीष सिंह के आदेश के बावजूद एक निजी व्यक्ति के आवेदन पर सीलिंग की जमीन के मामले में कैसे फैसला ले लिया गया? एसडीएम ने इस मामले में अफसर पिता इस्माइल की आपत्ति को भी खारिज कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

भारतीय महिला हॉकी टीम ने पहली बार हासिल किया एफआईएच विश्व रैंकिंग में पांचवां स्थान

भारतीय महिला हॉकी टीम ने एफआईएच विश्व रैंकिंग में पहली बार पांचवां स्थान हासिल किया। चीन पर 6-2 की जीत के बाद टीम ने इतिहास रचा।

सायोनी घोष समेत 20 TMC बागी सांसदों ने स्पीकर को दिया जवाब, संसदीय नियमों का उल्लंघन नहीं

सायोनी घोष समेत 20 तृणमूल कांग्रेस बागी सांसदों ने दलबदल कानून पर स्पीकर को जवाब सौंपा। सांसदों ने कहा- संसदीय नियमों का उल्लंघन नहीं।

यूएई के रास अल खैमाह में बस-ट्रक टक्कर, 13 की मौत, भारतीय भी शामिल

रास अल खैमाह में बस-ट्रक टक्कर में 13 लोगों की मौत, 14 घायल। हादसे में भारतीय नागरिक भी शामिल, दूतावास ने हेल्पलाइन जारी की।

एशिया कप राइजिंग स्टार्स में वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंदों में बनाया शतक, 52 गेंदों में 200 रन

एशिया कप राइजिंग स्टार्स में वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंदों में शतक और 52 गेंदों में दोहरा शतक जड़ा। इंडिया-ए ने सेमीफाइनल में जगह बनाई।

कार्तिगई दीपम उत्सव: पुजारियों ने उच्छिपिल्लैयार मंदिर पर जलाया दीया

कार्तिगई दीपम उत्सव में तिरुप्परनकुंद्रम के उच्छिपिल्लैयार मंदिर पर पारंपरिक स्थल पर दीप प्रज्ज्वलित किया गया। सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।

CBI ने दमोह के डाक निरीक्षक को 8 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा

दमोह डाक निरीक्षक रिश्वत मामले में सीबीआई ने उप-विभागीय डाक निरीक्षक को 8,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में मामला दर्ज।

प्रियंका गांधी ने बताया बचपन का किस्सा, स्कूल में लड़के को मारा था थप्पड़

प्रियंका गांधी का बचपन का किस्सा: 1977 के चुनाव के बाद स्कूल में छात्र को थप्पड़ मारने का वाकया वीडियो में साझा किया। राहुल गांधी ने भी अपना अनुभव बताया।

चीन से कोलकाता जा रही इंडिगो फ्लाइट की अगरतला में इमरजेंसी लैंडिंग

चीन से कोलकाता जा रही इंडिगो फ्लाइट की अगरतला में इमरजेंसी लैंडिंग मंगलवार को हुई। मेडिकल इमरजेंसी के कारण विमान को एमबीबी एयरपोर्ट पर उतारा गया।

नागपुर से लूटे गए 3.74 करोड़ रुपये बालाघाट के खेत में भूसे के नीचे मिले

नागपुर लूट मामले की 3.74 करोड़ की नकदी बालाघाट के खेत में भूसे के नीचे मिली। दो आरोपी गिरफ्तार, चार फरार, पुलिस की जांच जारी।

उत्तर प्रदेश में एकनाथ शिंदे की एंट्री, 35 सीटों पर हिंदुत्व एजेंडे के साथ चुनाव लड़ेगी शिवसेना

उत्तर प्रदेश में शिवसेना ने हिंदुत्व एजेंडे के तहत 35 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया। प्रयागराज में पार्टी ने गठबंधन और रणनीति स्पष्ट की।