गांधी नगर और ज्योति गृह निर्माण संस्था के फर्जीवाड़े में फंसा उप अंकेक्षक आशीष सेठिया, सहकारिता आयुक्त ने जारी किया नोटिस

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। सहकारी संस्थाओं में लगातार फर्जीवाड़े को अंजाम देने वाले सहकारिता विभाग के उप अंकेक्षक आशीष सेठिया के खिलाफ जांच शुरू हो गई है। गांधी नगर तथा ज्योति गृह निर्माण संस्था में प्लॉट से लेकर हर तरह का फर्जीवाड़ा करने के आरोप में सहकारिता आयुक्त ने सेठिया को नोटिस जारी किया है। इससे पहले भी कई जांचों में सेठिया दोषी पाया गया था।

सहकारिता आयुक्त एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं मनोज पुष्प ने 6 अक्टूबर को आशीष सेठिया को दो अलग-अलग नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया है कि सेठिया ने ज्योति गृह निर्माण सहकारी संस्था की भूमि को विक्रय करने संबंधी अनापत्ति के संबंध में संभागीय कार्यालय में पदस्थ न रहते हुए भी यहां की नस्तियों का इस्तेमाल किया। इतना ही नहीं सेठिया बेची गई गई भूमि में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से संलिप्त रहा। इसी तरह की गड़बड़ी गांधी नगर गृह निर्माण सहकारी संस्था में पाई गई थी। नोटिस में कहा गया है कि उप आयुक्त सहकारिता जिला इंदौर के स्तर से कराई गई धारा 59 के जांच प्रतिवेदन के पालन प्रतिवेदन में समय पर मतांकन नहीं किए जाने से दोषियों पर कार्रवाई नहीं हो पाई। नोटिस में कहा गया है कि सेठिया द्वारा अपने पदीय कर्त्तव्यों के निर्वहण में गंभीर लापरवाही, उदासीनता एवं स्वेच्छाचारिता बरती गई। सहकारिता आयुक्त ने सेठिया से 15 दिन में जवाब मांगा है।

जांच करने गए और कर लिया तीन प्लॉटों का सौदा

इस मामले की शिकायत सत्यनारायण अग्रवाल ने की थी। अग्रवाल ने कहा कि आशीष सेठिया जब जांच करने पहुंचे तो उन्होंने गांधी नगर संस्था के प्रबंधक फूलचंद पांडेय से सौदेबाजी कर ली। तीन प्लॉट देने की बात पर सौदा पक्का हुआ। सेठिया ने कहा कि तीन प्लॉटों के बदले सही जांच रिपोर्ट दे दूंगा। इस सौदेबाजी की रिकॉर्डिंग अग्रवाल के पास आ गई। उन्होंने फिर इसकी शिकायत कर दी। अब इसी शिकायत पर कार्रवाई आगे बढ़ी है।

सेठिया ने अपने भाइयों को जारी कर दीं रसीदें

इससे पहले संयुक्त आयुक्त मकवाना द्वारा 16 जुलाई को भेजे अपने प्रतिवेदन में लोकायुक्त में शिकायत के आधार पर तीन बिंदुओं पर इन तीनों पर कार्रवाई के लिए कहा गया है। पहला बिंदु है तत्कालीन अंकेक्षण अधिकारी जीएस परिहार द्वारा म.प्र.सहकारी सोसाइटी अधिनियम 1960 की धारा 59 के तहत प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन पर कार्रवाई की मांग, जिसमें भारी गड़बड़ी पाई गई है। दूसरा बिंदु है जांच प्रतिवेदन में कार्यवाही में देरी की जांच कर इसके लिए दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई। तीसरा बिंदु है संस्था के अभिलेख थाने में वर्ष 2013 से जमा होने के बाद भी आशीष सेठिया, उप अंकेक्षक के दोनों भाइयों के नाम रसीदें जारी की गई हैं। सेठिया ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए नई रसीदें खरीदकर अपने दोनों भाइयों को 2014 में रसीदें जारी कर दीं।

परिहार की जांच में भी हुए थे कई खुलासे

सहकारिता विभाग के तत्कालीन अंकेक्षण अधिकारी जीएस परिहार ने गांधी नगर संस्था के मामले में धारा 59 का प्रतिवेदन 08 दिसंबर 2020 को उपायुक्त, सहकारिता को प्रस्तुत किया था। इसमें कई गंभीर अनियमितताएं मिली थीं। परिहार के प्रतिवेदन में स्पष्ट उल्लेख किया गया था कि तत्कालीन उपायुक्त सहकारिता एमएल गजभिये, उप अंकेक्षक आशीष सेठिया, तत्कालीन प्रशासक व सहकारी निरीक्षक प्रवीण जैन (वर्तमान में सेवानिवृत्त), संस्था प्रबंधक फूलचंद पाण्डेय ने जानबूझकर कार्रवाई को टाला। इसलिए ये सभी दोषी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

दक्षिण कोरिया ने घरेलू हाइपरसोनिक मिसाइल का पहला सफल परीक्षण किया

दक्षिण कोरिया ने अक्टूबर 2026 में घरेलू हाइपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। यह देश की रक्षा क्षमता को मजबूत करेगा।

विराट को संन्यास के लिए मजबूर करने के आरोप, अजीत अगरकर पर गंभीर मामला

वसीम जाफर ने अजीत अगरकर की चयन समिति पर विराट कोहली को संन्यास के लिए मजबूर करने के आरोप लगाए हैं। इस विवाद ने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है।

उज्जैन में आयुर्वेद छात्रों ने स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर कॉलेज और अस्पताल पर ताला लगाया

उज्जैन में आयुर्वेद छात्रों ने स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर कॉलेज और अस्पताल पर ताला लगाया। आंदोलन आठवें दिन भी जारी रहा।

MP में सांदीपनि स्कूल बसों पर लग सकता है शुल्क, अभिभावकों में चिंता

मध्य प्रदेश में सांदीपनि स्कूल बसों पर शुल्क लगने की योजना ने अभिभावकों में चिंता बढ़ा दी है। प्रस्ताव कैबिनेट में विचाराधीन है।

इंदौर दशहरा मैदान में 111 फीट रावण के दस मुख तैयार, 250 फीट लंका बनेगी

इंदौर दशहरा मैदान में 111 फीट रावण के दस मुख तैयार कर लिए गए हैं। 250 फीट ऊंची लंका का निर्माण भी जोरों पर है। विजयादशमी को दहन होगा।

दिग्विजय सिंह बोले- सिंधिया और कमलनाथ के ईगो से गिरी मध्य प्रदेश सरकार

दिग्विजय सिंह ने बताया कि सिंधिया और कमलनाथ के ईगो के कारण मध्य प्रदेश सरकार गिरी। राजनीतिक मतभेदों और पदों को लेकर विवाद बड़ी वजह था।

इंदौर में इंस्टाग्राम रील बनाना बना धोखाधड़ी का जरिया, 10 लाख की हेराफेरी

इंदौर में इंस्टाग्राम रील बनाना धोखाधड़ी का तरीका बन गया है। सराफा थाना क्षेत्र में ₹10 लाख की हेराफेरी हुई। पुलिस जांच में जुटी है।

इंदौर में रात का पारा गिरा 15.8°C, 20 अक्टूबर से MP में बढ़ेगी ठंड

इंदौर में रात का पारा गिरकर 15.8°C रिकॉर्ड किया गया। 20 अक्टूबर से मध्य प्रदेश में ठंड बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। तापमान में गिरावट से मौसम ठंडा होगा।

सीहोर में वन विभाग की कार्रवाई पर शिवराज ने मुख्य सचिव से की बात, बोले- सीएम से करूंगा चर्चा

सीहोर में वन विभाग की कार्रवाई पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्य सचिव से बात की। उन्होंने मुख्यमंत्री से चर्चा कर दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया।

भारत ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हराकर बनाई 2-1 की बढ़त

भारत ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हराकर 2-1 की बढ़त बनाई। अभिषेक शर्मा और अर्शदीप सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया।