कांग्रेस के नए प्रदेश प्रभारी चौधरी ने पहली बैठक में ही पढ़ाया अनुशासन का पाठ, कहा-अनुशासन हमारी पहली प्राथमिकता

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। कांग्रेस के नए प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी प्रभार मिलने के बाद गुरुवार को भोपाल आए। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं शून्य समझ के साथ आया हूं। यहां पर सहयोगी की भूमिका में रहकर मिशन मध्य प्रदेश पर काम करूंगा। मेरी राजनीतिक समझ शून्य है। अनुशासन हमारी पहली प्राथमिकता है। चौधरी ने कहा कि मैं अपने आप को छात्र स्वीकार करता हूं।

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मिले। चौधरी ने पीसीसी में कांग्रेस के विधायकों, पूर्व विधायकों और पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, जयवर्धन सिंह, विभा पटेल सहित कई विधायक, पूर्व विधायक और जिलाध्यक्ष मौजूद रहें।

पटवारी ने दी-जुबान पर कंट्रोल रखने की सलाह

बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा– भाजपा के पास सत्ता और मीडिया है वह जैसा चाहती–वैसा मीडिया में छपता। आज के दौर में हमें अपने विचार के साथ अपने व्यवहार में बदलाव लाने की जरूरत है। जिसके पास जिम्मेदारी है, वही पार्टी का मालिक हो गया, चाहे वह जिला हो, संभाग हो या प्रदेश हो। ऐसा नहीं होगा। हमने हर जिले में समन्वय समिति बनाई, प्रदेश की तरह हर लेवल पर बना रहे हैं। उसको मूर्त रूप देने की कोशिश करेंगे, यह सबसे पारदर्शी व्यवस्था होगी। अनुशासन के बगैर संगठन नहीं चल सकता। पटवारी ने कहा कि मीडिया हमारा नहीं हैं, इसलिए सबको जुबान पर ध्यान की जरूरत है। हमारी पार्टी लाइन दिल्ली से होती है। उसी के आधार पर हम लोग चलें, जुबान पर कंट्रोल करें।

बार-बार बदल रहे प्रदेश प्रभारी

कांग्रेस मध्यप्रदेश में बार-बार अपना प्रभारी बदल रही है। मोहन प्रकाश की जगह सितंबर 2017 में दीपक बावरिया को प्रदेश प्रभारी बनाया गया था। अप्रैल 2020 में दीपक बावरिया ने एमपी के प्रभारी पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद मई 2020 में मुकुल वासनिक एमपी के प्रभारी बनाए गए थे।सितंबर 2022 में मुकुल की जगह जेपी अग्रवाल को प्रभारी नियुक्त किया गया था। अगस्त 2023 में जेपी अग्रवाल की जगह रणदीप सिंह सुरजेवाला को एमपी का प्रभार सौंपा गया था। दिसंबर 2023 में सुरजेवाला की जगह भंवर जितेन्द्र सिंह को इंचार्ज नियुक्त किया गया था। अब हरीश चौधरी कांग्रेस को सुधारने मध्यप्रदेश आए हैं। अब देखना यह है कि चौधरी कांग्रेस को कितना एकजुट और अनुशासित रख पाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर की सिंधी कॉलोनी में आज से शुरू होगा पारंपरिक सिंधी गरबा उत्सव

इंदौर की सिंधी कॉलोनी में आज से पारंपरिक सिंधी गरबा उत्सव शुरू हो रहा है। यह आयोजन नवरात्रि के दौरान शाम 7 बजे से सक्खर पैलेस में होगा।

इंदौर में प्रधान आरक्षक की आय से अधिक संपत्ति का मामला, 5-6 फ्लैट खरीदे

इंदौर में प्रधान आरक्षक की आय से अधिक संपत्ति का मामला सामने आया है। लोकायुक्त ने फिरोज खान के 15 ठिकानों पर छापेमारी कर 5-6 फ्लैट जब्त किए।

कोलकाता के चोरबगान पूजा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौत, 35 घायल

कोलकाता के चोरबगान पूजा पंडाल में भगदड़ की घटना में 17 लोगों की मौत हुई। तेज बारिश के कारण भीड़ नियंत्रण खो गया। 35 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती।

चुनरी यात्रा के बहाने विधानसभा एक में ‘सुदर्शन चक्र’, होर्डिंग-बैनर से मंत्रीजी गायब!

इंदौर विधानसभा एक में चुनरी यात्रा के दौरान सुदर्शन गुप्ता की राजनीतिक ताकत नजर आई। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की होर्डिंग-बैनर से अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी।

विपक्ष पर बरसे रिजिजू, बोले- भारत बांग्लादेश नहीं, बड़े आए रिजीम चेंज करने वाले

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष के 'रिजीम चेंज' विरोधी रवैये को गलत बताया। उन्होंने कहा कि भारत बांग्लादेश जैसा देश नहीं है।

पन्ना: धीरेंद्र शास्त्री की रथ यात्रा में बावरिया गैंग का धावा, 10 गिरफ्तार

पन्ना जिले में सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा के दौरान बावरिया गैंग ने चोरी की। 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने बड़ी बरामदगी की।

राधिका आप्टे संग कीर्ति सुरेश की गैंगस्टर सीरीज ‘अक्का’ का टीजर आउट, कब और कहां होगी रिलीज?

राधिका आप्टे और कीर्ति सुरेश की गैंगस्टर वेब सीरीज 'अक्का' 30 अक्टूबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। जानें कब और कहां देखें।

मेघालय विधानसभा में भाजपा की ताकत हुई दोगुनी, 8 UDP विधायकों का दलबदल मंजूर

मेघालय विधानसभा में भाजपा की ताकत हुई दोगुनी। 8 UDP विधायकों का भाजपा में दलबदल मंजूर। भाजपा अब दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।

सुप्रीम कोर्ट की हाई पावर कमेटी ने जंतर-मंतर हिंसा की जांच के लिए लॉन्च किया पोर्टल

जंतर-मंतर हिंसा जांच हेतु सुप्रीम कोर्ट की उच्चस्तरीय समिति ने ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है। इससे पीड़ित और गवाह अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।

सीएम योगी का सपा पर हमला: ‘SP और शिक्षा, नदी के दो छोर हैं जो मिलते नहीं’

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा और शिक्षा नदी के दो छोर हैं जो कभी नहीं मिलते। उन्होंने शिक्षकों के लिए ₹5 लाख का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा भी घोषित किया।