जयराम रमेश के ट्वीट पर सीएम मोहन यादव का पलटवार, कहा- कांग्रेस को विकास और गरीबों की सेवा से होती है तकलीफ

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर कांग्रेस नेता जयराम रमेश के ट्वीट पर पलटवार किया है। सीएम ने कहा कि कांग्रेस को विकास और गरीबों की सेवा से तकलीफ होती है। जयराम रमेश जो कुछ भी कह रहे हैं, वह कांग्रेस और राहुल गांधी की भाषा है। कांग्रेस की लाइन ही विकास विरोधी है। सीएम ने यह बात भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित वीर बाल दिवस कार्यक्रम के दौरान मीडिया से चर्चा में कही।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने अपने ट्वीट में कहा था कि केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना पन्ना टाइगर रिजर्व के लिए गंभीर खतरा है। इस परियोजना से पन्ना टाइगर रिजर्व का 10 प्रतिशत से अधिक क्षेत्र जलमग्न हो जाएगा, जिससे बाघों और अन्य प्रजातियों के आवास को नुकसान होगा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस परियोजना से 23 लाख से अधिक पेड़ काटे जाएंगे और पारिस्थितिकी तंत्र में गड़बड़ी आएगी। सीएम यादव ने इसी ट्वीट का जवाब देते हुए कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जहां विकास का काम हुआ, गरीबों के लिए काम हुआ और हमारे संकल्पों की पूर्ति हुई और समाज साथ आया। वहीं कांग्रेस के पेट में दर्द शुरू हो जाता है और जयराम रमेश का ट्वीट इस बात का प्रमाण। इस ट्वीट के पीछे के पूरे भाव राहुल गांधी के हैं और कांग्रेस परिवार के यह शब्द हैं। इनकी लाइन ही विकास विरोधी है। मैं कांग्रेस से पूछता हूं कि वो बुंदेलखण्ड में हो रहे विकास कार्यों के साथ हैं या विरोध में?

वीडी शर्मा ने कहा-कांग्रेस विकास के खिलाफ

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुंदेलखंड को केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना के रूप में उपहार दिया है, जिसे लेकर वहां जनता में उत्साह है। उन्होंने कहा कि जयराम रमेश का ट्वीट दिखाता है कि कांग्रेस गरीबों के जीवन में बदलाव नहीं चाहती है और विकास के खिलाफ है। जयराम रमेश ने बुंदेलखंड की जनता का अपमान किया है और कांग्रेस के स्थानीय नेताओं को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वे इस बयान का समर्थन करते हैं या विरोध करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

भोपाल: तंबाकू फैक्ट्री में GST इंटेलिजेंस की छापेमारी, 60 करोड़ टैक्स चोरी का खुलासा

भोपाल में तंबाकू फैक्ट्री में जीएसटी इंटेलिजेंस की छापेमारी से 60 करोड़ टैक्स चोरी का खुलासा हुआ। मालिक गिरफ्तार, जांच जारी।

एशियन गेम्स 2026 से बाहर हुए नीरज चोपड़ा, चोट लगने पर जताया दर्द

एशियन गेम्स 2026 से बाहर हुए नीरज चोपड़ा ने चोट के कारण दुख जाहिर किया। भारत के स्टार खिलाड़ी ने स्वर्ण पदक की उम्मीद खो दी।

भारतीय धरती से पहली बार जापानी लड़ाकू विमान ने भरी उड़ान, तेजस ने भी दिखाई ताकत

भारतीय धरती से पहली बार जापानी लड़ाकू विमान ने उड़ान भरी। तेजस ने भी जोधपुर में अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। भारत-जापान रक्षा सहयोग मजबूत हुआ।

बिहार-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने 1.05 लाख नेपाली करेंसी के साथ युवक को किया गिरफ्तार

बिहार-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने 1.05 लाख नेपाली करेंसी के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को फारबिसगंज कस्टम विभाग को जांच के लिए सौंपा गया।

मैहर में 11 दिन तक बंद रहेगी रोपवे सेवा, शारदीय नवरात्रि से पहले मेंटेनेंस

मैहर में 11 दिन तक बंद रहेगी रोपवे सेवा, शारदीय नवरात्रि से पहले मेंटेनेंस के कारण। श्रद्धालुओं को सीढ़ी मार्ग से मां शारदा मंदिर पहुंचना होगा।

टीएमसी ने राहुल गांधी का किया समर्थन, कहा-राजनीति में मस्ती-मजाक जरूरी

ममता बनर्जी ने राहुल गांधी का समर्थन किया है और राजनीति में मस्ती-मजाक की जरूरत पर जोर दिया है। टीएमसी ने पीएम मोदी की मिमिक्री पर राहुल का बचाव किया।

‘छात्रों की गूंज’ : कमजोर स्क्रिप्ट ने फ्लॉप करा दी एक सुपर हिट फिल्म!

राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम में संवादात्मक प्रयास के बावजूद कमजोर स्क्रिप्ट ने इसे सुपरहिट बनने से रोका। भाजपा ने इसे राजनीतिक मुद्दा बनाने का आरोप लगाया।

विजय सेतुपति ने की ‘महाराजा 2’ की पुष्टि, हॉलीवुड रीमेक भी होगा

विजय सेतुपति ने महाराजा 2 की पुष्टि की है। फिल्म के हॉलीवुड रीमेक के अधिकार भी बिक चुके हैं। यह खबर तमिल सिनेमा के लिए बड़ी उपलब्धि है।

केजरीवाल का राहुल गांधी पर हमला: पंजाब में नशा कांग्रेस, अकाली और BJP की देन

केजरीवाल ने पंजाब में नशा कांग्रेस, अकाली और BJP की देन बताया। राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए उन्होंने नशाखोरी पर सवाल उठाए।

10 महीने पहले हुई लव मैरिज, प्रयागराज में दरोगा की पत्नी की मौत

प्रयागराज में दरोगा की पत्नी की मौत से इलाके में तनाव बढ़ा है। 10 महीने पहले हुई थी उनकी लव मैरिज। पुलिस जांच जारी है।