‘आवासीय’ जमीन पर बेबीलोन ने तान दिया सी-21 ‘बिजनेस पार्क’, जिस तृष्णा संस्था से फर्जी तरीके से ली जमीन, उसका रजिस्ट्रेशन ही नहीं

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। गृह मंत्री से शिकायत के बाद शुरू हुई जांच में पता चला कि जिस तृष्णा गृह निर्माण संस्था की जमीन पर बेबीलोन इन्फ्रास्ट्रक्चर ने सी 21 बिजनेस पार्क खड़ा किया है, उसका रजिस्ट्रेशन 2018 में ही निरस्त हो चुका है। अब एक और नया खुलासा यह है कि इस जमीन का डायवर्शन बेबीलोन ने आवासीय के रूप में कराया है। ऐसे में विभागों की भूमिका पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। इस मामले की जांच तो शुरू हो गई है, लेकिन इसमें सहकारिता के साथ ही अन्य विभागों को भी एक्शन लेना होगा।

उल्लेखनीय है कि गृह मंत्री अमित शाह से की गई शिकायत में ग्राम खजराना तहसील व जिला इन्दौर म.प्र. के पटवारी हल्का नं. 16 में स्थित सर्वे नं. 33 रकबा 2.75 एकड तथा सर्वे नं. 28/2 रकबा 1.84 एकड़ का जिक्र किया गया था। शिकायतकर्ता ने कहा है कि उसके पार्टनर ने बाले–बाले उक्त भूमि तृष्णा गृह निर्माण सहकारी संस्था मर्या. इन्दौर को हस्तांतरित कर दी। तृष्णा गृह निर्माण सहकारी संस्था ने वह जमीन चुघ हाउसिंग एंड डेवलपर्स, मेसर्स बेबीलोन इन्फ्रास्ट्रक्चर्स प्रा.लि. हरियाणा और तीन अन्य लोगों को बेच दी, जिसका उसे कोई वैधानिक अधिकार नही था। अब इस पर सी-21 बिजनेस पार्क बन चुका है। शिकायत के बाद गृह विभाग भारत सरकार के अवसर सचिव मृत्युंजय त्रिपाठी ने मध्यप्रदेश के प्रमुख सचिव को पत्र भेजा। इसमें शिकायत की जांच करने को कहा गया। जब जांच शुरू हुई तो पता चला कि तृष्णा संस्था का रजिस्ट्रेशन तो 2018 में ही निरस्त हो चुका है। अब आगे की जांच जारी है।

👉 यह भी पढ़ें:

राजस्व विभाग के रिकॉर्ड में आवासीय

हमारे पास राजस्व विभाग का रिकॉर्ड है। इसमें इन खसरों की जमीन का डायवर्शन आवासीय में बताया गया है और इसी हिसाब से शुल्क भी जमा कराई गई है। यह सारी जमीन बेबीलोन इनफ्रास्ट्रक्च प्रा.लिमिटेड प्लाट नं.124, सेक्टर 44, गुड़गांव, हरियाणा के नाम है और जमीन का मालिक आलोक पिता डीपी भंडारी को बताया गया है।

-28/2/4(s) 0.0940 हेक्टेयर

-28/2/5 (s) 0.0930 हेक्टेयर

-28/3/1 (S) 0.0930 हेक्टेयर

-28/3/2 (s) 0.0930 हेक्टेयर

-28/3/3 (s) 0.0930 हेक्टेयर

-28/3/4 (s) 0.0930 हेक्टेयर

-28/1/2 (s) 0.1290 हेक्टेयर

-28/2/2 (s) 0.0930 हेक्टेयर

-28/2/3 (s) 0/0930 हेक्टेयर

(इन सभी जमीनों का डायवर्शन आवासीय में हुआ है।)

ठीक से जांच हुई तो जमीन पर आ जाएगा ‘पार्क’

अगर इस मामले की ठीक तरह से जांच हुई तो पूरा बिजनेस पार्क ही जमीन पर आ जाएगा। एक तो जिस संस्था को अधिकार ही नहीं था उससे जमीन खरीद ली। वह भी ऐसी संस्था से जिसका पंजीयन 2018 में निरस्त हो चुका है। यह जमीन संस्था के सदस्यों की थी, जिसे गलत तरीके से बेबीलान इंफ्रास्ट्रक्चर ने खरीद लिया। इसके बाद शासन-प्रशासन की आंखों में धूल झोंकते हुए आवासीय जमीन पर व्यावसायिक इमारत खड़ी कर दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सीहोर में वन विभाग की कार्रवाई पर शिवराज ने मुख्य सचिव से की बात, बोले- सीएम से करूंगा चर्चा

सीहोर में वन विभाग की कार्रवाई पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्य सचिव से बात की। उन्होंने मुख्यमंत्री से चर्चा कर दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया।

भारत ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हराकर बनाई 2-1 की बढ़त

भारत ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हराकर 2-1 की बढ़त बनाई। अभिषेक शर्मा और अर्शदीप सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया।

श्रमोदय आवासीय स्कूल के 13 बच्चों को उल्टी-पेट दर्द, खाने में छिपकली मिलने का दावा

भोपाल के श्रमोदय आवासीय विद्यालय में 13 बच्चों को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत। खाने में छिपकली मिलने का दावा किया गया। जांच जारी है।

विरोध प्रदर्शन के बाद राहुल गांधी बोले- पूरा भारत सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगा

राहुल गांधी ने पूरा भारत सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगा की घोषणा की है। विपक्ष ने चुनाव आयोग से जुड़ी मांगें रखी हैं।

IND vs WI: होल्कर स्टेडियम में टीम इंडिया ने 15 मैच खेले, जानें रिकॉर्ड

इंदौर के होल्कर स्टेडियम में टीम इंडिया ने अब तक 15 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इस मैदान पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड काफी मजबूत रहा है।

इंदौर में वेस्टइंडीज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला, होलकर स्टेडियम में बड़े स्कोर की उम्मीद

इंदौर में भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 मुकाबला खेला जा रहा है। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

दिल्ली-चेन्नई IndiGo फ्लाइट में पावर बैंक में आग, हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

दिल्ली-चेन्नई IndiGo फ्लाइट में पावर बैंक में आग लगने के बाद विमान को हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

दिल्ली पुलिस ने प्रोटेस्ट पर प्रेस कॉन्फेंस में कहा, ‘CJP ने कानून का पालन नहीं किया’

दिल्ली पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'CJP ने कानून का पालन नहीं किया।' पुलिस ने सुरक्षा कारणों से प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी।

कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने 12 अक्टूबर के विरोध को बताया दूसरा स्वतंत्रता संग्राम

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने 12 अक्टूबर के विरोध को दूसरा स्वतंत्रता संग्राम बताया। यह आंदोलन मतदान अधिकारों की सुरक्षा के लिए है।

कॉकरोच जनता पार्टी ने पुलिस के अमानवीय व्यवहार पर उठाए गंभीर सवाल

कॉकरोच जनता पार्टी ने दिल्ली पुलिस के अमानवीय व्यवहार पर सवाल उठाए हैं। पार्टी ने चुनाव आयोग पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।