लेबनान; भारतीय दूतावास ने भारतीयों के लिए जारी की एडवाइजरी
लेबनान स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी की है. भारतीयों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. इसराइल ने लेबनान की राजधानी बेरूत में हिज़्बुल्लाह के कमांडर फौद शुक्र को मारने का दावा किया था. इसके बाद तेहरान में हमास के शीर्ष नेता इस्माइल हनिया की हत्या की खबरें सामने आई थीं.

👉 यह भी पढ़ें:
- भारतीय यात्रियों के लिए बड़ी खबर, अबू धाबी में तीन महीने तक मुफ्त प्रवेश वीजा की पेशकश; जानिए किसे मिलेगा लाभ
- Indian Hockey Saffron Jersey : टीम इंडिया की भगवा जर्सी पर बवाल, प्रियंका से लेकर कई नेताओं ने साधा निशाना
- Iran Supreme Leader Ali Khamenei Funeral: तेहरान पहुंचे भारत के प्रतिनिधि, अली खामेनेई को दी श्रद्धांजलि, दुनिया की निगाहें ईरान पर
- Indian Shooting Legend Jaspal Rana Passes Away: 49 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, मनु भाकर के कोच के निधन से खेल जगत में शोक की लहर
- Immigration Rules 2025: भारत सरकार ने बदले विदेशी नागरिकों के नियम! वीजा, रजिस्ट्रेशन और नागरिकता से जुड़े बड़े बदलाव लागू
- लेबनान में बढ़ा युद्ध का खतरा: इजराइल ने बड़े इलाके को घोषित किया ‘युद्ध क्षेत्र’, लोगों को तुरंत खाली करने का आदेश
ऐसा माना जा रहा है कि मध्य पूर्व में संघर्ष बढ़ सकता है. इस बारे में अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन से भी सवाल पूछा गया था.लॉयड ने कहा था कि उन्हें नहीं लगता कि मध्य पूर्व में युद्ध की ज़रूरत होगी.लेबनान स्थित भारतीय दूतावास ने लोगों से कहा है कि बढ़ते हुए तनाव को देखते हुए भारतीयों को अगर जरूरी ना हो तो लेबनान की यात्रा करने से बचें.लेबनान में रह रहे भारतीयों को सावधानी बरतने, अनावश्यक घूमने फिरने से बचने और भारतीय दूतावास से संपर्क में रहने की सलाह दी गई है.भारतीय दूतावास ने आपातकालीन नंबर भी जारी किया है.



