देशभर के करोड़ों परिवारों को एक बार फिर महंगाई का बड़ा झटका लगा है। घरेलू LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में 29 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी गई है। नई दरें 7 जून की रात 12 बजे से लागू हो गई हैं।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत अब 913 रुपये से बढ़कर 942 रुपये हो गई है। यह पिछले तीन महीनों में दूसरी बार है जब LPG Cylinder Price में बढ़ोतरी की गई है।
👉 यह भी पढ़ें:
- Sugar Price Update: चीनी की कीमतों पर सरकार सख्त, डीलर के लिए 15 दिन की स्टॉक लिमिट
- LIC OFS 2026: सरकार ने बढ़ाया ऑफर, 82.2 करोड़ शेयरों तक पहुंचा इश्यू; ₹31,400 करोड़ जुटाने की तैयारी
- Gold Price Prediction 2026: क्या ₹4 लाख प्रति 10 ग्राम तक पहुंचेगा सोना? World Gold Council की रिपोर्ट ने बढ़ाई हलचल!
- Lpg Cylinder के दाम बढ़ाकर सरकार ने दी सफाई, कई देशों से कम हैं कीमतें
- LPG Price Hike: आखिर क्यों महंगा हुआ गैस सिलेंडर? क्या आने वाले दिनों में घरेलू उपभोक्ताओं पर भी पड़ेगा असर?
- Petrol Diesel Price Update: 1 जून से लागू होगा नया एक्सपोर्ट टैक्स, जानिए आपकी जेब पर पड़ेगा कितना असर
सूत्रों के मुताबिक, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा बाजार में बढ़ती कीमतों के कारण सरकारी तेल कंपनियों पर दबाव बढ़ा है। बताया जा रहा है कि हालिया बढ़ोतरी से पहले तेल कंपनियों को प्रत्येक घरेलू सिलेंडर पर लगभग 703 रुपये का नुकसान हो रहा था।
इस मुद्दे पर राजनीतिक घमासान भी तेज हो गया है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने शायराना अंदाज में सरकार पर निशाना साधते हुए कहा—
“रोटी के महंगे होने से थाली गई रूठ,
बीजेपी से अब तो हर आस गई टूट।”
वहीं कांग्रेस ने भी केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आम जनता पर महंगाई का बोझ लगातार बढ़ाया जा रहा है।
गौरतलब है कि इससे पहले मार्च में भी घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। लगातार बढ़ती कीमतों के बीच अब लोगों की चिंता यह है कि क्या आने वाले महीनों में गैस सिलेंडर 1000 रुपये के आंकड़े को पार कर जाएगा?
आपका क्या कहना है?
क्या LPG गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतें आम परिवारों के बजट को पूरी तरह बिगाड़ रही हैं? क्या सरकार को राहत देने के लिए सब्सिडी बढ़ानी चाहिए?
अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं — क्या गैस सिलेंडर की कीमतें अब आम आदमी की पहुंच से दूर होती जा रही हैं?



