पुंछ जाते समय उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी के वाहन का टायर फटा, आग लगने से टला बड़ा हादसा

Date:

पुंछ जाते समय उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी के वाहन का टायर फटा, आग लगने से टला बड़ा हादसा

जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी शुक्रवार को श्रीनगर से बाबा बुड्ढा अमरनाथ के दर्शन के लिए पुंछ जा रहे थे, जब रास्ते में उनके वाहन का टायर अचानक फट गया और उसमें आग लग गई। चालक की तत्परता से वाहन को सड़क किनारे रोकने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया।

J&K Assembly Election Results 2024: Who Is Surinder Choudhary? - NC  Candidate Who Defeated BJP's 'Poster Boy' Ravinder Raina News24 -

घटना का विवरण

सूत्रों के अनुसार, उपमुख्यमंत्री का काफिला मुगल रोड से पुंछ की ओर बढ़ रहा था। पुंछ से लगभग 50 किलोमीटर पहले चंडीमढ़ क्षेत्र के पास, जंगल के बीच चलते वाहन का टायर फटा और उसमें आग लग गई।
तुरंत कार्रवाई करते हुए चालक ने गाड़ी रोक दी और सुरक्षा कर्मियों ने चौधरी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उन्हें बाद में दूसरे वाहन में बैठाकर यात्रा जारी रखी गई।

उपमुख्यमंत्री की नाराजगी

घटना के बाद चौधरी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए। उन्होंने कहा हमें कबाड़ वाहन दिए गए हैं। यह तीसरी बार है जब मेरे साथ ऐसा हादसा हुआ है। हमें सही वाहन नहीं दिए जा रहे, बल्कि जान से मारने की साजिश रची जा रही है।”

उन्होंने भगवान का शुक्र अदा करते हुए कहा कि तीन बार हादसे हुए और तीनों बार वह बाल-बाल बच गए।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

पूर्व चुनाव आयुक्त एसवाय कुरैशी ने एसआईआर पर उठाए सवाल, इस प्रक्रिया को लोकतंत्र से छेड़छाड़ बताया

चुनाव आयोग की एसआईआर प्रक्रिया पर विपक्षी दल लगातार सवाल उठाते रहे हैं। अब पूर्व चुनाव आयुक्त एसवाय कुरैशी ने एसआईआर प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि इस प्रक्रिया की नीयत ठीक नहीं है। इस प्रक्रिया के तहत करोड़ों वोटर्स के नाम हटाए गए हैं। यह लोकतंत्र के साथ छेड़छाड़ है।