जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी गोलाबारी को राज्य आपदा घोषित, एसडीआरएफ से मिलेगी आर्थिक मदद

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी गोलाबारी को राज्य आपदा घोषित, एसडीआरएफ से मिलेगी आर्थिक मदद

जम्मू-कश्मीर आपदा प्रबंधन, पुनर्वास और राहत विभाग ने पाकिस्तानी गोलाबारी को राज्य आपदा घोषित कर दिया है। अब इस तरह की घटनाओं में मारे गए लोगों के परिजनों और घायलों को भी राज्य आपदा राहत कोष (SDRF) से सहायता प्रदान की जाएगी, ठीक वैसे ही जैसे प्राकृतिक आपदाओं के मामलों में दी जाती है।

👉 यह भी पढ़ें:

जम्मू-कश्मीर: सीमावर्ती गांवों में पाकिस्तान की गोलाबारी, घर छोड़कर जा रहे  लोग

मृतकों और घायलों को मिलेगा मुआवजा

  • मृतकों के परिजनों को ₹4 लाख की सहायता
  • 60% से अधिक घायल को ₹2.5 लाख
  • 40% से 60% तक घायल को ₹75,000
  • 40% से कम घायल को ₹16,000

संपत्ति के नुकसान पर मुआवजा

  • पक्के मकान के नुकसान पर ₹1.20 लाख
  • कच्चे मकान के नुकसान पर ₹65,000
  • गोशाला के धराशायी होने पर ₹3,000

रिपोर्ट के आधार पर जारी होगा फंड

राजस्व विभाग गोलाबारी से मरने वालों और घायलों का आकलन कर जिला उपायुक्तों (DCs) को रिपोर्ट सौंपेगा। घायलों का डेटा अस्पतालों से जुटाया जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर एसडीआरएफ से फंड जारी कर प्रभावितों को सहायता दी जाएगी।

पहली बार युद्ध जैसे हालात को माना गया आपदा

यह जम्मू-कश्मीर में पहली बार है जब युद्ध जैसे हालात को आपदा के रूप में मान्यता दी गई है। अब भविष्य में इस तरह की स्थिति बनने पर भी प्रभावितों को SDRF से मदद मिलेगी।

अब तक राज्य में सिर्फ प्राकृतिक आपदाएं जैसे भूकंप, बाढ़, भूस्खलन, सड़क हादसे, सांप के काटने या बिजली गिरने से मौत जैसी घटनाएं SDRF के दायरे में आती थीं। अब युद्ध जैसी परिस्थिति भी इस श्रेणी में शामिल कर दी गई है।

प्रभावितों तक सहायता राशि पहुंचाने की जिम्मेदारी संबंधित जिलों के उपायुक्तों को सौंपी गई है और जिन क्षेत्रों में नुकसान का आकलन पूरा हो चुका है, वहां मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सीहोर में वन विभाग की कार्रवाई पर शिवराज ने मुख्य सचिव से की बात, बोले- सीएम से करूंगा चर्चा

सीहोर में वन विभाग की कार्रवाई पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्य सचिव से बात की। उन्होंने मुख्यमंत्री से चर्चा कर दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया।

भारत ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हराकर बनाई 2-1 की बढ़त

भारत ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हराकर 2-1 की बढ़त बनाई। अभिषेक शर्मा और अर्शदीप सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया।

श्रमोदय आवासीय स्कूल के 13 बच्चों को उल्टी-पेट दर्द, खाने में छिपकली मिलने का दावा

भोपाल के श्रमोदय आवासीय विद्यालय में 13 बच्चों को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत। खाने में छिपकली मिलने का दावा किया गया। जांच जारी है।

विरोध प्रदर्शन के बाद राहुल गांधी बोले- पूरा भारत सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगा

राहुल गांधी ने पूरा भारत सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगा की घोषणा की है। विपक्ष ने चुनाव आयोग से जुड़ी मांगें रखी हैं।

IND vs WI: होल्कर स्टेडियम में टीम इंडिया ने 15 मैच खेले, जानें रिकॉर्ड

इंदौर के होल्कर स्टेडियम में टीम इंडिया ने अब तक 15 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इस मैदान पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड काफी मजबूत रहा है।

इंदौर में वेस्टइंडीज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला, होलकर स्टेडियम में बड़े स्कोर की उम्मीद

इंदौर में भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 मुकाबला खेला जा रहा है। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

दिल्ली-चेन्नई IndiGo फ्लाइट में पावर बैंक में आग, हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

दिल्ली-चेन्नई IndiGo फ्लाइट में पावर बैंक में आग लगने के बाद विमान को हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

दिल्ली पुलिस ने प्रोटेस्ट पर प्रेस कॉन्फेंस में कहा, ‘CJP ने कानून का पालन नहीं किया’

दिल्ली पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'CJP ने कानून का पालन नहीं किया।' पुलिस ने सुरक्षा कारणों से प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी।

कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने 12 अक्टूबर के विरोध को बताया दूसरा स्वतंत्रता संग्राम

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने 12 अक्टूबर के विरोध को दूसरा स्वतंत्रता संग्राम बताया। यह आंदोलन मतदान अधिकारों की सुरक्षा के लिए है।

कॉकरोच जनता पार्टी ने पुलिस के अमानवीय व्यवहार पर उठाए गंभीर सवाल

कॉकरोच जनता पार्टी ने दिल्ली पुलिस के अमानवीय व्यवहार पर सवाल उठाए हैं। पार्टी ने चुनाव आयोग पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।