👉 यह भी पढ़ें:
- Amarnath Yatra ; बाबा बर्फानी के दर्शन होंगे और आसान, बालटाल व पहलगाम रूट पर बनेगा Ropeway, 40 मिनट में पहुंचेगी श्रद्धालुओं की यात्रा
- Jammu Kashmir Rain Alert: पुंछ-राजौरी में बारिश और फ्लैश फ्लड का कहर, 8 की मौत और कई लापता; अमरनाथ यात्रा समेत सभी प्रमुख यात्राएं स्थगित
- Amarnath Yatra 2026: ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के बीच रवाना हुआ पहला जत्था, 4,822 श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए निकले
- Amarnath Yatra को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने की बैठक, अभेद्य सुरक्षा कवच तैयार करने के निर्देश
- भारी बारिश ने मचाई तबाही, अमरनाथ यात्रा समय से पहले की गई समाप्त
- अमरनाथ यात्रा का उत्साह ; 12,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन, सुरक्षा और सेवा में अद्भुत समर्पण
0:00 left
खराब मौसम के कारण अमरनाथ यात्रा स्थगित, बालटाल मार्ग पर भूस्खलन में महिला श्रद्धालु की मौत
अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए गुरुवार को बड़ा झटका लगा, जब खराब मौसम के चलते जम्मू यात्री निवास से कोई जत्था रवाना नहीं किया गया। प्रशासन के अनुसार, मौसम अनुकूल होने पर ही श्रद्धालुओं को यात्रा पर भेजा जाएगा। इससे पहले 15 जत्थों को सफलतापूर्वक रवाना किया जा चुका है।

सूत्रों के अनुसार, मौसम बिगड़ने के कारण रास्ते बंद होने की आशंका है, जिससे श्रद्धालुओं को काफी परेशानी हो सकती है। अगर मौसम शुक्रवार तक सुधरता है, तो यात्रा दोबारा शुरू की जाएगी। बालटाल मार्ग से भी गुरुवार को यात्रा स्थगित रही।
इस बीच, बुधवार शाम बालटाल मार्ग पर भारी बारिश और भूस्खलन के कारण एक दुखद घटना घटी। रेलपथरी के पास जेड मोड़ पर हुए भूस्खलन में 55 वर्षीय महिला श्रद्धालु सोना बाई (राजस्थान निवासी) की मौत हो गई, जबकि करीब नौ यात्री घायल हो गए और एक लापता है जिसकी तलाश जारी है।
घायलों को बालटाल बेस कैंप के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भारी बारिश के बावजूद बुधवार को यात्रा मार्गों पर श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी रही और भक्तों में उत्साह भी दिखा। लेकिन इसी दौरान पहाड़ियों से भारी चट्टानें गिरने के कारण यह घातक हादसा हो गया।
प्रशासन ने श्रद्धालुओं को सतर्क रहने और मौसम की जानकारी के अनुसार यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी है। साथ ही भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा और राहत कार्य जारी हैं।



