भारत-पाक बॉर्डर पर श्रीगंगानगर में पकड़ा गया आईएसआई एजेंट, पाकिस्तान को भेज रहा था खुफिया जानकारी

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। दिल्ली ब्लास्ट के बाद सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हैं। कई स्थानों से आतंकी गतिविधियों में लिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी हो रही है। अब सीआईडी इंटेलीजेंस यूनिट ने राजस्थान के श्रीगंगानगर से आईएसआई एजेंट को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार एजेंट राजस्थान, पंजाब व गुजरात से भारतीय सेना से जुड़ी गोपनीय सूचनाएं इकट्ठा करके पाकिस्तान स्थित आईएसआई के हैण्डलरों को उपलब्ध करवा रहा था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर उसके मोबाइल फोन की जांच में विदेशी और पाकिस्तानी वाट्सएप नम्बरों से संपर्क होने की बात पता चली है। गिरफ्तार आईएसाई एजेंट की पहचान पंजाब के फिरोजपुर निवासी प्रकाश सिंह उर्फ बादल के रूप में हुई है। जयपुर सीआईडी इंटेलिजेंस के आईजी प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि 27 नवंबर को संदिग्ध प्रकाश सिंह उर्फ बादल को श्रीगंगानगर में सैन्य ठिकाने साधूवाली के आसपास देखे जाने की सूचना मिली। इस पर बॉर्डर इंटेलिजेंस टीम ने संदिग्ध को हिरासत में लेकर उसके मोबाइल फोन की जांच की तो उसके वाट्सएप में पाकिस्तानी वाट्सएप नम्बरों से चैट मिली।

सेना की हर गतिविधि की जानकारी भेजी

खुफिया एजेंसियों द्वारा पूछताछ में पता चला कि ऑपरेशन सिन्दूर के समय से वह लगातार पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के सम्पर्क में रहकर उन्हें जानकारी दे रहा था। इसमें भारतीय सेना के वाहनों, सैन्य संस्थानों, सीमावर्ती क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति पुल, सड़क, रेलवे लाइन, नये निर्माण कार्य समेत महत्वपूर्ण जानकारी शामिल थी।

पाकिस्तानी एजेंटों को देता था ओटीपी

जांच में पता चला कि वह पाकिस्तान की मांग पर भारतीय के नाम पर जारी मोबाइल नंबरों के ‘ओटीपी‘ पाकिस्तानी एजेंटों को उपलब्ध करवाता था। उन्होंने बताया कि इन ओटीपी के माध्यम से पाकिस्तानी एजेंट भारतीय नंबरों पर व्हॉट्सऐप सक्रिय कर जासूसी और अन्य अवैध गतिविधियों को अंजाम देते थे। इस काम के बदले उसे मोटी रकम भी मिलती थी। जयपुर में खुफिया एजेंसियों द्वारा पूछताछ और उसके मोबाइल की जांच के बाद मामला दर्ज कर 34 वर्षीय प्रकाश सिंह उर्फ बादल पुत्र कादर सिंह सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

अमित शाह ने कहा, नक्सलवाद का अंत पांच दशक की पीड़ा मिटा नहीं सकता

अमित शाह ने नक्सलवाद के अंत और इससे जुड़ी पांच दशक की पीड़ा पर बात की। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद खत्म होने से पीड़ा स्वतः समाप्त नहीं होगी।

TRAI का नया नियम: अनजान कॉल पर दिखेगा रजिस्टर्ड नाम, ठगी पर लगेगी लगाम

TRAI का नया नियम कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन के तहत 1 नवंबर 2026 से अनजान कॉल पर कॉलर का नाम दिखेगा। इससे स्पैम और ठगी पर लगाम लगेगी।

मंत्रीजी की बैठक से अधिकांश विधायकों ने बनाई दूरी, नाराज होकर बोले-शायद उनके क्षेत्र में पानी की दिक्कत नहीं होगी

मंत्री विजयवर्गीय ने जल संकट पर बैठक बुलाई, लेकिन अधिकांश विधायक और अधिकारी अनुपस्थित रहे। पानी की कमी को लेकर क्षेत्रीय शिकायतें जारी हैं।

रजनीकांत की जेलर 2 ने एडवांस बुकिंग में 57 करोड़ का धमाल मचाया

रजनीकांत की जेलर 2 ने एडवांस बुकिंग में 57 करोड़ का धमाल मचाया है। इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही दर्शकों का दिल जीत लिया।

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: धर्म परिवर्तन पर आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा

सुप्रीम कोर्ट ने धर्म परिवर्तन और आरक्षण को लेकर फैसला सुनाया है। धर्म परिवर्तन पर आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा, कोर्ट ने साफ किया।

19 साल तक सोता रहा आईडीए, आंखों पर पट्टी बांधे बैठे रहे विभाग, सुपर कॉरिडोर की जमीन पर सुरेश भदौरिया का खेल

सुपर कॉरिडोर की 51 एकड़ जमीन पर एमओयू के बाद भी विकास नहीं हुआ। सुरेश भदौरिया के फर्जी मेडिकल कॉलेज घोटाले में शामिल होने से मामला गरमाया।

दिवाली से पहले मध्यप्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले, देखें पूरी लिस्ट

मध्यप्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले दिवाली से पहले लिए गए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कई योजनाओं को मंजूरी मिली।

मध्य प्रदेश में पैराक्वाट पर प्रतिबंध, स्टॉक नष्ट करने के दिए निर्देश

मध्य प्रदेश में पैराक्वाट पर प्रतिबंध के साथ स्टॉक नष्ट करने के निर्देश जारी किए गए हैं। यह कदम किसान और स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए अहम है।

मध्य प्रदेश में 15 अक्टूबर से आंधी-बारिश का अलर्ट, किसानों और लोगों को सतर्क रहने की सलाह

मध्य प्रदेश में 15 अक्टूबर से आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने किसानों और आम जनता को सतर्क रहने की सलाह दी है।

मंदसौर में 2 साल के मनवीत को पिता की शहादत पर कॉन्स्टेबल नियुक्ति

मंदसौर में 2 साल के मनवीत को पिता की शहादत पर बाल आरक्षक के पद पर अनुकंपा नियुक्ति मिली है। उज्जैन एसपी ने औपचारिकताएं पूरी कीं।