👉 यह भी पढ़ें:
- श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे की गिरफ्तारी;शशि थरूर ने जताई चिंता
- ईरान में फंसे नेपाली और श्रीलंकाई नागरिकों की मदद करेगा भारत, दूतावास ने जारी किए आपात नंबर
- श्रीलंकाई नौसेना की फायरिंग से भारतीय मछुआरे घायल, भारत ने जताई कड़ी आपत्ति
- श्रीलंका के दिग्गज तमिल सांसद राजावरोथियम संपथन का निधन
- कच्छतीवु द्वीप भारत को लौटाने का कोई इरादा नहीं;श्रीलंका सरकार
0:00 left
ईरान में फंसे नेपाली और श्रीलंकाई नागरिकों की मदद करेगा भारत, दूतावास ने जारी किए आपात नंबर
ईरान में स्थित भारतीय दूतावास ने घोषणा की है कि भारत अब नेपाल और श्रीलंका के फंसे हुए नागरिकों को भी निकालने में मदद करेगा। यह निर्णय नेपाल और श्रीलंका की सरकारों के अनुरोध पर लिया गया है।
भारतीय दूतावास ने अपने एक्स पोस्ट में कहा, “नेपाल और श्रीलंका की सरकार के अनुरोध पर, अब भारतीय दूतावास ईरान में फंसे नेपाल और श्रीलंका के नागरिकों को भी निकालने में मदद करेगा।”
इसके साथ ही दूतावास ने नेपाल और श्रीलंका के नागरिकों से अपील की है कि वे संपर्क में आएं, ताकि उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जा सके। सहायता के लिए दूतावास ने टेलीग्राम चैनल के साथ तीन आपातकालीन संपर्क नंबर भी साझा किए हैं:
- +98 9010144557
- +98 9128109115
- +98 9128109109
इस मानवीय पहल के ज़रिए भारत ने एक बार फिर क्षेत्रीय सहयोग और पड़ोसी देशों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाया है।



