👉 यह भी पढ़ें:
- भारत पर कमजोर मानसून का बड़ा संकट! 2009 के बाद सबसे कम बारिश का खतरा, फसलों और महंगाई पर असर संभव
- UN में भारत की बड़ी अपील: युद्ध का असर अब सिर्फ रणभूमि तक नहीं, वैश्विक Food Security पर संकट
- होर्मुज स्ट्रेट पर फिर बढ़ा तनाव! ट्रंप के ‘माइंस हटाने’ के दावे को ईरान ने किया खारिज
- UPI के 10 साल पूरे: ₹314 लाख करोड़ के लेनदेन तक पहुंचा भारत का डिजिटल पेमेंट सिस्टम
- कंगना रनौत का तीखा पलटवार: ‘पहले मेरे 1% बराबर सफलता हासिल करो, फिर ज्ञान देना!’
- सेमीफाइनल का सपना टूटा! ऑस्ट्रेलिया से 0-0 ड्रॉ के बाद महिला हॉकी वर्ल्ड कप से बाहर हुआ भारत
0:00 left
वेनेज़ुएला संकट पर भारत की कड़ी नजर: मादुरो की गिरफ्तारी के बाद जारी हुआ आधिकारिक बयान
वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को अमेरिकी कार्रवाई में ‘पकड़े जाने’ के बाद भारत ने इस घटनाक्रम पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

भारतीय विदेश मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि “वेनेज़ुएला में हालिया घटनाक्रम गहरी चिंता का विषय हैं। भारत वहां की तेजी से बदलती स्थिति पर करीबी नजर बनाए हुए है।”
बयान में आगे कहा गया, “भारत वेनेज़ुएला के लोगों की सुरक्षा और भलाई के प्रति अपने समर्थन को दोहराता है। हम सभी संबंधित पक्षों से अपील करते हैं कि वे संवाद और शांतिपूर्ण तरीकों के माध्यम से मुद्दों का समाधान करें, ताकि क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनी रहे।”
विदेश मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया कि “काराकास स्थित भारतीय दूतावास वहां रह रहे भारतीय समुदाय के सदस्यों के संपर्क में है और उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराता रहेगा।”
इससे पहले, भारत सरकार ने शनिवार रात वेनेज़ुएला को लेकर एक ट्रैवल एडवाइजरी जारी की थी, जिसमें भारतीय नागरिकों से वेनेज़ुएला की सभी गैर-जरूरी यात्राओं से बचने की अपील की गई थी।
गौरतलब है कि वेनेज़ुएला की राजधानी काराकास में शनिवार तड़के हुए धमाकों के बाद अमेरिकी सेना ने राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को हिरासत में ले लिया। फिलहाल दोनों अमेरिका में मौजूद हैं।



