ऐतिहासिक कदम: भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला एक्सिओम-4 मिशन के तहत अंतरिक्ष की ओर रवाना होंगे

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

ऐतिहासिक कदम: भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला एक्सिओम-4 मिशन के तहत अंतरिक्ष की ओर रवाना होंगे

भारत के अंतरिक्ष मिशन के इतिहास में एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ने जा रहा है। भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला जल्द ही अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) की ओर रवाना होंगे। यह मिशन भारत, हंगरी और पोलैंड—तीनों देशों के लिए ऐतिहासिक माना जा रहा है।

👉 यह भी पढ़ें:

अब 19 जून को एक्सिओम-4 मिशन लॉन्च होगा, भारतीय अंतरिक्ष यात्री इंटरनेशनल  स्पेस स्टेशन पर जाएगा

नासा ने जानकारी दी है कि एक्सिओम-4 मिशन की लॉन्चिंग अब 25 जून को भारतीय समयानुसार सुबह 12:01 बजे की जाएगी। इस मिशन की लॉन्चिंग फ्लोरिडा के केनेडी स्पेस सेंटर से स्पेसएक्स के फाल्कन-9 रॉकेट के ज़रिए की जाएगी।

तकनीकी अड़चनों के कारण कई बार टली लॉन्चिंग

पहले यह मिशन 29 मई को लॉन्च होना था, लेकिन तकनीकी दिक्कतों के कारण इसे टालना पड़ा। इसके बाद 8, 10, और 11 जून को लॉन्च की कोशिश हुई, लेकिन रॉकेट में ईंधन रिसाव और ISS के रूसी हिस्से में लीकेज की वजह से मिशन को बार-बार स्थगित करना पड़ा। बाद में 19 और 22 जून की तारीखें भी तय की गईं, मगर ISS में सुधार कार्य और सिस्टम जांच के कारण मिशन को फिर से आगे बढ़ा दिया गया।

मिशन की टीम और भूमिका

इस मिशन में शुभांशु शुक्ला पायलट की भूमिका में होंगे। उनके साथ हंगरी के तिबोर कापु और पोलैंड के स्लावोस उज्नांस्की-विस्नेव्स्की मिशन स्पेशलिस्ट के तौर पर हिस्सा लेंगे। इस पूरी टीम का नेतृत्व अमेरिका की अनुभवी महिला अंतरिक्ष यात्री पैगी व्हिटसन करेंगी, जो नासा की सबसे अनुभवी अंतरिक्ष यात्रियों में से एक हैं।

पूरी तरह से कमर्शियल मिशन

एक्सिओम-4 मिशन एक पूरी तरह से कमर्शियल अंतरिक्ष मिशन है, जिसमें अंतरिक्ष यात्री स्पेसएक्स के नए ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट में सवार होंगे। मिशन की कुल अवधि लगभग 14 दिन होगी, जिसके दौरान सभी अंतरिक्ष यात्री अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर विज्ञान, प्रौद्योगिकी और अनुसंधान से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां और प्रयोग करेंगे।

भारत के लिए यह मिशन बेहद खास है क्योंकि यह लंबे समय बाद है जब कोई भारतीय अंतरिक्ष में जा रहा है। शुभांशु शुक्ला की यह उड़ान देश के अंतरिक्ष क्षेत्र में एक नई प्रेरणा और उपलब्धि के रूप में देखी जा रही है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

परिसीमन बिल पास होने पर यूपी की विधानसभा सीटें होंगी अधिकतम 650, अमित शाह ने दी जानकारी

परिसीमन बिल पास होने पर उत्तर प्रदेश विधानसभा सीटें 650 तक बढ़ सकती हैं। अमित शाह ने बताया, यह संशोधन महिला आरक्षण लागू करने के लिए जरूरी है।

‘ईठा’ बनी श्रद्धा कपूर की सबसे लंबी फिल्म, सेंसर बोर्ड से मिली U/A 16+ सर्टिफिकेट

'ईठा' हिंदी बायोपिक फिल्मों में सबसे लंबी फिल्म बनी। श्रद्धा कपूर की यह फिल्म CBFC से U/A 16+ सर्टिफिकेट लेकर 4 दिसंबर 2026 को रिलीज़ होगी।

मुरादाबाद में ट्रैक्टर-ट्रॉली और रोडवेज बस की टक्कर, 6 की मौत

मुरादाबाद-हरिद्वार हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली और रोडवेज बस की टक्कर में चार की मौत, कई घायल। लदावली गांव में हादसा।

पीएम मोदी ने महिला आरक्षण बिल पर किया बड़ा बयान, 2029 से लागू होगा कानून

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि महिला आरक्षण 2029 से लागू होगा। केंद्र सरकार ने संसद और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% आरक्षण का रास्ता साफ किया।

खरगे बोले- डिलिमिटेशन बिल से SC/ST के साथ हो रहा है अन्याय, विपक्ष ने किया विरोध

डिलिमिटेशन बिल पर विपक्ष ने जताई आपत्ति। मल्लिकार्जुन खरगे बोले- SC/ST आरक्षण में अनदेखी और जनगणना के बिना बिल लाना गलत।

गुरुग्राम में 27 बांग्लादेशी अवैध निवासियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, देश वापस भेजा

गुरुग्राम में 27 बांग्लादेशी अवैध निवासियों को पुलिस ने पकड़ा और देश वापस भेजा। एटीएस और पीओ स्टाफ ने कार्रवाई की।

इंदौर में प्लास्टिक उद्योग की नई दिशा, कचरे से बने उत्पादों का बढ़ता ट्रेंड

इंदौर में प्लास्टिक उद्योग की नई दिशा के तहत कचरे से बने उत्पादों का ट्रेंड बढ़ा है। एक्सपो और गांवों में रीसाइक्लिंग से इको-फ्रेंडली उत्पाद तैयार हो रहे हैं।

भोपाल मास्टर प्लान: 51 किमी कॉरिडोर होगा 500 मीटर चौड़ा, विकास को मिलेगी रफ्तार

भोपाल मास्टर प्लान-2047 के तहत 51 किमी ग्रोथ कॉरिडोर 500 मीटर चौड़ा होगा। 20,000 करोड़ की लागत, 3,000 हेक्टेयर भूमि और 45 लाख आबादी लक्ष्य।

एलिवेटेड कॉरिडोर का चौथा हिस्सा शिवाजी वाटिका से गीता भवन तक शुरू होगा

इंदौर में एलिवेटेड कॉरिडोर का चौथा हिस्सा शिवाजी वाटिका से गीता भवन तक शुरू होगा। रोटरी और रैंप की योजना बनाई गई है।

भोपाल में सेना दिवस पर 4000 से अधिक जवानों के साथ टैंक और ड्रोन शो

भोपाल में सेना दिवस परेड के दौरान 4000 से अधिक जवान, टैंक और एयर शो का प्रदर्शन होगा। आयोजन 15 जनवरी को बीएचईएल क्षेत्र में होगा।