देश के तीन महत्वपूर्ण क्षेत्रों—असम, केरल और पुडुचेरी—में आज विधानसभा चुनाव के लिए एक ही चरण में मतदान हो रहा है। सुबह 7 बजे शुरू हुई वोटिंग शाम 6 बजे तक जारी रहेगी।
चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बनाने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। हजारों पुलिसकर्मी और केंद्रीय बलों की तैनाती के बीच मतदाता उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- देशभर में फिर सक्रिय हुआ मानसून: हिमाचल-उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, असम में बाढ़ से बढ़ी चिंता; MP समेत कई राज्यों में बदले हालात
- Wayanad Landslide: वायनाड में भूस्खलन से दो की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
- IAF Aircraft Crash: असम के जोरहाट में इडियन एयरफोर्स का AN-32 एयरक्राफ्ट क्रैश, पांच जवान शहीद
- असम में यूसीसी बिल पास होने पर भड़के ओवैसी, सीएम सरमा ने कहा-सबसे पहले कांग्रेस ने ही उठाई थी मांग
- केरल में बड़ा एक्शन: पूर्व CM पिनाराई विजयन के घर समेत 12 ठिकानों पर ED की रेड
- असम में यूसीसी की एंट्री, बहुविवाह पर रोक से लेकर लिव-इन रजिस्ट्रेशन तक कई बड़े बदलाव
सुबह 9 बजे तक अनुमानित मतदान प्रतिशत इस प्रकार रहा—
पुडुचेरी – 17.40 %
असम – 18 %
केरल – 16.30 %
इस बीच, नरेंद्र मोदी ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की है। उन्होंने सोशल मंच पर संदेश देते हुए खासकर असम के मतदाताओं से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आग्रह किया।
एक ही चरण में हो रही यह वोटिंग अब अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है, जहां जनता का फैसला इन राज्यों की राजनीतिक दिशा तय करेगा।



