जरा नजरिया बदलकर तो देखिए जनाब…आज भी तोप से मुकाबले को तैयार है मीडिया

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

हर साल 16 नवंबर को राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाया जाता है। इस बार भी मनाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर शुभकामनाओं का सिलसिला जारी है। कई आयोजन भी हो रहे हैं। इस दिवस का आयोजन भारतीय प्रेस की स्वतंत्रता के प्रतीक के तौर पर किया जाता है। आज ही के दिन 1966 में प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया का गठन हुआ था। हमारी आजादी के 77 साल पूरे हो चुके हैं। ऐसे में आज के दिन यह विचार करना जरूरी है कि आखिर हमारा प्रेस कितना स्वतंत्र हो पाया है?

जब भी अखबारों यानी मीडिया की बात होती है तो मशहूर शायर अकबर इलाहाबादी का यह शेर याद आता है-

खींचो कमान, तलवार निकालो,

जब तोप मुकाबिल हो तब अखबार निकालो।

इस शेर को आज के मीडिया के संदर्भ में सोचें तो पहली नजर में ऐसा लगता है कि अब हम तोप का मुकाबला नहीं कर सकते। जबकि ऐसा नहीं है। आज भी ऐसे मीडिया हाउसेस या ऐसे पत्रकारों की कमी नहीं है जो अपनी कलम की नोंक से तोप को उड़ाने का माद्दा रखते हैं। लेकिन, कुछ ताकतें हैं जो उनकी कलम की नोंक को भोथरा बना देती हैं।

जब भी कोई युवा इस फील्ड में आता है तो देश और समाज के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा उसके पास होता है। नौकरियां तो लाखों हैं, जिनमें आराम से 8 घंटे की नौकरी के बाद चैन की जिंदगी जी सकते हैं। जरा इस फील्ड की सोचिए जहां दिन-रात का पता नहीं चलता। तीज-त्योहार तो दूर अपने बच्चे का बर्थडे तक नहीं मना पाते। ऐसे पत्रकारों को सिर्फ खबर से वास्ता रहता है। देशहित में समाज हित में एक सामान्य पत्रकार न तो कोई खबर छुपाना चाहता है और न दबाना। फिर ऐसा क्या है जो मीडिया को कभी ‘गोदी’ तो कभी ‘यलो’ का तमगा दे दिया जाता है।

सच तो यह है कि मीडिया घराने पत्रकार को अपनी कलम की धार कमजोर करने के लिए मजबूर करते हैं। छोटे अखबार से लेकर न्यूज चैनल के मालिक तक नेताओं के साथ दांत फाड़कर सेल्फी खिंचवाने में कोई संकोच नहीं करते। लेकिन, एक सामान्य पत्रकार का इनसे कोई लेना-देना नहीं है। वह तो किसी की चाय पीना भी उचित नहीं समझता।

ऐसे में आप सबको एक ही नजर से नहीं देख सकते। अगर आप सही, सटीक और निष्पक्ष पत्रकारिता चाहते हैं तो आपको अपना नजरिया भी बदलना होगा। आपको यह जानना होगा कि कौन आपके लिए चौथे स्तंभ की भूमिका निभा रहा है। कौन आपके हितों का रखवाला है और किसकी कलम किसी भी ताकत या सत्ता से नहीं डरती।

ऐसे लोगों का साथ दीजिए…इन्हें पहचानिए…सच कहता हूं फिर आपको पत्रकारिता और पत्रकारों को कोसने की जरूरत नहीं पड़ेगी और निष्पक्ष पत्रकारिता को भी ताकत मिलेगी…भारतीय प्रेस दिवस की शुभकामनाएं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

संजीव बालियान का राहुल गांधी पर तंज, कहा-देश में एक नया कॉमेडियन आया है

मुजफ्फरनगर में संजीव बालियान ने कहा कि राहुल गांधी से नहीं, कपिल शर्मा से खतरा है। उनके इस तंज ने राजनीतिक माहौल गरमाया है।

भारत ने जापान को 2 रन से हराया, कप्तान अय्यर ने पिच को बताया बेहद मुश्किल

भारत ने बारिश से प्रभावित मैच में जापान को 2 रन से हराया। कप्तान अय्यर ने पिच को बल्लेबाजी के लिए मुश्किल बताया।

22 सितंबर 2026: IT, फार्मा और सीमेंट शेयरों में गिरावट से सेंसेक्स टूटा

22 सितंबर 2026 को IT, फार्मा और सीमेंट शेयरों में गिरावट से सेंसेक्स टूटा। बाजार में 146 अंक की गिरावट हुई। निवेशक सतर्क।

सीएम मोहन यादव ने कहा: अटल जी का जीवन लोकतंत्र और राष्ट्रवाद का आदर्श

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अटल जी के जीवन को लोकतंत्र और राष्ट्रवाद का आदर्श बताया। उन्होंने कहा कि उनके विचारों को अपनाना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।

छतरपुर के 200 साल पुराने रामलला मंदिर से अष्टधातु की मूर्ति चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश

छतरपुर के रामलला मंदिर से अष्टधातु की मूर्ति चोरी की घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

मंत्री विजयवर्गीय का एक ही फंडा- न खाता न बही, जो मैं कहूं वही सही…

कैलाश विजयवर्गीय के विवादित बयानों पर भाजपा में आलोचना बढ़ी है। वरिष्ठ नेताओं के निर्देश पर उन्होंने माफी मांगी है।

भोपाल में सागर कांड के बाद छापेमारी, 14,200 लीटर महुआ शराब जब्त

भोपाल में सागर कांड के बाद महुआ शराब की जब्ती हुई है। 14,200 लीटर महुआ शराब, 12 अवैध भट्टियां और 71 ड्रम जब्त किए गए।

इंदौर की पार्षद संध्या यादव पर विवादित बयान, कैलाश विजयवर्गीय ने दी सफाई

इंदौर की पार्षद संध्या यादव पर विवादित बयान के बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सफाई देते हुए खेद जताया है। उन्होंने कहा कि बयान को गलत समझा गया।

भोपाल-इंदौर में तेज हवा के साथ बारिश के आसार, मध्य प्रदेश में मौसम की जानकारी

भोपाल-इंदौर में तेज हवा के साथ बारिश के आसार हैं। मध्य प्रदेश में आज ज्यादातर जिलों में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन तेज हवाओं का प्रभाव रहेगा।

इंदौर में नेताओं और अधिकारियों ने कारें छोड़ी, जनता सोच में पड़ गई

इंदौर में नेताओं और अधिकारियों ने कारें छोड़ी, जिससे आम जनता में पर्यावरण सुरक्षा को लेकर गंभीरता बढ़ी। ट्रैफिक और प्रदूषण में कमी की संभावना।