ऐसी घटना का समर्थन नहीं करते.;कंगना थप्पड़ कांड पर बोले विक्रमादित्य सिंह
बॉलीवुड अभिनेत्री और हिमाचल प्रदेश की मंडी से नवनिर्वाचित बीजेपी सांसद कंगना रनौत को एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ की महिला सुरक्षाकर्मी की ओर से थप्पड़ मारे जाने की घटना पर उनसे चुनाव हारे कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि वो ऐसी घटना का समर्थन नहीं करते.
उन्होंने कहा, “हमारी किसानों से भी सहानुभूति है. लेकिन किसी पर खास कर किसी महिला पर हमला करना सही नहीं है. अगर आपकी शिकायतें हैं तो उसे सुलझाने के लिए संवैधानिक तरीके हैं. लेकिन किसी पर हमला करना सही नहीं है. कंगना को थप्पड़ मारने वाली महिला सुरक्षाकर्मी के ख़िलाफ़ जांच और कार्रवाई का हम स्वागत करते हैं.’’कंगना रनौत को गुरुवार के दिन मोहाली एयरपोर्ट पर सीएआईएसफ़ की महिला कॉन्स्टेबल ने थप्पड़ा मारा था
लखनऊ में अखिलेश यादव ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि वे अधिकारी राजनीतिक कार्यकर्ता न बनें। उन्होंने शिक्षामित्रों को स्थायी शिक्षक दर्जा देने का भी वादा किया।
दिल्ली हाईकोर्ट ने सौरव दास और आशुतोष रांका से पूछा कि जब जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं थी, तो वे वहां क्यों गए। अदालत ने याचिका वापस लेने को मंजूरी दी।
उन्नाव में बक्सा कांड में पत्नी और प्रेमी ने पति की सिलबट्टे से हत्या की। शव को बक्से में बंद कर हाईवे पर फेंका गया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया।