0:00
0:00 left
सिद्धारमैया और शिवकुमार के बीच कलह
कर्नाटक कांग्रेस एक बार फिर से सिद्धारमैया बनाम डीके शिवकुमार की अंदरूनी कलह ख़बरों में है.विश्व वोक्कालिगा महासंस्थान मठ के संत चंद्रशेखर स्वामी ने सार्वजनिक तौर पर ये मांग की है कि सीएम सिद्धारमैया अपने डिप्टी डीके शिवकुमार के लिए रास्ता बनाएं.इसके बाद सिद्धारमैया के सबसे बड़े समर्थक गुट ‘अहिंदा’ ने राज्य भर में सिद्धारमैया के हटाए जाने के बदले विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी देते हुए, इस मांग के ख़िलाफ़ कड़ी प्रतिक्रिया दी है.

‘अहिंदा’ कर्नाटक में अल्पसंख्यक, ओबीसी और दलितों का एक संगठन है जो कि सिद्धारमैया का सबसे बड़ा समर्थक गुट माना जाता है. अहिंदा गुट ने ही सिद्धारमैया को जनता दल (सेक्युलर) छोड़ने के बाद चुनावी ताक़त दिखाने और अपना क्षेत्र बनाने में मदद की थी.सिद्धारमैया को हटाए जाने की मांग के खिलाफ़ एक बार फिर से ये गुट खड़ा हुआ है.द हिंदू की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘अहिंदा’ के कर्नाटक अध्यक्ष प्रभुलिंग डोड्डामणि ने हुबली में रविवार को कहा, “सिद्धरमैया को पूरे पांच साल बतौर मुख्यमंत्री अपना कार्यकाल पूरा करना चाहिए. अगर उनको बदला जाता है तो कर्नाटक में कांग्रेस अपना वजूद खो देगी. अगर उन्हें बदले जाने की कोशिश होगी तो हम हर ज़िला और तालुका में प्रदर्शन करेंगे. अहिंदा और सिद्धारमैया एक दूसरे के पर्यायवाची हैं
👉 यह भी पढ़ें:
- Siddaramaiah अब नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, बढ़ती उम्र और राजनीति में भ्रष्टाचार का दिया हवाला
- अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ी शांति की उम्मीद: 60 दिन के सीजफायर विस्तार पर सहमति, ट्रंप की मंजूरी का इंतजार
- सिद्धारमैया ने कर्नाटक के सीएम पद से दिया इस्तीफा, राज्यसभा जाने से किया इनकार, राज्य की राजनीति में बने रहेंगे
- कर्नाटक में बड़ा सियासी भूचाल! क्या सिद्धारमैया देंगे इस्तीफा? DK शिवकुमार संग होगी अहम ब्रेकफास्ट मीटिंग
- ऑस्ट्रेलियन ओपन मेन्स सिंगल्सनोवाक जोकोविच और कार्लोस अल्कारेज के बीच फाइनल
- किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़: 8 जवान घायल, जैश के आतंकी घेरे में



