0:00
0:00 left
इंडिया गठबंधन 295 सीटें जीतकर सरकार बनाने में कामयाब होगा; खड़गे
इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है.मल्लिकार्जुन खड़गे ने दावा किया कि इंडिया गठबंधन 295 सीटें जीतकर सरकार बनाने में कामयाब होगा. उन्होंने सीटों के दावे को जनता का सर्वे का दावा किया है.मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मतगणना की तैयारियों को लेकर यह बैठक बुलाई गई थी.
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, मतगणना की तैयारी को लेकर इंडिया गठबंधन की यह बैठक बुलाई गई थी. इंडिया गठबंधन के सभी दलों ने कार्यकर्ताओं को बता दिया है कि कैसे मतगणना केंद्रों में आखिर तक डटे रहना है.. हम 295 सीटें जीतकर सरकार बना रहे हैं. जनता ने अपना सर्वे पेश कर दिया है.लोकसभा चुनाव के लिए आखिरी चरण की वोटिंग के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के घर में इंडिया गठबंधन की बैठक बुलाई गई थी.इस बैठक में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, अरविंद केजरीवाल, संजय सिंह, अखिलेश यादव समेत 24 नेताओं ने हिस्सा लिया.
👉 यह भी पढ़ें:
- Lok Sabha Delimitation Bill 2026: सुप्रिया सुले का समर्थन, लेकिन रखी बड़ी शर्त! क्या बढ़ेंगी 850 लोकसभा सीटें और बदलेगा भारत का राजनीतिक समीकरण?
- झारखंड राज्यसभा चुनाव में हार के बाद INDIA गठबंधन में घमासान! RJD ने कांग्रेस को दी खुली चेतावनी, क्या बढ़ने वाली है दरार?
- INDIA Alliance में बड़ी टूट की आहट? Ramdas Athawale का दावा- Uddhav Thackeray से दूर हो रहे सांसद, क्या NDA में होगा बड़ा राजनीतिक खेल?
- INDIA Alliance में बड़ा बवाल! DMK का राहुल गांधी पर सबसे बड़ा हमला, कहा- ‘राहुल एक बड़ा मजाक’, क्या टूटने की कगार पर विपक्षी गठबंधन?
- इंडिया गठबंधन के दलों ने केंद्र के खिलाफ भरी हुंकार, पांच मुद्दों पर बनी सहमति
- इंडिया गठबंधन की बैठक कल, कांग्रेस से नाराज कई पार्टियां नहीं हो रही हैं शामिल



