सीएम रेखा गुप्ता पर हमला, भावनात्मक पोस्ट में दोहराई दिल्लीवासियों के प्रति निष्ठा

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

सीएम रेखा गुप्ता पर हमला, भावनात्मक पोस्ट में दोहराई दिल्लीवासियों के प्रति निष्ठा

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले की घटना के बाद उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक भावनात्मक पोस्ट साझा किया। इसमें उन्होंने जीवन के संघर्षों, हालिया घटनाओं का ज़िक्र करते हुए दिल्ली के लोगों के प्रति अपनी अटूट निष्ठा दोहराई।

'हमले के बाद मैं सदमे में थी', अपने ऊपर हुए अटैक को लेकर पहली बार बोलीं सीएम  रेखा गु्प्ता

“आपकी मुख्यमंत्री, आपके द्वार” कार्यक्रम की घोषणा

सीएम गुप्ता ने एलान किया कि अब जनसुनवाई केवल मुख्यमंत्री आवास पर ही नहीं, बल्कि दिल्ली की हर विधानसभा में आयोजित की जाएगी।
इस पहल का नाम होगा “आपकी मुख्यमंत्री, आपके द्वार”, जिसके तहत वह लोगों की समस्याएं सीधे सुनेंगी और उनका समाधान सुनिश्चित करेंगी।

संघर्षों का ज़िक्र और पिता की सीख

गुप्ता ने अपने कॉलेज के दिनों का अनुभव साझा करते हुए लिखा कि एक बड़े एक्सीडेंट के बाद वह लंबे समय तक गाड़ी चलाने से डरती रहीं।
उनके पिता ने समझाया— “जीवन में हादसे होते रहते हैं, डरकर रुकना नहीं है, रास्ता चलना नहीं छोड़ना है।”
गुप्ता ने कहा कि यही सीख आज फिर उन्हें याद आ रही है, क्योंकि हाल ही में उन पर अप्रत्याशित हमला हुआ, लेकिन वह दिल्ली के हितों के लिए संघर्ष करना कभी बंद नहीं करेंगी।
उन्होंने लिखा—
“मेरे जीवन का हर क्षण और शरीर का हर कण दिल्ली के नाम है। मैं इन सभी अप्रत्याशित प्रहारों के बावजूद दिल्ली का साथ कभी नहीं छोड़ूंगी।”

कवितामयी पंक्तियाँ

गुप्ता ने अपनी पोस्ट में पंक्तियाँ लिखीं—
“घिरे प्रलय की घोर घटाएं, पांवों के नीचे अंगारे,
सिर पर बरसें यदि ज्वालाएं, निज हाथों से हंसते-हंसते,
आग लगाकर जलना होगा, कदम मिलाकर चलना होगा।”

हमला और पुलिस कार्रवाई

गौरतलब हैं बुधवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब राजेश नाम के एक व्यक्ति ने सीएम गुप्ता पर हमला कर दिया।
यह घटना सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री आवास पर हुई, जब वह साप्ताहिक जनसुनवाई कर रही थीं।
हमले के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन पुलिस ने आरोपी को तुरंत पकड़ लिया।
पुलिस ने मामले में हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

जय राम रमेश का ट्वीट: ‘पिक्चर अभी बाकी है’, परिसीमन बिल 2.0 से पहले कांग्रेस की रणनीति

परिसीमन विधेयक 2.0 पर कांग्रेस ने DMK और NCP (SP) से समर्थन जुटाने की रणनीति बनाई है। जयराम रमेश का ट्वीट चर्चा में।

अमेरिका के कैलिफोर्निया में 5.0 तीव्रता का भूकंप, लॉस एंजिल्स में महसूस

कैलिफोर्निया में भूकंप के 5.0 तीव्रता के झटके, लॉस एंजिल्स समेत कई क्षेत्रों में महसूस किए गए। जान-माल का बड़ा नुकसान नहीं।

Asian Champions Trophy 2026: भोपाल में भारत ने महिला हॉकी में दर्ज की ऐतिहासिक हैट्रिक

मध्य प्रदेश महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में भारतीय महिला टीम ने चीन को 3-1 से हराकर ऐतिहासिक हैट्रिक पूरी की। यह टीम का चौथा खिताब है।

नर्मदा का पानी झाबुआ में सापन नदी तक पहुंचा, 194 गांवों को सिंचाई का लाभ

नर्मदा-झाबुआ परियोजना के तहत झाबुआ के 194 गांवों को सिंचाई का लाभ मिला है। इससे 32,000 हेक्टेयर भूमि को पानी मिलेगा।

इंदौर के एमआर-10 जंक्शन पर 300 करोड़ की लागत से तीन मंजिला ब्रिज 95% पूरा

इंदौर के एमआर-10 जंक्शन पर तीन मंजिला ब्रिज का 95% काम पूरा हुआ। दो हिस्सों पर यातायात शुरू, 50 हजार वाहन चालकों को रोजाना राहत।

MP में नया आबकारी कानून आएगा, जहरीली शराब मौत पर जुर्माना बढ़ेगा

मध्य प्रदेश में आबकारी कानून संशोधन से जहरीली शराब मौत पर जुर्माना 10 गुना बढ़ेगा। नया कानून अवैध शराब कारोबार पर सख्ती लाएगा।

MPPSC 2027 में नई 3R-W नेगेटिव मार्किंग, 1 गलती पर कटेगा 1 अंक

MPPSC 2027 परीक्षा में 3R-W नेगेटिव मार्किंग लागू, गलत उत्तर पर 1 अंक कटेगा। प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा में न्यूनतम अर्हता के नए मानक जारी।

इंदौर में रात की ठंड बढ़ेगी, दिन में मौसम रहेगा सामान्य: मौसम विभाग

इंदौर के मौसम को लेकर मौसम विभाग ने बताया, रात की ठंड बढ़ेगी और दिन में मौसम सामान्य रहेगा। तापमान में गिरावट का पूर्वानुमान।

परिसीमन बिल पर सियासी उठापठक, DMK और NCP ने किया समर्थन का खुलासा

परिसीमन विधेयक पर डीएमके और एनसीपी ने समर्थन का एलान किया। विपक्षी INDIA गठबंधन कमजोर पड़ा, कांग्रेस ने विरोध जारी रखा।

जबलपुर में 8.68 करोड़ का GST घोटाला, ईओडब्ल्यू ने दर्ज की 8 FIR

जबलपुर में 8.68 करोड़ रुपये का GST घोटाला उजागर, फर्जी बिलिंग से अवैध इनपुट टैक्स क्रेडिट प्राप्त। EOW ने 8 FIR दर्ज की।