मुंबई। मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही एअर इंडिया की उड़ान में बम की धमकी मिलने से अफरातफरी मच गई। इसके बाद विमान को वापस मुंबई में बुलाया गया। विमान में 320 से अधिक लोग सवार थे, जिन्हें सुरक्षित मुंबई में उतारा गया।
एअर इंडिया ने इस संबंध में बयान जारी कर कहा है कि आज 10 मार्च को मुंबई–न्यूयॉर्क (जेएफके) उड़ान एआई 119 में संभावित सुरक्षा खतरे का पता चला। आवश्यक प्रोटोकॉल का पालन करने के बाद विमान में सवार सभी लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान को वापस मुंबई ले जाया गया। सूत्रों ने बताया कि विमान में बम रखे होने की सूचना मिली थी और इस बाबत विमान के शौचालय में एक पत्र मिला। बोइंग 777-300 ईआर विमान में चालक दल के 19 सदस्यों सहित 322 लोग सवार थे। एयरलाइन के अनुसार विमान सुबह 10 बजकर 25 मिनट पर सुरक्षित रूप से मुंबई में उतरा। बयान में कहा गया, विमान की सुरक्षा एजेंसियों द्वारा जांच की जा रही है और एअर इंडिया अधिकारियों को अपना पूरा सहयोग दे रही है। उड़ान का समय बदलकर 11 मार्च सुबह पांच बजे कर दिया गया है। एयरलाइन ने कहा कि सभी यात्रियों को होटल में आवास, भोजन और अन्य सहायता की पेशकश की गई है। इससे पहले एयर इंडिया की शिकागो–दिल्ली हवाई सेवा को तकनीकी खराबी के चलते वापस शिकागो लौटना पड़ा था। एयर इंडिया के विमान ने गुरुवार को अमेरिका के शिकागो से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी, लेकिन करीब 10 घंटे बाद विमान को वापस शिकागो लौटने के लिए मजबूर होना पड़ा।
👉 यह भी पढ़ें:
- Air India की अबू धाबी फ्लाइट इंजन खराबी से कोच्चि लौटी
- Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, गांजे का मामला उजागर होने के बाद फैसला
- गांजा पीकर उड़ा रहा था एयर इंडिया का विमान, पायलट का दूसरा डोप टेस्ट भी फेल
- विमान में टर्बुलेंस के बाद पायलट का डोप टेस्ट पॉजिटिव, 300 फीट नीचे आया था Air India का विमान; अब सरकार ने दिए जांच के आदेश
- Air India फ्लाइट टर्बुलेंस के मामले में एक्शन, डीजीसीए ने दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
- Air India: फुकेत से दिल्ली आ रहे एयर इंडिया के विमान में टर्बुलेंस, कई यात्री और चालक दल के सदस्यों को लगी चोट



