👉 यह भी पढ़ें:
- चिराग पासवान के दावों पर RJD का पलटवार: हमारे MLA नहीं तोड़ सकते, उनके ही विधायक हमारे संपर्क में
- राहुल गांधी के बयान पर सियासी तूफ़ान, चिराग पासवान बोले — “इससे ज्यादा शर्मनाक बयान नहीं हो सकता”
- भाजपा के लिए राजग में सीटों का बंटवारा कठिन परीक्षा : चिराग पासवान के तेवर से बढ़ी भाजपा की मुश्किलें
- केरल कांग्रेस के ट्वीट पर भड़के चिराग पासवान, कहा- “बिहारियों को बदनाम करना कांग्रेस की पुरानी सोच”
- बिहार में क़ानून व्यवस्था चरमराई, प्रधानमंत्री की चुप्पी पर तेजस्वी यादव का सवाल
- चिराग पासवान का विपक्ष पर हमला: “महागठबंधन ने चुनाव से पहले ही मान ली हार, जनता नहीं चाहती जंगलराज की वापसी”
0:00 left
बिहार की क़ानून व्यवस्था पर चिराग पासवान का तीखा सवाल: जब तक ज़िम्मेदारी तय नहीं होगी, अपराध नहीं रुकेंगे
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने एक बार फिर बिहार की बिगड़ती क़ानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने हाल ही में वैशाली जिले में घटी एक घटना का हवाला देते हुए राज्य प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए।

पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा ज़िम्मेदारी और जवाबदेही तय होनी चाहिए। वैशाली में एक छोटी सी बच्ची एक महीने 13 दिन तक लापता रहती है और प्रशासन उसे नहीं खोज पाता।
उन्होंने आगे कहा क्या मोबाइल फोन की लोकेशन से बच्ची को तलाशा नहीं जा सकता था? जब तक ज़िम्मेदारी और जवाबदेही तय नहीं की जाएगी, तब तक आपराधिक घटनाएं ऐसे ही घटती रहेंगी।”
गौरतलब है कि चिराग पासवान बिहार में भाजपा-जदयू की अगुवाई वाले एनडीए गठबंधन का हिस्सा हैं, लेकिन उन्होंने हाल के दिनों में नीतीश कुमार सरकार की कार्यप्रणाली पर कई बार सवाल उठाए हैं।
उनकी इस टिप्पणी को गठबंधन के भीतर बढ़ते मतभेदों और राज्य की क़ानून व्यवस्था को लेकर जनता में बढ़ती नाराज़गी के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।



