बांग्लादेश ; चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी पर चिंतित भारतीय विदेश मंत्रालय
बांग्लादेश में इस्कॉन से जुड़े चिन्मय कृष्ण दास की बांग्लादेश में हुई गिरफ्तारी पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने चिंता जताई है विदेश मंत्रालय ने लिखा , हम चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी और उन्हें जमानत देने से इनकार किए जाने पर काफी चिंतित हैं. यह घटना बांग्लादेश में कट्टरपंथी तत्वों के हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों पर किए गए हमलों के बाद सामने आई है.
अल्पसंख्यकों के घरों और दुकानों को लूटा गया है. इसी के साथ उनके मंदिरों में चोरी,तोड़फोड़ और उनके देवताओं को अपवित्र करने के कई दर्ज मामले सामने आए है.
ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि जहां इन घटनाओं के अपराधी अभी भी खुले-आम घूम रहे हैं, वहीं एक धार्मिक नेता के खिलाफ आरोप लगाए जा रहे हैं, जो शांतिपूर्ण सभाओं के माध्यम से अपनी मांगें रख रहे थे.हम श्री दास की गिरफ्तारी के खिलाफ शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे अल्पसंख्यकों पर हुए हमलों पर भी चिंता व्यक्त करते हैं. हम बांग्लादेश के आधिकारियों से आग्रह करते है कि वे हिंदुओं और सभी अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करें, जिसमें उनकी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार भी शामिल है.गौरतलब है इस्कॉन से जुड़े चिन्मय कृष्ण दास को सोमवार को ढाका के हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया था.
डीप्टी सीएम देवड़ा के OSD दीपम रायचुरा पर शराब ठेकों में ₹1 करोड़ रिश्वत लेने और फर्जी FDR मामले में आरोप लगे हैं। जांच के बाद उन्हें सस्पेंड किया गया है।
असम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कांग्रेस शासित राज्यों को इस्तीफा देने और बैलेट पेपर से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। उन्होंने चुनाव प्रणाली पर कांग्रेस के आरोपों को भी खारिज किया।
सुप्रीम कोर्ट में कल ECI के खिलाफ याचिका दायर की गई। राहुल गांधी और अखिलेश यादव समेत विपक्षी नेता इस मामले पर बहस करेंगे। मतदाता सूची में गड़बड़ी पर सवाल।
संजय सिंह ने वोट चोरी और पुलिस कार्रवाई पर संसद में विशेष सत्र की मांग की है। उन्होंने पीएम मोदी को पत्र लिखकर चुनावी गड़बड़ी और पुलिस के दमन पर चर्चा की अपील की।
भोपाल में सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसलों पर मुहर लगी। सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा और सांदीपनि स्कूलों के बस किराये पर चर्चा हुई।