नई दिल्ली। साउथ के सुपर स्टार रजनीकांत की फिल्म कुली का ट्रेलर शनिवार को जारी कर दिया गया है। सन पिक्चर्स के यूट्यूब हैंडल पर इसकी झलक देखने को मिली, जिसमें आमिर खान भी नजर आए। एक्शन से भरपूर इस ट्रेलर में श्रुति हासन, नागार्जुन और सत्यराज भी अहम किरदार में दिखेंगे।
इस फिल्म को लोकेश कनगराज ने डायरेक्ट किया है और जवान वाले अनिरुद्ध रविचंदर ने म्यूजिक दिया है। ट्रेलर में स्मगलिंग और गुंडाराज की झलक देखने को मिलती है। सत्यराज और नागार्जुन के साथ–साथ श्रुति हासन ट्रेलर के शुरू में नजर आते हैं। जब रजनीकांत के किरदार देवा की एंट्री होती है तो मजा दोगुना हो जाता है।
👉 यह भी पढ़ें:
- रामायण’ का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर और यश ने मचाई धूम
- Welcome to the Jungle का ट्रेलर रिलीज, कॉमेडी के तड़के के साथ कई दिग्गज एक्टर आए नजर
- धुरंधर 2 का धांसू ट्रेलर रिलीज, हमजा बने रणवीर का दिखा ताबड़तोड़ एक्शन, फैंस बोले तोड़ेगी रिकॉर्ड
- जयपुर में दर्दनाक हादसा: NH-52 पर ट्रेलर से भिड़ी कार, जबलपुर के पांच लोगों की मौत
- कोहरे में मौत का सफर: भरतपुर में स्लीपर बस–ट्रेलर टक्कर, मां-बेटे समेत 4 की मौत
- बॉर्डर 2 का ट्रेलर रिलीज, सनी देओल को दहाड़ते देख जोश में भर गए दर्शक, 23 जनवरी से सिनेमाघरों में दिखेगा देशभक्ति का जज्बा
इस फिल्म में आमिर खान भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा निभा रहे हैं। ट्रेलर में पहले उनका पीछे से लुक दिखाया जाता है, जिसमें वह काले रंग की गंजी पहने होते हैं और उनके दोनों हाथों पर टैटू होता है। एक जगह वह दो बंदूकों के साथ मैदान में अपने दुश्मनों को छलनी करते दिखाई देते हैं।



