👉 यह भी पढ़ें:
- तीसरे शनिवार पर बॉक्स ऑफिस पर बॉर्डर 2 का कब्जा बरकरार, कमाई का आंकड़ा 300 करोड़ पार
- बॉक्स ऑफिस पर ‘बॉर्डर 2’ का तूफान: तीन दिन में 100 करोड़ क्लब में एंट्री
- देशभक्ति का तूफान बॉक्स ऑफिस पर: ‘बॉर्डर 2’ ने पहले दिन उड़ाए 30 करोड़, जबरदस्त ओपनिंग से मचाया धमाल
- फिल्म समीक्षा : बॉर्डर-2 में देशप्रेम के साथ मनोरंजन का भी तड़का
- सनी देओल की बॉर्डर 2 सेंसर बोर्ड से बिना कट पास, 23 जनवरी को सिनेमाघरों में हो रही है रिलीज
- रणवीर सिंह के फैंस के लिए खुशखबरी: बॉर्डर 2 के साथ दिखेगा धुरंधर 2 का धमाकेदार टीजर
0:00 left
मुंबई। सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 का ट्रेलर आज जारी कर दिया गया है। लोग इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। ट्रेलर में सनी देओल के दमदार संवादों ने दर्शकों में जोश भर दिया। यह देशभक्ति फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
बॉर्डर 2 में सनी देओल के अलावा दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फीमेल लीड के तौर पर मोना सिंह, सोनम बाजवा, आन्या सिंह और मेधा राणा दिखेंगी। फिल्म में मेजर सैनिक होशियार सिंह की असल कहानी पर फोकस किया गया है, जिनका रोल वरुण धवन ने प्ले किया है। फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत सनी देओल से होती है। इसमें सनी कहते सुनाई दे रहे हैं– फौजी के लिए बॉर्डर सिर्फ नक्शे पर खींची हुई एक लकीर नहीं है, बल्कि एक वादा है अपने देश से कि जहां वो खड़ा है, उसके आगे कोई नहीं जाएगा। न ही कोई दुश्मन न ही कोई गोली और न ही उसका इरादा और आज कुछ भी हो जाए हम ये वादा टूटने नहीं देंगे।
इसके बाद वरुण धवन, अहान पांडे और दिलजीत दोसांझ को इंट्रोड्यूस किया जाता है। ट्रेलर देशभक्ति के जज्बे से भरा है। ट्रेलर का एक–एक सीन देशभक्ति और इमोशन्स से भरा है। सनी देओल ने पूरे ट्रेलर में छाए हुए हैं। वहीं बाकी एक्टर्स ने भी अच्छी परफॉर्मेंस दी है. ट्रेलर के लास्ट में सनी देओल कहते हैं– तुम हमें क्या हराओगे, अरे तुम्हारे पाकिस्तान में इतने लोग नहीं जितने हमारे यहां ईद पर बकरे काटे जाते हैं। सनी देओल ने बॉर्डर 2 के ट्रेलर रिलीज की अनाउंसमेंट अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर की थी। पोस्ट में लिखा था इस कहानी से बड़ी कोई और कहानी नहीं,इस जीत से बड़ा कोई और जश्न नहीं।



