आज धनतेरस के दिन अगर सोना चांदी खरीदने के नहीं हैं पैसे, ये सस्ती चीजें घर ले आएं

Date:

इंदौर। धनतेरस के दिन सोना-चांदी के आभूषण या वस्तुएं खरीदने का प्रावधान है। आज धनतेरस है और अगर आपके पास सोना-चांदी खरीदने के पैसे नहीं हैं, तो निराश ना हों। कई ऐसी सस्ती वस्तुएं हैं, जिन्हें आप आज के दिन खरीद कर घर ला सकते हैं और ये भी सोना-चांदी की वस्तुओं के बराबर ही फलदायक हैं।

माना जाता है कि धनतेरस पर ही भगवान धन्वंतरि हाथ में अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। यही वजह है कि इस दिन कोई कोई बर्तन जरूर खरीदा जाता है। इतना ध्यान रखें की बर्तन स्टील या तांबे के हों। इसके अलावा आप झाड़ू खरीद सकते हैं। माना जाता है कि आज के दिन झाड़ू खरीदने से माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। इसके अलावा आप सफेद नमक और साबूत धनिया खरीद सकते हैं। इनसे भी बरकत होती है। दीपावली के दिन पूजन के लिए अगर लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति खरीदने वाले हैं तो आज ही के दिन खरीद लें। इसके अलावा गोमती चक्र, सफेद-पीली कौड़ी, स्फटिक या कमल गट्‌टे की माला खरीद सकते हैं। यह माता लक्ष्मी को भी प्रिय है और साल भर आपके पूजन में भी काम आएगा।

इन वस्तुओं की खरीदी से बचें

मान्यता है कि आज के दिन कुछ वस्तुएं खरीदने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे घर में दरिद्रता आती है। आज के दिन राहु से जुड़ा कांच का बर्तन नहीं खरीदना चाहिए। कांच की वस्तुएं आपकी आर्थिक स्थिति पर प्रभाव डाल सकती हैं। इसके अलावा प्लास्टिक और एल्युमिनियम की वस्तुएं भी नहीं खरीदें, क्योंकि इनका संबंध भी राहु से है। इस दिन लोहे की वस्तुएं खरीदने से भी बचें।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

IRCTC Beta version Launced: अब रेल टिकट बुकिंग करना होगा आसान, रेलवे ने कई परिवर्तन किए

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन यानी IRCTC ने अपनी नई वेबसाइट का बीटा वर्जन आम लोगों के लिए लॉन्च कर दिया है। इस बीटा वर्जन के जरिए अब टिकट बुक करना काफी आसान होगा। इसमें कई बदलाव किए गए हैं।