👉 यह भी पढ़ें:
- टी-20 विश्व कप जीत पर महेंद्र सिंह धोनी ने दी बधाई, गौतम गंभीर और जसप्रीत बुमराह की तारीफ
- टी-20 विश्व कप जीत के बाद गौतम गंभीर का बयान, कहा—मेरी जवाबदेही सोशल मीडिया नहीं, खिलाड़ियों के प्रति है
- कोच नहीं, मैनेजर : गौतम गंभीर पर उठी बहस के बीच कपिल देव का बयान
- गौतम गंभीर ने इंग्लैंड सीरीज से पहले रोहित, विराट और अश्विन की ग़ैरमौजूदगी पर दी प्रतिक्रिया
- गौतम गंभीर ने इंग्लैंड सीरीज से पहले रोहित, विराट और अश्विन की ग़ैरमौजूदगी पर दी प्रतिक्रिया
- I Kill You गौतम गंभीर को ISIS कश्मीर की धमकी
0:00 left
गौतम गंभीर होंगे टीम इंडिया के अगले हेड कोच
बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी है कि पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर भारतीय क्रिकेट टीम के अगले हेड कोच होंगे.उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है, मैं अत्यंत खुशी के साथ गौतम गंभीर का भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच के तौर पर स्वागत करता हूँ. आधुनिक क्रिकेट तेज़ी से बदल रही है और गौतम ने इस बदलते परिदृश्य को करीब से देखा है.
अपने पूरे करियर में कठिनाइयों को सहने और अलग-अलग भूमिकाओं में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद, मुझे यक़ीन है कि गौतम भारतीय क्रिकेट को आगे बढ़ाने के लिए आदर्श व्यक्ति हैं.टीम इंडिया के लिए स्पष्ट दृष्टिकोण और विशाल अनुभव उन्हें इस रोमांचक कोचिंग भूमिका को निभाने के लिए पूरी तरह से सक्षम बनाता है. भारतीय क्रिकेट बोर्ड उन्हें इस नई यात्रा के लिए पूरा समर्थन देता है.



