रोहित शर्मा को मोटा बोलकर बुरी तरह फंसी कांग्रेस नेता डॉ.शमा मोहम्मद, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही आलोचना

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता डॉ. शमा मोहम्मद भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा पर टिप्पणी कर बुरी तरह फंस गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा को मोटा कहकर इस बात पर जोर दिया कि वे एक खिलाड़ी के तौर पर ओवरवेट हैं। इस पर जबरदस्त तरीके से लोग कमेंट कर रहे हैं। बाद में शमा ने सफाई भी दी।

चैंपियंस ट्रॉफी में रविवार को भारत–न्यूजीलैंड मैच के दौरान शमा मोहम्मद ने एक्स पर लिखा–रोहित शर्मा एक खिलाड़ी के रूप में मोटे हैं। उन्हें वजन कम करने की जरूरत है। और बेशक भारत के अब तक के कप्तानों में वह सबसे ज्यादा अनइंप्रेसिव कप्तान हैं। इस टिप्पणी पर जब एक पाकिस्तानी पत्रकार ने रोहित शर्मा को वर्ल्ड क्लास परफॉर्मर बताया तो शमा ने जवाब दिया क गांगुली, तेंदुलकर, द्रविड़, धोनी, कोहली, कपिल देव, शास्त्री जैसे पूर्व कप्तानों की तुलना में रोहित में ऐसा क्या विश्व स्तरीय है? वह एक औसत कप्तान होने के साथ–साथ एक औसत खिलाड़ी भी हैं, जिन्हें भारत का कप्तान बनने का सौभाग्य मिला।

👉 यह भी पढ़ें:

भाजपा-शिवसेना ने भी की आलोचना

शमा की इन टिप्पणियों पर लोगों ने जमकर रिएक्शन दिए। किसी ने रोहित शर्मा के आंकड़े बताए तो किसी ने कप्तान के तौर पर उनका विनिंग रिकॉर्ड दिखाया। इन सब के बीच भाजपा ने तो यह तक कह दिया कि क्या कांग्रेस अब राहुल गांधी को क्रिकेट के मैदान में उतारना चाहती है। इंडिया गठबंधन के दल शिवसेना (यूबीटी) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने भी शमा मोहम्मद की टिप्पणी पर एतराज जताया। उन्होंने एक्स पर लिखा कि मैं क्रिकेट की बहुत बड़ी प्रशंसक नहीं हूं लेकिन खेल में मेरी सीमित रुचि के बावजूद मैं कह सकती हूं कि रोहित शर्मा चाहे उनका वजन बढ़ा हो या नहीं, उन्होंने भारतीय टीम को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि एक जिम्मेदार व्यक्ति के लिए ऐसी तुच्छ टिप्पणी करना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है, टीम एक महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के बीच में है।

शमा ने कहा-यह एक सामान्य ट्वीट था

सोशल मीडिया पर जब शमा घिर गईं तो उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर यह एक सामान्य ट्वीट था। यह बॉडी शेमिंग वाली बात नहीं थी। मुझे लगा कि वह ओवरवेट हैं, इसीलिए मैंने ट्वीट किया। मुझे बेवजह निशाना बनाया जा रहा है। लोकतंत्र में बोलने का अधिकार है। मैंने सिर्फ अपनी बात रखी। मेरा कहने का मतलब था कि विराट कोहली को देखिए। वह किस तरह अपने साथी खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हैं। मैं यह भी कहूंगी कि जब भारतीय टीम पाकिस्तान से मैच हार गई थी तो कई लोग मोहम्मद शमी को निशाना बना रहे थे। विराट कोहली उस वक्त शमी के साथ खड़े रहे।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

राजनाथ सिंह का विपक्ष पर हमला: बांग्लादेश की तर्ज पर रिजीम चेंज की कोशिश

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्ष पर बांग्लादेश की तर्ज पर रिजीम चेंज की कोशिश का आरोप लगाया। उन्होंने युवाओं को राजनीतिक टकराव का मोहरा बनाने का भी आरोप लगाया।

एयर इंडिया ने सऊदी अरब के लिए फ्लाइट्स 20 अक्टूबर तक रद्द कीं

एयर इंडिया ने सऊदी अरब के लिए सभी उड़ानों को 20 अक्टूबर तक रद्द कर दिया है। रियाद, दम्माम और जेद्दा के रूट प्रभावित हैं।

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने मध्य प्रदेश में शराबबंदी की मांग जताई

मध्य प्रदेश में शराबबंदी की मांग बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने अपनी यात्रा के दौरान उठाई। उन्होंने नशा मुक्त समाज के लिए जन-जागरण की बात कही।

मध्य प्रदेश में किसानों के लिए राहत, खाद स्लॉट बुकिंग समय बढ़ाया गया

मध्य प्रदेश में किसानों के लिए खाद स्लॉट बुकिंग समय बढ़ाया गया है। इससे खाद वितरण और ई-टोकन प्रणाली में किसानों को राहत मिलेगी।

मंत्री की बैठक से दूरी बनाने के बाद बोलीं विधायक मालिनी गौड़- ऐसी बैठकों में जाने का कोई मतलब नहीं

मालिनी गौड़ ने जल संकट बैठक में न जाने का कारण बताया। मंत्री विजयवर्गीय के बयान के बाद राजनीतिक विवाद फिर उभरा।

इंदौर के युवक से इंटरनेशनल शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर ₹8.70 लाख की ठगी

इंदौर के युवक से इंटरनेशनल शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर ₹8.70 लाख की ठगी हुई। चंदन नगर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

BJP विधायक ने युवक से पूछा ‘मैं गधा हूं क्या?’, युवक ने दिया ऐसा जवाब, VIDEO वायरल

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में भाजपा विधायक और युवक के बीच तीखी बहस हुई। युवक ने विधायक से कहा 'आप गधे हो', वीडियो वायरल। 27% ओबीसी आरक्षण मांग के दौरान विवाद।

इंदौर में रेलवे ट्रैक के लिए 2.5 लाख पेड़ काटने पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

इंदौर में रेलवे ट्रैक के लिए प्रस्तावित 2.5 लाख पेड़ों की कटाई पर मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। यह आदेश चोरल के जंगलों को बचाने के लिए जारी हुआ।

विश्व खाद्य दिवस: इंदौर में 6 महीने में 100 खाद्य सामग्री सैंपल फेल

विश्व खाद्य दिवस पर इंदौर में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता जांच में कई सैंपल फेल पाए गए हैं। पैक्ड घी और प्रमुख होटलों के खाद्य नमूनों में भी गड़बड़ी मिली।

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर, बंद फाटक के बीच कार फंसी

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर के दौरान बंद फाटक के बीच कार फंस गई। ट्रेन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।