मुंबई। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार 15 मई को शेयर बाजार हरे निशान में खुला। बीएसई सेंसेक्स 98.38 अंक की तेजी के साथ 75,497.10 के लेवल पर ओपन हुआ। इसी तरह एनएसई निफ्टी 41.80 अंक उछलकर 23,731.40 के लेवल पर ओपन हुआ।
आज के कारोबार में धीरे-धीरे बाजार में और रौनक लौटने लगी। सुबह करीब 9:20 बजे तक, सेंसेक्स 113 अंक की तेजी के साथ 75,512 अंक पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह निफ्टी 50 41 अंक उछल गई थी और 23,731 के लेवल पर ट्रेड कर रही थी। आज के कारोबार में खासतौर पर आईटी और ऑटो सेक्टर के शेयरों में शानदार खरीदारी देखने को मिली, जिससे बाजार को मजबूती मिली
👉 यह भी पढ़ें:
- शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 77,000 के पार हरे निशान में बंद
- शेयर बाजार में मिला-जुला प्रदर्शन: सेंसेक्स गिरा, निफ्टी चढ़ा
- जियो यूजर्स के लिए बड़ा ऑफर: 12 महीने मुफ्त मिलेगा Canva Pro, ₹4,000 तक की बचत
- Sensex में 778 अंक की गिरावट, Nifty 23,150 के नीचे बंद हुआ बाजार
- शेयर बाजार में दबाव, सेंसेक्स 121 अंक गिरा; निफ्टी 23,400 के नीचे बंद
- सेंसेक्स 138 अंकों की तेजी के साथ बंद, निफ्टी में भी खरीदारी का माहौल
बीएसई के इन शेयरों में तेजी
आज के कारोबार में बीएसई में टीसीएस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, पावरग्रिड और टाइटन टॉप गेनर थे। इसके विपरित रिलायंस, एशियन पेंट, ट्रेंट, एटरनल और एक्सिस बैंक के शेयरों में गिरावट नजर आई।
ऑटो शेयरों में भी दिख रही तेजी
आईटी के साथ-साथ ऑटो सेक्टर में भी अच्छी तेजी दर्ज की गई। निफ्टी ऑटो इंडेक्स 1.11% तक चढ़ गया। ऑटो कंपनियों के शेयरों में मजबूती से यह संकेत मिला कि निवेशकों का भरोसा इस सेक्टर में बना हुआ है।
मेटल शेयरों में गिरावट
आज मेटल और PSU बैंकिंग शेयरों पर दबाव देखने को मिला। निफ्टी मेटल और PSU बैंक इंडेक्स लाल निशान में कारोबार करते दिखे। विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक बाजारों में धातुओं की कीमतों में उतार-चढ़ाव और बैंकिंग सेक्टर में मुनाफावसूली का असर इन शेयरों पर दिखाई दे रहा है।
गुरुवार को ऐसी थी बाजार की हालत
गुरुवार 14 मई के कारोबारी दिन जोरदार तेजी देखने को मिली थी. प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी हरे निशान पर ट्रेड करते हुए दिन की समाप्ति की थी। सेंसेक्स 789.74 अंक या 1.06 प्रतिशत की तेजी के साथ 75,398.72 अंक तो वहीं, एनएसई निफ्टी 50 277.00 अंक या 1.18 प्रतिशत उछलकर 23,689.60 के लेवल पर बंद हुए थे।



