सबसे तेज है भारतीय शेयर बाजार, दुनिया के टॉप 10 मार्केट में अमेरिका और चीन से भी निकला आगे

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। वित्त वर्ष 2024-25 की जून तिमाही भारतीय शेयर बाजार के लिए काफी शानदार रही। इस अवधि में भारतीय शेयर बाजार के पूंजीकरण में 13.8 प्रतिशत (डॉलर में) की वृद्धि हुई है, जो कि दुनिया के शीर्ष 10 बाजारों में सबसे अधिक थी। मौजूदा समय में भारतीय शेयर बाजार का पूंजीकरण 5 ट्रिलियन डॉलर से अधिक का है और यह दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा शेयर बाजार है।

दुनिया के सबसे बड़े शेयर बाजार अमेरिका के बाजार मूल्यांकन में अप्रैल से जून के बीच 2.75 प्रतिशत का इजाफा हुआ है और यह करीब 56 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंच गया है। दुनिया के दूसरे सबसे बड़े शेयर बाजार चीन के मूल्यांकन में अप्रैल से जून के बीच 5.59 प्रतिशत की गिरावट हुई है। इसके साथ ही चीनी शेयर बाजार का पूंजीकरण कम होकर 8.6 ट्रिलियन डॉलर रह गया है।

भारत के बाद अप्रैल से जून के बीच ताइवान और हांगकांग के बाजार में क्रमश: 11 प्रतिशत और 7.3 प्रतिशत की बढ़त हुई है। ताइवान और हांगकांग के बाजार का मूल्यांकन बढ़कर क्रमश: 2.49 ट्रिलियन और 5.15 ट्रिलियन हो गया है। वहीं, यूनाइटेड किंगडम के शेयर बाजार का मूल्यांकन 3.3 प्रतिशत बढ़कर 3.2 ट्रिलियन डॉलर हो गया है।

टॉप 10 में शामिल इन बाजारों में आई गिरावट

टॉप 10 बाजारों में सऊदी अरब के शेयर बाजार के मूल्यांकन में सबसे अधिक 8.7 प्रतिशत की गिरावट हुई है और यह 2.67 ट्रिलियन डॉलर रह गया है। इसके बाद फ्रांस के शेयर बाजार का मूल्यांकन 7.63 प्रतिशत गिरकर 3.18 ट्रिलियन डॉलर रह गया है। वहीं, जापान के शेयर बाजार का मूल्यांकन 6.24 प्रतिशत गिरकर 6.31 ट्रिलियन डॉलर रह गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

यूएई के रास अल खैमाह में बस-ट्रक टक्कर, 13 की मौत, भारतीय भी शामिल

रास अल खैमाह में बस-ट्रक टक्कर में 13 लोगों की मौत, 14 घायल। हादसे में भारतीय नागरिक भी शामिल, दूतावास ने हेल्पलाइन जारी की।

एशिया कप राइजिंग स्टार्स में वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंदों में बनाया शतक, 52 गेंदों में 200 रन

एशिया कप राइजिंग स्टार्स में वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंदों में शतक और 52 गेंदों में दोहरा शतक जड़ा। इंडिया-ए ने सेमीफाइनल में जगह बनाई।

कार्तिगई दीपम उत्सव: पुजारियों ने उच्छिपिल्लैयार मंदिर पर जलाया दीया

कार्तिगई दीपम उत्सव में तिरुप्परनकुंद्रम के उच्छिपिल्लैयार मंदिर पर पारंपरिक स्थल पर दीप प्रज्ज्वलित किया गया। सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।

CBI ने दमोह के डाक निरीक्षक को 8 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा

दमोह डाक निरीक्षक रिश्वत मामले में सीबीआई ने उप-विभागीय डाक निरीक्षक को 8,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में मामला दर्ज।

प्रियंका गांधी ने बताया बचपन का किस्सा, स्कूल में लड़के को मारा था थप्पड़

प्रियंका गांधी का बचपन का किस्सा: 1977 के चुनाव के बाद स्कूल में छात्र को थप्पड़ मारने का वाकया वीडियो में साझा किया। राहुल गांधी ने भी अपना अनुभव बताया।

चीन से कोलकाता जा रही इंडिगो फ्लाइट की अगरतला में इमरजेंसी लैंडिंग

चीन से कोलकाता जा रही इंडिगो फ्लाइट की अगरतला में इमरजेंसी लैंडिंग मंगलवार को हुई। मेडिकल इमरजेंसी के कारण विमान को एमबीबी एयरपोर्ट पर उतारा गया।

नागपुर से लूटे गए 3.74 करोड़ रुपये बालाघाट के खेत में भूसे के नीचे मिले

नागपुर लूट मामले की 3.74 करोड़ की नकदी बालाघाट के खेत में भूसे के नीचे मिली। दो आरोपी गिरफ्तार, चार फरार, पुलिस की जांच जारी।

उत्तर प्रदेश में एकनाथ शिंदे की एंट्री, 35 सीटों पर हिंदुत्व एजेंडे के साथ चुनाव लड़ेगी शिवसेना

उत्तर प्रदेश में शिवसेना ने हिंदुत्व एजेंडे के तहत 35 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया। प्रयागराज में पार्टी ने गठबंधन और रणनीति स्पष्ट की।

अरविंद केजरीवाल ने कहा: सत्ता के लालच में फिर साथ आए बीजेपी-अकाली दल

सत्ता के लालच में भाजपा-अकाली दल गठबंधन पर अरविंद केजरीवाल ने निशाना साधा। 'आप' ने कहा, उसका गठबंधन सिर्फ पंजाब की जनता के साथ है।

दिलजीत दोसांझ के बेंगलुरु कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी

दिलजीत दोसांझ के बेंगलुरु कॉन्सर्ट को बम धमाके की धमकी मिली। पुलिस ने जांच शुरू की, कार्यक्रम 29 नवंबर को निर्धारित है।