इस बार के बजट में एमपी को 11 हजार करोड़ ज्याद मिले, पांच शहरों में रिंग रोड, उज्जैन में रोप-वे

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। मोदी सरकार ने अपने तीसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश कर दिया है। इस बजट में मध्य प्रदेश के हिस्से में भी बहुत कुछ आया है। इसलिए सीएम मोहन यादव ने इस बजट को विकसित मध्य प्रदेश का बजट बताया है। केंद्रीय बजट में मध्य प्रदेश के पांच शहरों को रिंग रोड की सौगात मिली है। इसमें भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर और सागर शामिल हैं। इन सभी पांचों शहरों में रिंग रोड बनाने के लिए केंद्र सरकार की तरफ से राशि दी जाएगी। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर प्रदेश के प्रमुख शहर हैं, जबकि इसमें सागर को भी शामिल किया गया है।

बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन के लिए भी केंद्रीय बजट में बड़ा ऐलान किया गया है। उज्जैन में मुख्य रेलवे स्टेशन से बाबा महाकाल मंदिर तक रोपवे बनाने की घोषणा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में की है। इस रोप वे का निर्माण होने के बाद सात मिनट में ही उज्जैन की मुख्य रेलवे स्टेशन से बाबा महाकाल मंदिर पहुंचा जा सकेगा। अभी स्टेशन से मंदिर तक जाने में 25 से 30 मिनट लग जाते हैं। ऐसे में उज्जैन में 2028 में होने वाले सिंहस्थ के लिहाज से यह ऐलान अहम माना जा रहा है। कोशिश रहेगी कि रोप वे का निर्माण सिंहस्थ तक हो जाए। इस प्रोजेक्ट की लागत 100 करोड़ रुपए होगी, जो 1.762 किमी लंबा होगा। खास बात यह है कि यह रोपवे मोनो केबल डिटेचेबल गोंडोला तकनीक से बनाया जाएगा, जिसमें तीन स्टेशन और 13 टॉवर बनेंगे।

👉 यह भी पढ़ें:

11 हजार करोड़ रुपए ज्यादा मिले

वहीं बजट 2024-25 में पिछले साल के बजट की अपेक्षा मध्य प्रदेश को 11 हजार करोड़ रुपए ज्यादा मिले हैं। इस बार प्रदेश में केंद्र की तरफ से संचालित होने वाली योजनाओं के लिए 11 हजार 700 करोड़ रुपए ज्यादा दिए गए हैं यानी केंद्रीय करों में प्रदेश की हिस्सेदारी और बढ़ गई है। 2023-24 के बजट में मध्य प्रदेश को कुल 86 हजार 702 करोड़ रुपए मिले थे, लेकिन इस बार प्रदेश को कुल 97 हजार 906 करोड़ रुपए ज्यादा मिलेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

भोपाल: तंबाकू फैक्ट्री में GST इंटेलिजेंस की छापेमारी, 60 करोड़ टैक्स चोरी का खुलासा

भोपाल में तंबाकू फैक्ट्री में जीएसटी इंटेलिजेंस की छापेमारी से 60 करोड़ टैक्स चोरी का खुलासा हुआ। मालिक गिरफ्तार, जांच जारी।

एशियन गेम्स 2026 से बाहर हुए नीरज चोपड़ा, चोट लगने पर जताया दर्द

एशियन गेम्स 2026 से बाहर हुए नीरज चोपड़ा ने चोट के कारण दुख जाहिर किया। भारत के स्टार खिलाड़ी ने स्वर्ण पदक की उम्मीद खो दी।

भारतीय धरती से पहली बार जापानी लड़ाकू विमान ने भरी उड़ान, तेजस ने भी दिखाई ताकत

भारतीय धरती से पहली बार जापानी लड़ाकू विमान ने उड़ान भरी। तेजस ने भी जोधपुर में अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। भारत-जापान रक्षा सहयोग मजबूत हुआ।

बिहार-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने 1.05 लाख नेपाली करेंसी के साथ युवक को किया गिरफ्तार

बिहार-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने 1.05 लाख नेपाली करेंसी के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को फारबिसगंज कस्टम विभाग को जांच के लिए सौंपा गया।

मैहर में 11 दिन तक बंद रहेगी रोपवे सेवा, शारदीय नवरात्रि से पहले मेंटेनेंस

मैहर में 11 दिन तक बंद रहेगी रोपवे सेवा, शारदीय नवरात्रि से पहले मेंटेनेंस के कारण। श्रद्धालुओं को सीढ़ी मार्ग से मां शारदा मंदिर पहुंचना होगा।

टीएमसी ने राहुल गांधी का किया समर्थन, कहा-राजनीति में मस्ती-मजाक जरूरी

ममता बनर्जी ने राहुल गांधी का समर्थन किया है और राजनीति में मस्ती-मजाक की जरूरत पर जोर दिया है। टीएमसी ने पीएम मोदी की मिमिक्री पर राहुल का बचाव किया।

‘छात्रों की गूंज’ : कमजोर स्क्रिप्ट ने फ्लॉप करा दी एक सुपर हिट फिल्म!

राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम में संवादात्मक प्रयास के बावजूद कमजोर स्क्रिप्ट ने इसे सुपरहिट बनने से रोका। भाजपा ने इसे राजनीतिक मुद्दा बनाने का आरोप लगाया।

विजय सेतुपति ने की ‘महाराजा 2’ की पुष्टि, हॉलीवुड रीमेक भी होगा

विजय सेतुपति ने महाराजा 2 की पुष्टि की है। फिल्म के हॉलीवुड रीमेक के अधिकार भी बिक चुके हैं। यह खबर तमिल सिनेमा के लिए बड़ी उपलब्धि है।

केजरीवाल का राहुल गांधी पर हमला: पंजाब में नशा कांग्रेस, अकाली और BJP की देन

केजरीवाल ने पंजाब में नशा कांग्रेस, अकाली और BJP की देन बताया। राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए उन्होंने नशाखोरी पर सवाल उठाए।

10 महीने पहले हुई लव मैरिज, प्रयागराज में दरोगा की पत्नी की मौत

प्रयागराज में दरोगा की पत्नी की मौत से इलाके में तनाव बढ़ा है। 10 महीने पहले हुई थी उनकी लव मैरिज। पुलिस जांच जारी है।