गरीब, महिला, युवा और अन्नदाता पर फोकस है बजट, 1.48 लाख करोड़ शिक्षा और रोजगार पर होंगे खर्च

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2024 मंगलवार को संसद में पेश किया। मोदी सरकार का यह 13वां बजट है। केंद्रीय बजट में 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र में बदलने के रोडमैप की झलक दिख रही है। निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए कहा कि गरीब, महिला, युवा तथा अन्नदाता पर हमारा फोकस है। भारत की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में अपना विश्वास तीसरी बार जताया है। मुश्किल दौर में भी भारत की अर्थव्यवस्था तेज गति से चल रही है।

बजट पेश करते हुए निर्मला सीतारमण ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना को 5 साल के लिए बढ़ाया गया है, जिसका लाभ देश के 80 करोड़ लोगों को मिल रहा है। हमारी सरकार का पूरा फोकस रोजगार, हुनर और युवाओं पर है। इस समय देश में मुद्रास्फीति फिलहाल 3.1% पर है। इस साल 1.48 लाख करोड़ शिक्षा और रोज़गार के लिए खर्च किये जाने का प्रस्ताव है।

400 जिलों में फसलों का डिजिटल सर्वे

वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि हमारी सरकार की कृषि, रोज़गार, सामाजिक न्याय प्राथमिकताएं हैं। हमारी प्राथमिकताओं में शहरी विकास, ऊर्जा सुरक्षा भी शामिल है। कृषि क्षेत्र की उत्पादकता और क्षमता प्राथमिकता। दलहन–तिलहन की उत्पादकता–भंडारण बढ़ाएंगे और 30 फसलों की 109 किस्में जल्द मिलेंगी। हमारा लक्ष्य तिलहन उत्पादों में आत्मनिर्भरता हासिल करना है। कृषि में डिजिटल ढांचे को मज़बूती देंगे, ताकि उत्पादकता बढ़ सके। 400 जिलों में फसलों का डिजिटल सर्वे होगा।

राष्ट्रपति ने वित्त मंत्री को खिलाई दही–चीनी

निर्मला सीतारमण ने 2024-25 का पूर्ण बजट पेश करने से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। परंपरा के तहत वित्त मंत्री ने संसद जाने से पहले राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति से मुलाकात की। केन्द्रीय बजट पेश करने के लिए संसद के लिए रवाना होने से पहले राष्ट्रपति मुर्मू ने सीतारमण को दही–चीनी खिलाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सीवान के अलमापुर में पटाखा बनाने के दौरान धमाका, पति-पत्नी और बेटी की मौत

सीवान के अलमापुर में पटाखा विस्फोट हुआ, जिसमें पति-पत्नी और बेटी की मौत हुई। इलाके में अफरा-तफरी मची।

एयरपोर्ट पर रोके जाने पर भड़के भगंवात मान ने कहा- चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के भाई हैं कस्टम चीफ

पंजाब के सीएम मान ने कस्टम चीफ और चुनाव आयुक्त के बीच पारिवारिक संबंध का आरोप लगाया। उन्होंने छवि धूमिल करने की कोशिश को राजनीतिक बदले का हिस्सा बताया।

नोएडा, दिल्ली, बेंगलुरु और चंडीगढ़ में NRI हाउसिंग लोन धोखाधड़ी पर ED की छापेमारी

एनआरआई हाउसिंग लोन धोखाधड़ी मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने 13 ठिकानों पर छापेमारी की। जांच में फर्जी दस्तावेजों से लोन लेने की प्रक्रिया जांची जा रही है।

शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स 125 अंक टूटा; निफ्टी 22600 के नीचे बंद

शेयर बाजार में गिरावट जारी रही, सेंसेक्स 125 अंक टूट गया। निफ्टी 22,600 के नीचे बंद हुआ। बाजार लगातार चौथे दिन दबाव में रहा।

पवन खेड़ा का आरोप: सरकार दबा रही थी अरुणाचल सीमा विवाद की खबरें

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि सरकार अरुणाचल सीमा विवाद की खबरें दबा रही थी। आईटीबीपी महानिदेशक के बयान को लेकर उठे गंभीर सवाल।

प्रभास की ‘फौजी’ के नए पोस्टर में छिपा 1932 का मोस्ट वॉन्टेड राज

प्रभास की फौजी के नए पोस्टर में छिपा 1932 का मोस्ट वॉन्टेड राज दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा रहा है। इस पोस्टर ने कहानी के कई रहस्यों को उजागर किया है।

सुधांशु त्रिवेदी का राहुल गांधी पर तंज, कहा- देश से चंपत होकर चंपा घूम रहे नेता प्रतिपक्ष

सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी को देश से चंपत होकर चंपा घूमने वाला नेता प्रतिपक्ष बताया। उन्होंने कांग्रेस को भी फेल कंपनी करार दिया।

चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन में पीएम मोदी ने स्वामी चिन्मयानंद से वर्चुअल बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चिन्मय अमृत महोत्सव में स्वामी चिन्मयानंद के होलोग्राफिक अवतार से संवाद किया। यह सम्मेलन चिन्मय मिशन की 75वीं वर्षगांठ पर आयोजित हुआ।

मुंबई मेयर कार्यालय को बम धमकी, पुलिस ने जांच में क्या पाया?

मुंबई मेयर कार्यालय को मिली बम धमकी के बाद पुलिस ने जांच की। धमकी में कई स्थानों और हस्तियों का जिक्र था, पर कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

उज्जैन: महाकाल मंदिर सुरक्षा परखने उतरे 150 एनएसजी कमांडो, मॉक ड्रिल रात 2 बजे तक

उज्जैन में महाकाल मंदिर सुरक्षा परखने उतरे 150 एनएसजी कमांडो ने रात 11 बजे से तड़के 2 बजे तक मॉक ड्रिल की। इसका उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्थाओं की तत्परता जांचना था।